Dr. Vk Singh

Dr. Vk Singh अध्यक्ष- जिला पंचायत प्रयागराज
(1)

जिला पंचायत सभागार, प्रयागराज में अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि के उपलक्ष्य में आयोजित अनुदेशक सम्मान समारोह एवं च...
17/05/2026

जिला पंचायत सभागार, प्रयागराज में अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि के उपलक्ष्य में आयोजित अनुदेशक सम्मान समारोह एवं चेक वितरण हेतु कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री Keshav Prasad Maurya जी के साथ सम्मिलित हुआ।

‘शिक्षित भारत’ का लक्ष्य ही माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प का मजबूत आधार है।

महादेव मंदिर में दिव्य आध्यात्मिक क्षण।हर हर महादेव 🚩🙏
17/05/2026

महादेव मंदिर में दिव्य आध्यात्मिक क्षण।
हर हर महादेव 🚩🙏

प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी, गंगापार द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान- 2026 के अंतर्गत उत्त...
17/05/2026

प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी, गंगापार द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान- 2026 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के माननीय उप उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी के साथ जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम के समापन समारोह में सम्मिलित हुआ।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान जी, मा. सांसद श्री प्रवीण पटेल जी, मा. विधायकगण श्री दीपक पटेल जी, श्री गुरु प्रसाद मौर्य जी, मा. महापौर श्री गणेश केसरवानी जी, विधान परिषद के मा. सदस्य श्री सुरेंद्र चौधरी जी, जिला प्रभारी श्री उत्तर मौर्य जी, मा. जनप्रतिनिधिगण एवं भाजपा के सम्मानित पार्टी पदाधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आज भजानन्द आश्रम, झूंसी में भारतीय जनता पार्टी जिला गंगापार, प्रयागराज द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभ...
16/05/2026

आज भजानन्द आश्रम, झूंसी में भारतीय जनता पार्टी जिला गंगापार, प्रयागराज द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान में सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री Dileep Patel जी, जिला अध्यक्ष गंगापार श्रीमती Nirmala Paswan जी, सांसद श्री Praveen Patel जी, माननीय विधायक गण श्री Deepak Patel दीपक पटेल जी, श्री गुरु प्रसाद मौर्य विधायक जी, श्री Surendra chaudhary जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती Kavita Patel जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री अवधेश गुप्ता जी सहित जिला गंगापार के समस्त भाजपा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सर्किट हाउस, प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी एवं मा. जनप्रतिनिधिगण, भाजपा ...
16/05/2026

सर्किट हाउस, प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी एवं मा. जनप्रतिनिधिगण, भाजपा के सम्मानित पार्टी पदाधिकारीगण एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर स्थानीय विषयों पर चर्चा की।

14/05/2026

प्रयागराज क्षेत्र में आए भीषण आंधी-तूफान के कारण कई नागरिकों के आकस्मिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। इस हृदयविदारक घटना से मन व्यथित है। यह त्रासदी पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

आपदा की इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत, हर संभव सहायता तथा शासन द्वारा निर्धारित समुचित लाभ शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। साथ ही, सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

जनसामान्य से अपील है कि मौसम की संभावित प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक सावधानियाँ बरतें, सतर्क एवं सुरक्षित रहें।

प्रयागराज, के हंडिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इटीहा इब्राहिमपुर में श्री लक्ष्मी नारायण सिंह जी के सुपुत्र तथा बीडीसी ए...
13/05/2026

प्रयागराज, के हंडिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इटीहा इब्राहिमपुर में श्री लक्ष्मी नारायण सिंह जी के सुपुत्र तथा बीडीसी एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री धीरेन्द्र कुमार सिंह जी (सोनू) की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नवविवाहित दंपत्ति को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं शुभाशीष प्रदान कीं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि नवदंपत्ति का वैवाहिक जीवन सुख, समृद्धि, प्रेम और खुशियों से सदैव परिपूर्ण रहे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ...
13/05/2026

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं हैं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

ॐ शांति!

प्रयागराज, हंडिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डुबकी कला में पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री ज्ञानेंद्र सिंह जी के भतीजी के वैवाहिक...
12/05/2026

प्रयागराज, हंडिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डुबकी कला में पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री ज्ञानेंद्र सिंह जी के भतीजी के वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नवविवाहित दंपत्ति को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं शुभाशीष प्रदान कीं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि नवदंपत्ति का वैवाहिक जीवन सुख, समृद्धि, प्रेम और खुशियों से सदैव परिपूर्ण रहे।

अन्दावा स्थित गोल्डेन ताज रिसॉर्ट में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गंगापार, प्रयागराज श्री अश्वनी कुमार द्विवेदी जी की सुपुत्र...
12/05/2026

अन्दावा स्थित गोल्डेन ताज रिसॉर्ट में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गंगापार, प्रयागराज श्री अश्वनी कुमार द्विवेदी जी की सुपुत्री के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवविवाहित दंपत्ति को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं शुभाशीष प्रदान कीं।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों एवं क्षेत्रीय लोगों से आत्मीय भेंट एवं संवाद का अवसर भी प्राप्त हुआ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि नवदंपत्ति का वैवाहिक जीवन सुख, समृद्धि, प्रेम और खुशियों से सदैव परिपूर्ण रहे।

Address

Allahabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr. Vk Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category