19/11/2025
इंडियन फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग फाउंडेशन के अंतर्गत बाराबंकी बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन तथा माइन न्यूट्रिशन
के संयुक्त तत्वाधान में माइन क्लासिक सीज़न-2, मिस्टर इंडिया 2026 बॉडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप का आयोजन 31 जनवरी 2026 को राजकमल पैलेस, बाराबंकी में किया जा रहा है।
पहली बार बाराबंकी जनपद में मिस्टर इंडिया बॉडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप आयोजित होने जा रही है, जिसकी कैश और प्राइज वैल्यू कुल 4 लाख रुपये है।
इस चैम्पियनशिप में पुरुष एवं महिला दोनों श्रेणियों में प्रतिभागी भारत के किसी भी राज्य से हिस्सा ले सकते हैं।
प्रतियोगिता से जुड़ी सभी जानकारी वेबसाइट www.mineclassic.in पर उपलब्ध है।
एथलीट अपना ऑनलाइन पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) भी वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। पंजीकरण प्रारंभ हो चुके हैं।
माइन क्लासिक चैम्पियनशिप में देशभर के कई सेलिब्रिटी बॉडीबिल्डर्स भी भाग लेने जा रहे हैं, जिनकी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
अधिक जानकारी के लिए माइन क्लासिक को फॉलो करें या दिए गए संपर्क नंबर पर संपर्क करें।