21/06/2023
डॉक्टर साहब ने एक मामूली पढ़े लिखे ग्रामीण मरीज की पर्ची पर तीन दवाइयां लिखीं :
पहली गोली के सामने लिखा TDS और दूसरी गोली को लिखा BD और तीसरी लिखा SOS..!!
डाक्टर के यह समझाने से पहले, कि दवाई कैसे लेनी है, मरीज बोला
डाक्टर साहब समझ गये, अब जाऊं ?
हैरान डॉक्टर बोला :
क्या समझे, दवा कैसे लोगे ?
मरीज :
TDS माने तीन बखत
T तड़के D दुपहरे S सांझे।
BD माने भोरे और दुपहरे।
बहुत ज्यादा हैरान डाक्टर:
और SOS माने ?
ग्रामीण : जी..
S सोच O और S समझ के
यानी जरूरत पड़े तभी। ठीक! है ना डॉक्टर साहब.?
डॉक्टर साहब अभी भी..., पुरानी किताबें देख रहे हैं.....!
😜😜🤣
*The most authentic explanation & easy to remember.*