19/12/2023
असामान्य धड़कन के मरीज़ों का हुआ सफलतापूर्वक इलाज
कोठारी आर्टेमिस कार्डियक सेंटर में संपन्न हुआ ईपीएस-आर ऍफ़ ए कैंप
श्रीमती सरोज (परिवर्तित नाम ) को धड़कन के असामान्य रूप से बढ़ने की बीमारी थी | बार बार दिल की धड़कन 200 स ज्यादा हो जाती थी तथा चक्कर, आँखों के आगे अँधेरा, जी घबराने जैसी स्थिति हो जाती थी | दवाइयाँ उम्र भर लेनी थी और उसके बावजूद कई बार ये स्थिति अस्पताल की इमरजेंसी में ले आती थी |
ऐसे कुल 5 मरीज़ो का सफलतापूर्वक इलाज EPS RFA पद्धति से 17/12/23 को कोठारी आर्टेमिस अस्पताल में डॉ गौरव माथुर एवं टीम द्वारा किया गया
जयपुर से इस इलाज के विशेषज्ञ डॉ अंशुल पाटोदिया (शेल्बी हॉस्पिटल जयपुर) तथा उनकी टीम को बुलाया
गया |
इलाज के बाद 24 घंटों में सभी मरीज़ों को छुट्टी दे दी गयी तथा आजीवन चलने वाली दवाई भी बंद कर दी गयी |
बीकानेर कार्डियोलॉजी में प्राइवेट सेक्टर का यह EPS RFAका सबसे बड़ा एवं सफल कैंप रहा है |
इस इलाज की कीमत बड़े अस्पतालों में 1-1.5 लाख तक होती है जिसे कोठारी अस्पताल में निःशुल्क किया गया है |
क्या है EPS RFA
दिल की धड़कन बढ़ने वाली इस बीमारी को PSVT कहा जाता है | इसमें मरीज के दिल की धड़कन एक असामान्य रास्ते को पकड़ लेती है और 200 या उस से अधिक हो जाती है |
EPS एक न्यूनतम इनवेसिव प्रक्रिया है जिसमे उस रास्ते को ढूँढा जाता है जिसे मैपिंग कहते हैं और उसके बाद रेडियो फ्रीक्वेंसी से उस रास्ते को बंद कर दिया जाता है | इसकी सफलता प्रतिशत 90%से अधिक है |
सफल होने पर मरीज़ की धड़कन की दवाई आजीवन बंद भी की जा सकती है |
टीम के सदस्य । डॉ. गौरव माथुर, डॉ. रघुवीर सिंह, डॉ. विजय, डॉ. अफजल, डॉ. संजू, अख्तर अली, रवि कुमार, सोनू, सुरेंद्र कड़वासरा, महेश किराडू, देवीलाल, महेश सारन, भवानी शंकर, धनाक्षी, गुरमेल, लक्ष्मी
kothari artemis cardiac center bikaner
Help line number :-7414828121