14/08/2014
बोकारो : दी पेंटाकास्टल एसेंबली स्कूल के 11 विद्यार्थी सिंगापुर की निश्शुल्क यात्रा करेंगे। सीबीएसई दसवीं बोर्ड में 10 सीजीपीए और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 95 फीसद से अधिक अंक हासिल करनेवाले आयुष किशोर, समृद्धि, भव्या प्रिया, शिल्पी, अक्षिता, खुशबू, शिखा, अन्वेषा, प्रीति, आयुष राज एवं धनंजय कुमार को इस योजना का लाभ मिलेगा।
बुधवार को विद्यालय में एक सादे समारोह में निदेशक डॉ. डीएन प्रसाद ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस योजना को धरातल पर उतारा गया है। चयनित बच्चे निश्शुल्क सिंगापुर की यात्रा करेंगे। विद्यार्थियों का दल 25 अगस्त को सिंगापुर के लिए रवाना होगा। बच्चे सिंगापुर में मुस्तफा बाजार, चाइना टाउन, लिटिल इंडिया, सिंगापुर जू, जोरांग बर्ड पार्क, डाल्फिन शो, अंडर वाटर क्लब सहित अन्य दर्शनीय स्थल की सैर करेंगे। मौके पर प्राचार्या श्रीमती रीता प्रसाद, डैनियल प्रसाद, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।