Donate Blood

Donate Blood "Donate Blood – The Greatest Gift | Dedicated to Humanity." We connect blood donors with those in need to save lives.

Serving Chakradharpur and nearby areas for any medical emergency.🩸 One small act, one big life saved.

बागुनहातु में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 65 यूनिट रक्त संग्रहितजमशेदपुर, 10 मई 2026: मानवता और सेवा की भावना को सर्व...
10/05/2026

बागुनहातु में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 65 यूनिट रक्त संग्रहित
जमशेदपुर, 10 मई 2026: मानवता और सेवा की भावना को सर्वोपरि रखते हुए आज बागुनहातु स्थित सरना प्राथमिक विद्यालय में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। यह शिविर शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संघ एवं आदिवासी हो समाज युवा महासभा (पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

शुभारंभ एवं कार्यक्रम की रूपरेखा
शिविर का विधिवत शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसी को नया जीवन देने का उपहार है। विशेष रूप से वर्तमान समय में जब चाईबासा ब्लड बैंक की स्थिति नाजुक है और जमशेदपुर पर दबाव बढ़ा है, ऐसे में यह शिविर क्षेत्र के मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा।

मुख्य उपलब्धियां
रक्त संग्रह: दिन भर चले इस शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 65 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
उत्साह: शिविर में पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं की संख्या काफी उत्साहजनक रही। महिलाओं ने भी इस पुनीत कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

#रक्तदान_महादान #आदिवासी_हो_समाज

डोनेट ब्लड / जमशेदपुर: समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने और जीवन बचाने के नेक कार्य में निरंतर योगदान देने वाले ...
26/04/2026

डोनेट ब्लड / जमशेदपुर: समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने और जीवन बचाने के नेक कार्य में निरंतर योगदान देने वाले सुरा बिरुली जी को उनकी 33वीं बार रक्तदान की उपलब्धि पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर (ब्लड बैंक) में विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी ने सुरा बिरुली को उनकी इस निस्वार्थ सेवा के लिए पारंपरिक अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया। सुरा बिरुली न केवल एक सक्रिय समाजसेवी हैं, बल्कि वे आदिवासी हो समाज युवा महासभा, जमशेदपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

बिरसानगर निवासी और रमाई बिरुली के पुत्र, 36 वर्षीय सुरा बिरुली ने बताया कि उनके इस सफर की शुरुआत 4 अप्रैल 2011 को हुई थी। उन्होंने 'ट्राइबल ब्लड मैन' राजेश मार्डी के मार्गदर्शन में पहली बार रक्तदान किया था। पिछले 15 वर्षों से वे निरंतर इस सेवा कार्य से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में सामाजिक संस्था 'नयी जिंदगी परिवार, जमशेदपुर' के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं।

सम्मान ग्रहण करते हुए सुरा बिरुली ने कहा:
"33वीं बार रक्तदान कर मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है क्योंकि यह सीधे तौर पर किसी की जिंदगी बचाता है। मैं आगे भी इस सेवा कार्य को इसी तरह जारी रखने का संकल्प लेता हूँ।"

डोनेट ब्लड: बी ए हीरो टीम सुरा बिरुली जी के जज्बे को सलाम करती है और आशा करती है कि उन्हें देखकर अधिक से अधिक युवा रक्तदान के लिए आगे आएंगे।

💐🙏सादर आमंत्रण 🙏आप सभी साथियों का हार्दिक-हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत है
25/04/2026

💐🙏सादर आमंत्रण 🙏
आप सभी साथियों का हार्दिक-हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत है

कल होने जा रहें रक्तदान शिविर में आप सभी का स्वागत है... 🙏
24/04/2026

कल होने जा रहें रक्तदान शिविर में आप सभी का स्वागत है... 🙏

15/04/2026

एक दिवसीय रक्तदान शिविर
डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर

05/04/2026

Blood Donation Camp, Jamshedpur

#रक्तदान

17/03/2026
आज प्रोजेक्ट भवन रांची में रक्तदान अभियान की शुरुआत करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी
09/01/2026

आज प्रोजेक्ट भवन रांची में रक्तदान अभियान की शुरुआत करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

दोस्तों झारखंड सरकार ने ऐलान किया कि झारखंड में नैशनल ब्लड पॉलिसी के तहत बिना रिप्लेसमेंट का सभी रक्त केंद्रों से ब्लड म...
09/01/2026

दोस्तों झारखंड सरकार ने ऐलान किया कि झारखंड में नैशनल ब्लड पॉलिसी के तहत बिना रिप्लेसमेंट का सभी रक्त केंद्रों से ब्लड मुहैया कराएगा... अच्छी पहल हैं।
परन्तु अगर ये सारे सबाल किया जाए..तो क्या सकारात्मक जवाब मिलेगा?
1. "शत प्रतिशत स्वेच्छा रक्तदान " के लिए पर्याप्त रक्त ब्लड बैंक में हमेशा रहना चाहिए, इसका समाधान कैसे होगा?
2. सरकार द्वारा नियमित रक्त दाताओं, ब्लड कैम्प के आयोजकों तथा संस्थाओं को " रक्तदान जागरुकता" की क्षेत्रों मे उनकी योगदान के लिए सही सम्मान दिया गया क्या?( सिर्फ मोमेंटो और सर्टिफिकेट छोड़कर).
3. सरकार द्वारा "शत प्रतिशत स्वेच्छा रक्तदान" के लिए LONG TERM तथा SHORT TERM प्रोजेक्ट का कोई ब्लू प्रिंट हैं क्या?
4. ब्लड बैंक में बिभिन्न कैडरो की कितनी रिक्त पद हैं? तथा इन रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार कितनी प्रयत्नशील हैं?
5. सरकारी रक्त केंद्रों में क्या क्या इन्फ्रास्ट्रक्चर कि कमी हैं उसका Assesment तथा इस समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर सारे जरूरतों को पूरा करने के पीछे क्या क्या कदम उठाया गया?
6. जागरुकता के लिए स्कूली पाठयक्रम में "स्वेच्छा रक्तदान " को पाठयक्रम की सूची में शामिल क्यों नहीं किया जा सका?
7. बड़े बड़े महारथी गण अपनी पकड़ दिखाने के लिए या अपनी सरकारी क्षमता का ईस्तेमाल करते हुए रक्तदान की क्षेत्रों में बिना योगदान दिए ब्लड बैंक से मुफ्त ब्लड माँगना कब बंद करेंगे?
8. क्या सिलेब्रिटी, नेता, मंत्री तथा अधिकारी अपनी भाषण में रक्तदान का ज़िक्र किया क्या?या फिर अपनी परिवार की कोई बिशेष दिन में रक्तदान शिविर लगवाया क्या?
और भी सबाल हैं.... परंतु इन सवालों का अगर जवाब मिल जाए तो सरकार उपरोक्त पहल जरूर सफल होगा।

World Health Organization (WHO) World Health Organization South-East Asia Region - WHO SEARO Hemant Soren UNICEF UN Volunteers UN Web TV PMO India Rahul Gandhi Amit Shah President of India

20/11/2025
16/11/2025

Address

Chakradharpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Donate Blood posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share