Ayurvedic सन्देश

Ayurvedic सन्देश आयुर्वेद कहता है बिमारी को न देखो, स्वस्थ रहने के उपाय अपनाओ
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः

क्या आप लंबी और स्वस्थ जिंदगी चाहते हैं? 🤔तो आज से अपनी दिनचर्या में शामिल करें ये शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां 👇✨ ...
23/04/2026

क्या आप लंबी और स्वस्थ जिंदगी चाहते हैं? 🤔
तो आज से अपनी दिनचर्या में शामिल करें ये शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां 👇
✨ 1. अश्वगंधा
शक्ति बढ़ाए और तनाव को दूर करे।
✨ 2. शतावरी
इम्यूनिटी मजबूत करे और उम्र बढ़ाने में मददगार।
✨ 3. गिलोय (अमृता)
रोगों से बचाव और शरीर को मजबूत बनाती है।
✨ 4. ब्राह्मी
दिमाग को तेज और याददाश्त को बेहतर बनाए।
✨ 5. हल्दी
शरीर से विषैले तत्व निकालकर कोशिकाओं को मजबूत करे।
✨ 6. त्रिफला
पाचन सुधारे और शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखे।
✨ 7. नीम
खून साफ करे और संक्रमण से बचाए।
✨ 8. तुलसी
दिल और सांस से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद।
✨ 9. आंवला
विटामिन C से भरपूर, जवां और स्वस्थ बनाए।

🌿 Ayurvedic Remedies for Hair Fall 🌿Struggling with hair fall? Skip harsh chemicals and try these natural Ayurvedic solu...
11/04/2026

🌿 Ayurvedic Remedies for Hair Fall 🌿

Struggling with hair fall? Skip harsh chemicals and try these natural Ayurvedic solutions 👇

✨ 1. Amla (Indian Gooseberry)
Rich in Vitamin C, it strengthens hair roots and promotes healthy growth.

✨ 2. Bhringraj Oil Massage
Massage your scalp 2–3 times a week. Known as the “king of herbs” for boosting hair growth.

✨ 3. Onion Juice
Apply on the scalp to improve blood circulation and reduce hair fall.

✨ 4. Aloe Vera Gel
Soothes the scalp, reduces dandruff, and keeps hair healthy.

✨ 5. Fenugreek (Methi) Seeds Paste
High in protein – nourishes hair roots and minimizes breakage.

💡 Bonus Tip:
Start your day with warm water + 1 teaspoon honey to support detox and improve hair health.

⚠️ Note: Natural remedies take time—consistency is key!

👉 Follow for more natural health tips & share with someone facing hair fall!

14/11/2025

🌿 बड़ी से बड़ी बीमारियों का समाधान — अब आयुर्वेद के साथ।
💚 Ayurvedic Sandesh – प्रकृति की शक्ति, आपके घर तक।
Maha Laxmi Ayurvedic Treatment Centre ❤️

14/11/2025

🌿 बड़ी से बड़ी बीमारियों का समाधान — अब आयुर्वेद के साथ।
💚 Ayurvedic Sandesh – प्रकृति की शक्ति, आपके घर तक।

Maha Laxmi Ayurvedic Treatment Centre

12/11/2025

💪 "Chemical nahi, ab Ayurveda bolega!"
👉 Follow kijiye Ayurvedic Sandesh – “Ghar tak Ayurveda”

09/11/2025
जीवन में सच्चा स्वास्थ्य वही है जो प्रकृति से मिले।आइए, आयुर्वेद अपनाएं और शरीर को बिना दवाओं के, जड़ी-बूटियों से स्वस्थ...
15/10/2025

जीवन में सच्चा स्वास्थ्य वही है जो प्रकृति से मिले।

आइए, आयुर्वेद अपनाएं और शरीर को बिना दवाओं के, जड़ी-बूटियों से स्वस्थ बनाएं।
✨ प्राकृतिक जीवनशैली अपनाएं, खुशहाल जीवन जीएं।

#स्वास्थ्य #प्राकृतिकउपचार #जीवन_शैली

🫓 गुंथे हुए आटे की उम्र कितनी? आयुर्वेद क्या कहता है? 🌿क्या आप जानते हैं?आयुर्वेद कहता है – गुंथा हुआ आटा ज्यादा देर तक ...
18/04/2025

🫓 गुंथे हुए आटे की उम्र कितनी? आयुर्वेद क्या कहता है? 🌿

क्या आप जानते हैं?
आयुर्वेद कहता है – गुंथा हुआ आटा ज्यादा देर तक रखना हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक!

➡️ जैसे-जैसे समय बीतता है, आटे में सूक्ष्मजीव (bacteria) बढ़ने लगते हैं।
➡️ चाहे आप फ्रिज में रखें, तब भी ये पाचन तंत्र को बिगाड़ सकते हैं।

💡 आयुर्वेद की सलाह:
गुंथे हुए आटे से 1 घंटे के अंदर रोटी बनाएं और ताज़ा खाएं।

✨ याद रखिए –
"ताजा भोजन = बल, तेज़ और ऊर्जा"
"बासी भोजन = 'आम' यानी toxins"

स्वस्थ जीवन की ओर एक छोटा लेकिन असरदार कदम! 🌱

#आयुर्वेद #स्वास्थ्य #ताज़ा_भोजन #रोटी

🛑 मोटापे से सावधान! जानिए इसके पीछे की सच्चाई 🛑जब शरीर में चर्बी ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ जाती है, तो यही मोटापे की जड़ बनत...
15/04/2025

🛑 मोटापे से सावधान! जानिए इसके पीछे की सच्चाई 🛑

जब शरीर में चर्बी ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ जाती है, तो यही मोटापे की जड़ बनती है।
🍔 अधिक खाना + 🛋️ कम मेहनत = मोटापा 😓
मोटापा अकेला नहीं आता — इसके साथ आता है थकान, सुस्ती और कई बीमारियाँ जैसे शुगर, हृदय रोग, कब्ज़ और अपच।
स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है कि मोटापे को समय रहते रोका जाए।

मोटापा कम करने के कुछ घरेलू उपाय 👇

1 नियमित व्यायाम और आसन अवश्य करें।
आसनों के लिए किसी अच्छे योगाचार्य से संपर्क करें। इससे तुरंत लाभ मिलेगा और हमेशा के लिए मोटापा दूर होगा।
2 सुबह-शाम खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू, चुटकी भर सेंधा नमक मिलाकर पीना।
3 प्रातः काला जीरा पेट गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है।
4 1 चम्मच शहद को शहद में मिलाकर चाटने से भी मोटापा कम होता है।
5 तुलसी के पत्तों को शहद में मिलाकर पीने से लाभ होता है।
6 शहद लगाकर तुलसी खाएं। मूली के सलाद में नींबू और नमक मिलाकर प्रतिदिन लें।
दूध में मेथी की पत्तियों का प्रयोग उचित मात्रा में करें।
कब्ज़ न होने दें, इसका विशेष ध्यान रखें।
7 भोजन में चपाती अधिक और मोटा चावल कम दें।
कच्ची सब्जियों और सलाद अधिक खाएं।
खाने के साथ फल भी लें तो अच्छा है। छाछ पिएं।
8 अधिक मेहनत वाला काम करें। मोटापा जल्दी भागेगा।

💪 अब समय है बदलाव का!
जल्द ही हम शेयर करेंगे कुछ आसान घरेलू उपाय — जुड़े रहें!

#स्वास्थ्य #मोटापा

🌿✨ गर्मी में नेचुरल राहत – गन्ने का रस! ✨🌿गर्मी का मौसम है, तो क्यों न अपनाएं आयुर्वेदिक तरीका खुद को हाइड्रेट और हेल्दी...
11/04/2025

🌿✨ गर्मी में नेचुरल राहत – गन्ने का रस! ✨🌿

गर्मी का मौसम है, तो क्यों न अपनाएं आयुर्वेदिक तरीका खुद को हाइड्रेट और हेल्दी रखने का? 🍹

गन्ने का रस सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली नेचुरल मेडिसिन भी है:

✅ पीलिया (Jaundice) में लाभदायक
✅ पेशाब की जलन और UTI में आराम
✅ पाचन में सुधार (Acidity और Constipation से राहत)
✅ कमजोरी और थकान में एनर्जी बूस्टर
✅ एनीमिया में सहायक (Iron से भरपूर)
✅ त्वचा को दे नेचुरल ग्लो ✨
✅ किडनी को करे डिटॉक्स

🌱 आयुर्वेद कहता है: "प्राकृतिक चीजें, शरीर को संतुलित और शक्तिशाली बनाती हैं।"

आज से एक हेल्दी आदत अपनाएं – गन्ने का जूस पिएं और गर्मी को मात दें! ☀️💪

गर्मियों में तरबूज़ खाना न भूलें! 🍉तरबूज़ में 92% पानी होता है, जो शरीर को ठंडक देता है और हाइड्रेट रखता है। साथ ही, ये ...
09/04/2025

गर्मियों में तरबूज़ खाना न भूलें! 🍉

तरबूज़ में 92% पानी होता है, जो शरीर को ठंडक देता है और हाइड्रेट रखता है। साथ ही, ये पाचन को भी बेहतर बनाता है।

स्वस्थ रहो, हाइड्रेट रहो और फिट रहो! 💪😎

🌙 नींद क्यों नहीं आती? जानिए आयुर्वेदिक दृष्टिकोण सेअनिद्रा मानसिक अशांति का परिणाम होती है।बहुत अधिक थकान, ग़लत ढंग से ...
08/04/2025

🌙 नींद क्यों नहीं आती? जानिए आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से

अनिद्रा मानसिक अशांति का परिणाम होती है।
बहुत अधिक थकान, ग़लत ढंग से भोजन करना, कब्ज़ रहना, मानसिक तनाव या चिंता में रहना, अथवा शरीर में किसी अंग की बीमारी — ये सभी अनिद्रा के कारण हो सकते हैं।

👉 अत्यधिक धूम्रपान या शराब भी इस समस्या को बढ़ाते हैं।
👉 नींद आने पर ज़रा-सी आहट से नींद टूट जाती है।
👉 इसके कारण शरीर में थकान, चिड़चिड़ापन और आलस्य बना रहता है।

घरेलू उपायों से इसका समाधान संभव है।

हम आपके लिए लाएं है कुछ सरल आयुर्वेदिक उपचार - जो आपकी नींद को फिर से गहरा बना सकते हैं।
______________________________________________________________________________

🟢 रात में सोने से पहले गुनगुने पानी से हाथ-पैर धोकर तलवों पर सरसों के तेल से मालिश करें।

🟢 सरसों के तेल में कपूर मिलाकर सिर की हल्के हाथों से मालिश करें – इससे नींद बेहतर आती है।

🟢 2 चम्मच शहद में 1 चम्मच प्याज का रस मिलाकर सेवन करें।

🟢 रात के भोजन के तुरंत बाद न सोएं। भोजन के बाद थोड़ी देर टहलें – इससे नींद अच्छी आती है।

🟢 प्याज का रस या प्याज का टुकड़ा तकिये के पास रखने से भी अनिद्रा में लाभ होता है।

🟢 सोने से पहले गुनगुने दूध में जायफल मिलाकर पीने से अच्छी नींद आती है।

🟢 मेंहदी के पत्तों को पीसकर तलवों पर लगाने से अनिद्रा दूर होती है।

🟢 गेहूं और चने को बराबर मात्रा में भिगोकर रोज़ सुबह सेवन करें।

🟢 प्राणायाम और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें – विशेषकर "भ्रामरी" और "अनुलोम-विलोम"।

🟢 रात में भोजन के बाद 1 घंटा रुककर गुनगुना दूध या त्रिफला चूर्ण लें। देर रात तक मोबाइल, टीवी से दूरी रखें।

👉 स्वस्थ रहिए, आयुर्वेद अपनाइए 🌿

#अनिद्रा #नींद #आयुर्वेद

Address

Chandigarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ayurvedic सन्देश posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Ayurvedic सन्देश:

Share