Health Safe Clinic

Health Safe Clinic we are provided Male & Female problems treatment service ,online and off line clinic visit

Erectile dysfunction  #(ED) is a medical condition characterized by the persistent or recurrent inability to achieve and...
10/12/2023

Erectile dysfunction #(ED) is a medical condition characterized by the persistent or recurrent inability to achieve and maintain an ****on sufficient for satisfactory sexual performance. This condition can impede a person's ability to engage in sexual activity and may be associated with various underlying factors, including but not limited to physiological, psychological, or lifestyle-related causes. Physiological contributors may involve vascular issues, hormonal imbalances, or neurological disorders, while psychological factors such as stress, anxiety, or depression can also play a significant role. Treatment options range from lifestyle changes and psychotherapy to medications or, in some cases, surgical interventions, depending on the specific causes and severity of the condition. Seeking professional medical advice is essential for accurate diagnosis and the development of an effective treatment plan.

नींबू की चाय के ये बेशकीमती लाभ  अधिकतर लोग चाय के बहुत शौकीन होते हैं। सुबह की शुरुआत चाय से करना ही पसंद करते ताकि दिन...
06/10/2021

नींबू की चाय के ये बेशकीमती लाभ

अधिकतर लोग चाय के बहुत शौकीन होते हैं। सुबह की शुरुआत चाय से करना ही पसंद करते ताकि दिनभर एक्टिव और तरोताजा महसूस कर सकें। लेकिन यदि ऐसी चाय के बारे में हम आपको बताएं जिसके सेवन से आपको ताजगी भी मिले, साथ ही आपके स्वास्थ्य को बेहतर करने में भी चाय मदद करे तो? जी हां, हम बात कर रहे हैं नींबू की चाय की। इसके रोज सुबह सेवन करने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।
नींबू की चाय आपके लिए सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। नींबू की चाय आसानी से तैयार की जाती है और कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। यह आपके शरीर के टॉक्सिन को निकालने में मदद करती है और आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है। इसके अलावा आपको रिफ्रेशमेंट भी महसूस करवाती है।

नींबू की चाय कैसे बनाएं?

* नींबू की चाय का सेवन से आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। यदि आप नींबू की चाय नियमित पीते हैं, तो आपको वजन नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।
* नींबू में विटामिन सी पाया जाता है, जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से चेहरे पर चमक और मुंहासे की समस्या में राहत मिलती है।

* नींबू की चाय में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से बीमारियों के उपचार में मदद मिलती है।

* नींबू की चाय पीने पर आपको सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है, साथ ही यह प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है।

तेजी से करना है वजन कम, तो डाइट में शामिल करें विटामिन-सी रिच फूड  आइए, हम आपको बताए विटामिन-सी रिच फूड कौन से होते हैं ...
06/10/2021

तेजी से करना है वजन कम, तो डाइट में शामिल करें विटामिन-सी रिच फूड

आइए, हम आपको बताए विटामिन-सी रिच फूड कौन से होते हैं -
1 शिमला मिर्च -
शिमला मिर्च में कई जरूरी विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। ये न्यूट्रिएंट्स कई बीमारियों को दूर करने के साथ वजन भी कम करने में मदद करते हैं।

2 पपीता -
पपीता पाचन को दुरुस्त रखकर लिवर को डीटॉक्सीफाई करता है। साथ ही इसमें फाइबर के अलावा विटामिन-ए और विटामिन-सी भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता हैं।

3 स्ट्रॉबेरीज -
स्ट्रॉबेरीज में भी विटामिन और फाइबर की भरमार होती है। दरअसल, फाइबर के सेवन से भूख कम लगती है जिससे आप अनहेल्दी और अत्यधिक खाने से बच जाते हैं, जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है।

4 किवी -
वजन कम करने के लिए किवी को सुपरफूड में शुमार किया जाता है। इसमें फाइबर, विटामिन्स और कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है और वजन भी कम होने में मदद मिलती है।

अनार के जूस फायदेअतिसार - अनार के रस के साथ सौंफ, धनिया और जीरा इनको बराबर मात्रा में पीस कर इनका चूर्ण बनाकर सेवन करें।...
14/09/2021

अनार के जूस फायदे
अतिसार - अनार के रस के साथ सौंफ, धनिया और जीरा इनको बराबर मात्रा में पीस कर इनका चूर्ण बनाकर सेवन करें। अथवा अनार के रस में पका हुआ केला मथकर इसका सेवन करें।
कब्ज - अनार के पत्तों को उबाल कर उसका काढ़ा पीने से कब्ज से पीछा छुड़ाया जा सकता है। अजवायन का चूर्ण फांक कर फिर अनार का रस पीएं। तो कब्ज से मुक्ति मिलेगी।

शरीर में खून की कमी - एनीमिया शीघ्र दूर करने के लिए अनार का रस और मूली का रस समान मात्रा में मिलाकर पीएं।

एसीडिटी (अम्ल पित्त)- अनार रस और मूली का रस समान मात्रा में लेकर उसमें अजवायन, सैंधा नमक चुटकी भर मिलाकर सेवन करने से अम्ल पित्त बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है।

यदि आपको देर रात की पार्टी से अपच हो गया है तो पके अनार का रस चम्मच, आधा चम्मच सेंका हुआ जीरा पीसकर तथा गुड़ मिलाकर दिन में तीन बार लें।

प्लीहा और यकृत की कमजोरी तथा पेटदर्द अनार खाने से ठीक हो जाते हैं। इसका शर्बत एसिडिटी को दूर करता है।

दस्त तथा पेचिश में : 15 ग्राम अनार के सूखे छिलके और दो लौंग लें। दोनों को एक गिलास पानी में उबालें। फिर पानी आधा रह जाए तो दिन में तीन बार लें। इससे दस्त तथा पेचिश में आराम होता है।

Gupt Rog Clinic ... ! Sexologist Doctor Darbhanga in Bihar.
07/08/2021

Gupt Rog Clinic ... ! Sexologist Doctor Darbhanga in Bihar.

बदलते मौसम में कैसे बचें सर्दी, खांसी और फ्लू से, जानिए खास उपाय  1 दिनभर खूब पानी पिएं, लेकिन पानी उबला हुआ हो इस बात क...
30/07/2021

बदलते मौसम में कैसे बचें सर्दी, खांसी और फ्लू से, जानिए खास उपाय

1 दिनभर खूब पानी पिएं, लेकिन पानी उबला हुआ हो इस बात का ध्यान रखें । कम से कम 6 से 7 ग्लास लिक्विड डायट जरूर लें।
2 लहसुन और मिर्च को भोजन में शामिल करें। लहसुन गर्म होने के साथ ही एंटीबैक्टीरियल होता है, और मिर्च में कैप्सैसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो नेजल और साइनस कंजेक्शन ठीक करने में सहायक होता है।
3 विटामिन- सी युक्त फल और सब्जियों का प्रयोग अधिक से अधिक करें। मशरूम, नींबू और शहद को डायट में शामिल करें।
4 जिंक युक्त भोज्य पदार्थों का भरपूर प्रयोग करें।दही, साबुत अनाज को भोजन में शामिल करें।

लूज मोशन से पाएं छुटकारा, इन 5 चीजों का करें सेवन  1 ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं -लूज मोशन होने की स्थिति में ज्यादा से ज...
24/07/2021

लूज मोशन से पाएं छुटकारा, इन 5 चीजों का करें सेवन


1 ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं -
लूज मोशन होने की स्थिति में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, क्योंकि इस दौरान शरीर से पानी भी बाहर निकल जाता है। अगर आप फल व सब्जियों का जूस, नींबू पानी, नमक-चीनी का घोल या फिर नारियल पानी पिएं तो और भी बेहतर होगा।

2 अदरक का सेवन करें -
लूज मोशन होने की स्थिति में अदरक का सेवन भी कारगर होता है। अदरक में एंटीफंगल और एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो इस दौरान होने वाले पेट दर्द में राहत देते है। आप चाहे तो अदरक का पाउडर को दूध में मिलाकर पी सकते हैं।

3 दही का सेवन करें -
लूज मोशन होने की स्थिति में दही का सेवन भी फायदेमंद रहता है। दही में बैक्टीरिया मौजूद होते है जो पेट जल्दी ठीक करने के साथ ही पेट को ठंडा रखने में मदद करते है।

4 केला खाएं -
लूज मोशन होने पर केले का सेवन भी राहत देता है। केले में मौजूद पेक्टिन लूज मोशन को रोकने का काम करता है।

5 जीरा खाएं -
लगातार लूज मोशन होने पर एक चम्मच जीरा चबा लें और पानी पी लें। ऐसा करने से लूज मोशन जल्दी रुकने में मदद मिलती हैं।

धनिया पत्ती के  फायदे धनिये की पत्तियों में विटामिन ए और सी पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते ...
17/07/2021

धनिया पत्ती के फायदे
धनिये की पत्तियों में विटामिन ए और सी पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं।

गर्मी हो सर्दी, इसका इस्तेमाल करना हर समय शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है।

पाचन शक्ति को मजबूत रखना है तो इसका इस्तेमाल आपको नियमित तौर पर करना चाहिए। इससे आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है।

धनिये की पत्तियों के सेवन से पेट संबंधी परेशानियों में आराम मिलता है और बदहजमी, पेट में दर्द, गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है।
जाड़े में खाने की मात्रा अधिक होने पर दस्त की शिकायत बढ़ने लगती है। ऐसे में धनिये की चटनी व सलाद पेट को राहत पहुंचाती है।

धनिया की पत्ती विटामिन ए और सी का मुख्य स्रोत है। ये हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधी क्षमता को मजबूत करते हैं।

इसके नियमित सेवन से सर्दी-खांसी से छुटकारा मिलता है।

धनिया में मौजूद तत्व शरीर से कॉलेस्ट्रॉल कम कर उसे कंट्रोल में रखते हैं। यह खून में इंसुलिन की मात्रा को नियमित करता है।
धनिया महिलाओं में मासिक धर्म संबंधी समस्याओं को दूर करता है। अगर पीरियड्स साधारण से ज्यादा हो तो आधा लीटर पानी में लगभग 6 ग्राम धनिये के बीज डालकर उबालें। इस पानी में चीनी डालकर पीने से फायदा होगा ।

आपको और आपके पूरे परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
28/03/2021

आपको और आपके पूरे परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Address

1st Floor, Near Shivdhara Masjid Opposite, Bazar Samiti Road Shivdhara
Darbhanga
846005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Health Safe Clinic posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram