24/09/2025
खराब डाइट और बदलते लाइफस्टाइल का असर हमारी लिवर की सेहत पर भी साफ़ दिखाई देता है। फैटी लिवर एक ऐसी समस्या है जिससे लिवर में अतिरिक्त चर्बी जमा होने लगती है। अगर इसे समय पर नियंत्रित नहीं किया गया, तो यह दिल की बीमारियों जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकता है। लंबे समय तक अनदेखी होने पर फैटी लिवर सिरोसिस या लीवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। लिवर हमारी बॉडी का मुख्य डिटॉक्सिफिकेशन अंग है। यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है और विभिन्न मेटाबॉलिक फंक्शंस को नियंत्रित करता है। जब लिवर में चर्बी जमा होने लगती है तो इसकी क्षमता प्रभावित होती है और शरीर में कई समस्याएं उभरने लगती हैं।
फैटी लिवर के कुछ शुरुआती संकेतों में शामिल हैं अचानक या तेज़ी से वजन में कमी, पेशाब का गाढ़ा या डार्क रंग, मल का गाढ़ा या असामान्य रंग, लिवर के आसपास सूजन या दर्द होने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। हेल्दी जीवनशैली अपनाना और सही डाइट लेना बेहद जरूरी है ताकि लिवर को हेल्दी रखा जा सके।
Also Read
दही के साथ इन 4 सुपरफूड्स को मिक्स करके खाएं गट हेल्थ में होगा सुधार, आंत में बढ़ जाएंगे अरबों गुड बैक्टीरिया
गैस्ट्रो लिवर हॉस्पिटल, स्वरूप नगर, कानपुर में डॉक्टर वीके मिश्रा ने बताया फैटी लीवर होने पर हमें अपनी डाइट में बदलाव करना जरूरी है। लीवर हमारी बॉडी का एक अहम अंग है जो लिवर का डिटॉक्सिफिकेशन करता है, कई मेटाबॉलिक फंक्शंस निभाता है और विभिन्न न्यूट्रिएंट्स को स्टोर करता है। इसलिए लीवर की हेल्थ को ऑप्टिमाइज करना बेहद जरूरी है।
#