23/02/2024
"मिट्टी के धरोहर "
( एक सांस्कृतिक आदान-प्रदान और संगीत का मंच)
नीदरलैंड के प्रसिद्ध कलाकार श्री राजमोहन और श्री मानव डी
कार्यक्रम की तिथि : 7 अप्रैल 2024
स्थान: लोक कला मंच -नई दिल्ली
अपने देश, अपनी संस्कृति और अपनी मिट्टी से जोड़ने के लिए आवर मिट्टी फाउंडेशन दो देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान करने के लिए "मिट्टी के धरोहर" संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। संगीत एक वैश्विक भाषा है जिसके माध्यम से हम अपने पुरखों की विरासत और सद्भाव का संजोने का प्रयास कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के लिए आवर मिट्टी फाउंडेशन ने नीदरलैंड के सम्मानित और प्रसिद्ध कलाकार श्री राजमोहन और श्री मानव डी को भारत की राजधानी दिल्ली में आमंत्रित किया है ताकि वे लोग अपनी मिट्टी , भाषा, धरोहर को न केवल महसूस कर संके बल्कि उसको पल्लवित कर सकें।
हम सभी जानते है सदियों पहले हमारे अपने लोगों को अंग्रेजों ने मजदूर के रुप में विदेशी धरती पर काम के लिए ले गए थे और हमारे पूर्वज वही के होकर रह गए। आज हमारे लोग फिजी सूरीनाम, मरिशास, नीदरलैंड जैसे देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित कर रहे हैं। आज भी गिरमिटिया समुदाय के सरनामी भोजपुरी गायकों की चौथी और पांचवीं पीढ़ी आज भी मधुर संगीत के माध्यम से जीवंत रखा है। आज भी अपने उम्दा प्रदर्शन से 18 वीं शताब्दी में सूरीनाम और फिजी में चले गए उनके पूर्वजों द्वारा बुने गए सांस्कृतिक धरोहर को संजों कर रखा है। जानेमाने कलाकार राजमोहन और मानव डी अपने मंत्रमुग्ध संगीत से उन यात्रा को यादगार बनाएंगे।
आइए हम अपनी साझा विरासत का सम्मान करें। हम अपनी सांस्कृतिक विविधता को अपनाने और हमें एकजुट करने वाले बंधनों का जश्न मनाने के लिए एक साथ आएं। मिट्टी के धरोहर पर आगे के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें। यह एक ऐसा कार्यक्रम है जहां संगीत सीमाओं को पार करके अपने लोगों को करीब लाता है।
आप आज ही 7 अप्रैल 2024 की तारीखें बचाकर रखें, क्योंकि दिल्ली इस मनमोहक कार्यक्रम की मेजबानी के और साक्षी बनने के लिए तैयार है।https://thewirehindi.com/6917/rajmohan-a-girmitiya-majdoor-musician-in-suriname/?fbclid=IwAR0nhkezX30vKmObsYBgvAiU1GvzBfJjIfebpKK4gP8aEWEHt7Rcv31Tai8