06/04/2026
प्रेस विज्ञप्ति
दिव्यांगजनों के सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर जागरूकता एवं यूडीआईडी कार्ड पर निबंधन शिविर का आयोजन।
-----------------------------------------------------------------------------
आज दिनांक- 04/04/2026 को बिरसा दिव्यांग समिति के सहयोग से दिव्यांगजनों के सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जागरूकता एवं यूडीआईडी कार्ड निबंधन पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन पंचायत पंदनपहाड़ी के ग्राम- कोल्हा में किया गया। शिविर की अध्यक्षता समिति के प्रखण्ड समन्वयक शौकत अंसारी ने किया। अतिथि के रूप में समिति अध्यक्ष श्री नीतेश कुमार,कोषाध्यक्ष सह निर्देशक प्रियतम कुमार सिंह एवं लेखापाल उपेन्द्र राय उपस्थित हुए । शिविर का संचालन प्रखंड समन्वयक श्री बाबुराम मंडल ने किया। आज के शिविर में कुल 85 दिव्यांगजन उपस्थित हुए जिनका यूडीआईडी कार्ड के लिए स्वाबलंबन पोर्टल पर ऑनलाइन किया गया ।
समिति के कोषाध्यक्ष प्रियतम कुमार सिंह ने बताया कि समिति का पहला प्रथमिकता है की काठीकुण्ड प्रखण्ड के सभी दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण-पत्र स्वाबलंबन पोर्टल पर ऑनलाइन करके यूडीआईडी कार्ड दिलवाना इसके लिए समिति की ओर से अब पंचायत स्तर के अलावा ग्रामीण स्तर पर शिविर का आयोजन करना शुरू कर दिये है साथ ही उन्होंने दिव्यांगजनों को राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के योजनाओं के बारे में जानकारी दिया बताया कि सभी प्रकार के योजनाओं में दिव्यांगजनों के लिए गरीब 5 प्रतिशत आरक्षण का प्रवधान है ।
समिति के लेखापाल उपेंद्र जी ने यूडीआईडी कार्ड के बारे में विस्तार से जानकारी दिये और बोले कि अब से सभी प्रकार के योजनाओं एवं अन्य संस्थाओं में यूडीआईडी कार्ड ही मान्यता दिया गया है। कार्ड के माध्यम से सभी प्रकार के योजनाओं का लाभ ले सकते है , चाह व गरीबी उन्मूलन हो, अबुआ आवास हो या प्रधानमंत्री आवास योजना हो या शिक्षा, स्वरोजगार आदि
शिविर को सफल बनाने में सुरेन्द्र टुडू, मिस्त्री टुडू, सुधीर पाबोडिया, मनिषा हांसदा , किमी मुर्मू, मुर्मू मराण्डी , सकोल किस्कू, स्वीटी किस्कू, दादामेय सोरेन, इसाब आदि दिव्यांगजन उपस्थित थे।