ASMC Firozabadofficial

ASMC Firozabadofficial Welcome to Autonomous State Medical College, Firozabad || स्वशासी राज्य च?

आज दिनांक- 10.02.2026 को प्रधानाचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में सामुदायिक चिकित्सा विभाग एवं बाल रोग विभाग ...
10/02/2026

आज दिनांक- 10.02.2026 को प्रधानाचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में सामुदायिक चिकित्सा विभाग एवं बाल रोग विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृमि दिवस पर जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन 100 शैय्या चिकित्सालय में किया गया। कार्यक्रम में डा0 राहुल पैंगोरिया, सह-आचार्य, बाल रोग विभाग ने कृमि से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी, डा0 अवनीश कुमार, सह-आचार्य, बाल रोग विभाग ने कृमि संक्रमण की दवाई को खाने के तरीके के बारे में बताया एवं डा0 अंकिता, सहायक-आचार्य, बाल रोग विभाग ने कृमि संक्रमण के लक्षणों के बारे में बताया। इस अवसर पर सामुदायिक चिकित्सा विभाग से डा0 भृमिका भट्ट, सहायक-आचार्य, कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग ने कृमि संक्रमण से बचाव के तरीकों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन डा0 राहुल पैंगोरिया, सह-आचार्य, बाल रोग विभाग द्वारा कराया गया। इस कार्यक्रम में समस्त फैकल्टी, संकाय सदस्य, रेजीडेनटस उपस्थित रहे।

On 05.02.2026, under the guidance of Dr. (Prof.) Yogesh Kumar Goyal, Autonomous State Medical College, Firozabad a rare ...
06/02/2026

On 05.02.2026, under the guidance of Dr. (Prof.) Yogesh Kumar Goyal, Autonomous State Medical College, Firozabad a rare case of scar ectopic is managed in department of Obstetrics and Gynecology a 40 years old had previous 02 cesarean, came to hospital with c/o amenorrhea followed by bleeding p/v off & on and pain abdomen. Cesarean scar ectopic pregnancy (CSP) is a rare, life-threatening form of ectopic pregnancy where an embryo implants in the fibrous scar tissue of a previous cesarean section, occurring in about 1 in 1,800 to 1 in 2,500 pregnancies. It requires early diagnosis to prevent severe complications like uterine rupture, hemorrhage, and placenta accrete spectrum. Patient was managed successfully & taken for Operative management which went uneventful. The surgery was performed under the guidance of Dr Prerna Jain, Prof & Head, Obs & Gynae by Dr Shipra Gupta, Assistant professor, Obs & Gynae, Dr Divya, Associate Professor, Obs & Gynae , Dr Bhushan and Anesthesia Team- Dr Reetu Verma, Professor & Head, Anesthesia, Dr Anubhav, Dr Naveen.

05/02/2026

आज दिनांक 04.02.2026 को प्रधानाचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबा...
04/02/2026

आज दिनांक 04.02.2026 को प्रधानाचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद के चिकित्सालय परिसर के 100 शैय्या भवन में ‘‘विशव कैंसर दिवस‘‘ के उपलक्ष्य में मरीज एवं मरीजों के तीमारदार हेतु जन जागरूकता गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष का थीम " United by Unique " है। जिसका उद्देश्य कैंसर से पीड़ित हर व्यक्ति की निजी यात्रा, जरूरतों और अनुभवों को जोड़ना है। इस कार्यक्रम से चिकित्सालय में आ रहे मरीज एवं मरीज के तीमारदार को विभिन्न कैंसरों के शुरूआती लक्षणों को कैसे पहचाने, कैंसर से बचाव, कैंसर सम्बन्धित जांचे एवं उसके इलाज से अवगत करवाना रहा। कार्यक्रम में डा0 सरीना अग्रवाल, विभागाध्यक्ष, सर्जरी विभाग द्वारा स्तन कैंसर के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी, डा0 किरन कुमारी, विभागाध्यक्ष, दन्त रोग विभाग द्वारा मुख के कैंसर के शुरूआती लक्षण, कैंसर करने वाले पदार्थों एवं मुख कैंसर सम्बन्धित जांचों के बारे में अवगत कराया। साथ ही डा0 पूनम गौतम, सहायक-आचार्य, रेडियोथैरेपी विभाग द्वारा सभी कैंसरों के इलाज में कीमोथेरेपी एवं रेडियोथेरेपी की महत्वता को विस्तृत में बताया गया। उक्त कार्यक्रम में अन्य विभागों के विभागाध्यक्षों एवं संकाय सदस्यों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद के चिकित्सालय परिसर में कैंसर सम्बन्धित परामर्श, जांचे एवं सम्बन्धित उपचार की सुविधा विभिन्न विभागों में उपलबध है। जिसका लाभ जन मानस ले सकते है।

On 31st January, 2026, under the guidance of Principal Dr. Yogesh Kumar Goyal, the Obstetrics & Gynaecology Department o...
04/02/2026

On 31st January, 2026, under the guidance of Principal Dr. Yogesh Kumar Goyal, the Obstetrics & Gynaecology Department of Autonomous State Medical College (ASMC), Firozabad has organized a one day conference on Clinical Insights on High Risk Pregnancy " Risk to Rescue: Preventing the Preventable". The Chief Guest for the Program was Dr Tamkhin Khan, Professor, Department of Obstetrics and Gynaecology, Aligarh Muslim University & founder of still birth Society of India. The Organising Chairperson of the program was Dr. Prerna Jain, Professor & Head, Obs & Gynae and Dr Divya Chaudhary, Associate Professor and Dr Shipra Gupta, Assistant Professor, Obs & Gynae was organizing secretary of the program. Dr Saroj Singh, ex-principal, SN medical college Agra, Dr Shikha Singh, HOD Obstetrics and Gynaecology, Dr Kalpana, HOD Obstetrics and Gynaecology & other esteemed guests gave their talk with the aim to reduce maternal & perinatal mortality and morbidity. 03 UPMC credit hours were awarded by UP medical council. A poster competition was also organized for PG students of different medical college's, in which Dr Flora Tyagi, PG resident of OBGY department of ASMC Firozabad stood first. Around 150 gynecologist from different part of states attended & benefitted from this academic extravaganza. HODs, Faculty members, resident doctors and interns, MBBS Students attended the event.

दिनांक- 03.02.2026 को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद में प्रधानाचार्य, डा0 (प्रो0) योगेश कुमार गोयल के मा...
04/02/2026

दिनांक- 03.02.2026 को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद में प्रधानाचार्य, डा0 (प्रो0) योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में मेडिकल कालेज के छात्र-छात्राओं हेतु महाविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन डा0 गरिमा सिंह, सह-आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, रक्त कोष विभाग द्वारा कराया गया। इस शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और ज़रूरतमंद मरीजों की सहायता करना है। रक्तदान एक महान सेवा है, जिससे किसी का जीवन बचाया जा सकता है। इसमें 30 मेडिकल छात्र-छात्राओं रक्त वीरों ने रक्तदान किया और 35 मेडिकल छात्र-छात्राओं द्वारा पंजीकरण कराया गया। रक्तदान शिविर में मेडिकल कालेज के छात्र-छात्राओं (रक्त वीरों) ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

02/02/2026

दिनांक 30.01.2026 को प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में ...
02/02/2026

दिनांक 30.01.2026 को प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में विश्व कुष्ठ रोग दिवस पर जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन डॉ. मनोज कुमार, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, मेडिसिन विभाग एवं डॉ. दीप्ति राजौरिया, सहायक-आचार्य, चर्म रोग विभाग द्वारा कराया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुष्ठ रोग के प्रति फैली गलत धारणाओं को दूर करना, इसकी समय पर पहचान, सही इलाज और रोगियों की देखभाल के बारे में जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में बताया गया कि कुष्ठ रोग एक पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है और समय पर इलाज शुरू करने से इसका प्रसार रोका जा सकता है। विशेषज्ञों ने जानकारी दी कि सरकार द्वारा उपलब्ध एमडीटी (मल्टी ड्रग थैरेपी) इलाज पूरी तरह निःशुल्क है और नियमित दवा लेने से रोगी पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि कुष्ठ रोग के मरीज़ों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में समाज में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाने और रोगियों को सम्मानजनक जीवन देने का संकल्प समस्त फैकल्टी, संकाय सदस्यों, रेजीडेनटस, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारियों और एमबीबीएस छात्र-छात्राओं द्वारा लिया गया।

दिनांक 24.01.2026 को प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में ...
29/01/2026

दिनांक 24.01.2026 को प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में डा0 नीता गर्ग, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, बायोकेमेस्ट्री विभाग, द्वारा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शपथ समारोह के माय इंडिया, माय वोट शपथ समारोह के 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। भारत सरकार के निर्देशानुसार, इस वर्ष के राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम मेरा भारत, मेरा वोट थी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा और नए मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना और जागरूक बनाना था। शपथ ग्रहण समारोह कॉलेज के सभागार में एक विशेष शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मतदाता शपथ सभी संकाय सदस्यों, स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने भारत के नागरिक होने के नाते लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए मतदाता शपथ ली। यह शपथ स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखने और बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। इस अवसर पर, कॉलेज प्रशासन ने सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से, देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने और आने वाले चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग जिम्मेदारी के साथ करने की अपील की। इस कार्यक्रम में समस्त फैकल्टी, संकाय सदस्यों, रेजीडेनटस, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारियों और एमबीबीएस, नर्सिंग, पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

दिनांक 24.01.2026 को प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में ...
29/01/2026

दिनांक 24.01.2026 को प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास को प्रोत्साहन हेतु भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज एवं रंगोली प्रतियोगिता जैसी शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्तर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास एवं विकास यात्रा पर अपने विचार प्रभावी रूप से प्रस्तुत किए। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने रचनात्मकता एवं विषय-वस्तु की समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान एवं त्वरित निर्णय क्षमता का आकलन किया गया, जबकि रंगोली प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की विविधता को रंगों के माध्यम से दर्शाया गया।
माननीय प्रधानाचार्य महोदय ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों कि सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन डा0 कीर्ति विश्वकर्मा, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, फार्माकोलॉजी विभाग द्वारा किया गया, जिसमें अन्य विभागों के संकाय सदस्य डा. नीता गर्ग, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, बायोकेमेस्ट्री विभाग, डा0 अपराजिता गोयल, आचार्य, पैथोलॉजी विभाग, डा0 लेखा तुली, आचार्य, माइक्रोबायोलॉजी विभाग, डा0 अरूशिखा, सहायक आचार्य, विभाग मानसिक रोग विभाग एवं डा0 अंकिता गोयल, आचार्य, कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दिनांक 24.01.2026 को प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिर...
29/01/2026

दिनांक 24.01.2026 को प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोज़ाबाद में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एम0बी0बी0एस0 एवं नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से उत्तर प्रदेश की समृ़़द्ध संस्कृति, परंपरा एवं विकास को प्रदर्शित किया। अपनी रंगोलियों को ब्रज, संस्कृति, सतरंग, रंग आभा, नवरंग, सांझी एवं यू0पी0 रंगोत्सव का नाम देते हुये ब्रज की होली- कृष्ण भगवान की बंसी, बांके बिहारी के दर्शन, आगरा का ताज महल, काशी विश्वनाथ, बनारस के घाट-मघई पान उत्साद बिस्मिल्लाह खान, प्रयागराज के संगम एवं माघ मेला, अवध की शान, गंगा जमुनी तहज़ीब एवं रूमी दरवाजा दर्शाया। अंततः बुंदेलखंड की धरती पर महारानी लक्ष्मी बाई की जय-जय कार की ललकार गूंजी। रंगोली कार्यक्रम का संचालन डा0 लेखा तुली, आचार्य, माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा कराया गया और प्रभारी संयोजक, डा0 कीर्ति विश्वकर्मा, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, फार्माकोलॉजी विभाग द्वारा कराया गया।

Address

Daulatpur, Jalesar Road
Firozabad
283203

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ASMC Firozabadofficial posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to ASMC Firozabadofficial:

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram