22/02/2024
*सदाफल आरोग्यम्*
*जय सद्गुरुदेव!*
विहंगम योग से जुड़े सभी शिष्य, साधक, अधिकारी, संयोजक, प्रचारक एवं उपदेष्टागण आप सभी को ज्ञात है कि प्राकृतिक चिकित्सा, पञ्चकर्म, आयुर्वेद एवं पञ्चगव्य ही भारतीय चिकित्सा पद्धति का मूल आधार है। इसी चिकित्सीय पद्धति को विस्तार देने हेतु पिछले कई वर्षों से *आचार्य धर्मचन्द्रदेव मेडिकल एवं रिसर्च ट्रस्ट* द्वारा संचालित *‘‘सदाफल आरोग्यम्’’* झूँसी, प्रयागराज अपने सम्पूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ सतत् गतिमान् है।
प्राय: यह देखा जा रहा है कि हमारे दैनिक जीवन में रासायनिक उपयोग दिनोदिन बढ़ता ही जा रहा है जिससे हमारी आरोग्यता प्रभावित हो रही है। हमारी शारीरिक क्षमता क्षीण होती जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य को देखते हुए आज के समय में प्राकृतिक चिकित्सा स्वस्थ लोगों के लिए भी अनिवार्य हो गयी है।
अत: आप सभी का पूर्ण दायित्व बनता है कि भारतीय चिकित्सा पद्धति को अपने स्वयं के जीवन में अपनाते हुए न सिर्फ विहंगम योग सन्त-समाज बल्कि अन्यों को भी प्राकृतिक चिकित्सा के लिए जागरूक करें और *‘‘सदाफल आरोग्यम्’’* झूँसी, प्रयागराज द्वारा उपलब्ध सभी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी जन-जन को दें तथा जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य लाभ लेने हेतु अनिवार्यत: भेजें।
*प्राकृतिक चिकित्सा का एक आदर्श पैकेज = Rupees 7000/- (7 दिनों के लिए आवास एवं भोजन सहित)*
👉अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए नीचे दिए गये बैंक खाते में सहयोग राशि अग्रिम जमा करके भी आप अपना स्थान सुनिश्चित करा सकते हैं-
Account Name : Acharya Dharmchand deo Medical & Research Trust
Account No. : 286010100070780
Ifsc Code : UTIB0000286
Axis Bank, Civil lines, Prayagraj (U.P.)
*नोट* :- अन्य स्वास्थ्य लाभ चिकित्सीय परामर्श के अनुसार प्राप्त करें।
आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप सभी इस राष्ट्र सेवा, संस्कृति सेवा एवं आरोग्य सेवा को आगे बढ़ाने में अपना महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:- Toll Free No : 8586808820
अन्य सम्पर्क सूत्र : 9993770555, 8887955515, 9300204720