24/05/2026
आज “Mr. & Mrs. Shining Godda” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित वर्कशॉप में शामिल होने का अवसर मिला। यह कार्यक्रम D Dance Academy द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बाहर से आए अनुभवी कोच बच्चों को मॉडलिंग, डांस और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
तीन दिनों तक चले इस वर्कशॉप में बच्चों का उत्साह, प्रतिभा और सीखने की लगन वास्तव में प्रेरणादायक रही। इन नन्हे प्रतिभाशाली बच्चों को जागरूक करने, उनका आत्मविश्वास बढ़ाने और उनके सपनों को नई उड़ान देने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है।
आज मुझे इस अवसर पर आमंत्रित कर बच्चों का उत्साहवर्धन करने का सौभाग्य मिला। इतने प्रतिभाशाली बच्चों के बीच समय बिताकर बेहद खुशी हुई। मेरा विश्वास है कि हमारे शहर के ये बच्चे आने वाले समय में Godda और Jharkhand का नाम रोशन करेंगे।
सभी आयोजकों, कोचों और प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएँ। 🌟
YoungTalent
DanceWorkshop
ModelingWorkshop
YouthInspiration
FutureStars
GoddaTalent
KamranAshrafi
VikasKiBaatKamranKeSath
GoddaForKamran