
24/10/2024
ब्रह्मगिरी महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में एक पहाड़ी है। यह भारतीय राज्य महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित है। गोदावरी नदी का उद्गम हैं, त्र्यंबक के पास है। यह पर्वत 1800 फीट ऊँचा है। समुद्र तल से इसकी ऊँचाई 4248 फीट है। इस पर्वत की पाँच चोटियाँ सद्यो-जटा, वामदेव, अघोरा, ईशान और तत्-पुरुष कहलाती हैं और इन्हें भगवान शिव के पाँच मुख माना जाता है और इनकी पूजा की जाती है।