Tukhani Welfare Committee

Tukhani Welfare Committee Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Tukhani Welfare Committee, Vill Tukhani Po Bani Teh Barsar, Hamirpur.

The purpose of forming the Welfare Committee is that the unity of the village should be maintained, apart from this, the committee should help the needy people.

22/01/2026

बड़सर,21 जनवरी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय में मिनी सचिवालय के उद्घाटन के सुअवसर पर उन्होंने यहां पर एक टाउन हॉल बनाने की घोषणा कर इलाका वासियों और नगर निवासियों को विशेष उपहार दिया था ।
माननीय मुख्यमंत्री के इस उपहार को व्यावहारिक रूप देने के लिए स्थानीय प्रशासन ने बड़ी सूझबूझ से बचत भवन के स्थान पर टाउन हॉल बनाने की एक प्रपोजल जिलाधीश को प्रेषित की है , तकि बचत भवन को हटाकर यहां पर टाउन हॉल बनाया जाए। बताते चलें कि बचत भवन और और इसके साथ सटे तहसीलदार निवास दोनों की हालत जर्जर स्थिति में हैं तहसीलदार भवन बने लगभग 55 वर्ष हो गए हैं। जिनका जीर्णोद्धार करना भी नामुमकिन लगता है। दोनों को डिस्मेंटल करके टाउन हॉल बनाने के बारे में उप मंडल अधिकारी (ना.) स्वाति डोगरा से बात की तो उन्होंने बताया कि जिलाधीश हमीरपुर को उनके मार्गदर्शन के लिए एक पत्र लिखा है । एस डी एम ने बताया कि बणी पंचायत के प्रधान शैलजा बनियाल के माध्यम से भी बचत भवन की जगह टाउन हॉल बनाने के बारे एक प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।
नगर निवासियों की मांग है कि टाउन हॉल इसी स्थान पर बनना चाहिए क्योंकि यह जगह बड़सर ,नगर का केंद्र बिंदु है। बाजार कमेटी के प्रधान विजय,उप प्रधान राठौर व राजकुमार , करियाना व्यापारी राकेश कुमार, व्यापारी योगराज, दिनेश कुमार डॉक्टर बिशन दास, सुरेंद्र कुमार, सुंदर दास, जगत राम आदि ने टाउन हॉल,मिनी सचिवालय के साथ लगती जगह पर बनाने के प्रपोजल का जोरदार समर्थन किया है। उन्होंने मांग की है कि जिला स्तर के संबंधित अधिकारी अनुमति प्रदान करके इस कार्य को समय रहते शुरू करने की अनुमति प्रदान करें।
स्थानीय कांग्रेस दल के वरिष्ठ नेता एवं हिमुंडा डायरेक्टर राजेश बनियाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा टाउन हॉल बनाने के उपहार को व्यावहारिक रूप देने के लिए संबंधित अधिकारियों से समय रहते अनुमति प्राप्त कर इस कार्य को तुरंत शुरू करने के लिए स्थानीय कांग्रेस नेता प्रयासरत है।
हिमुंडा डायरेक्टर, ईं.राजेश बनियाल ने बताया कि नवगठित नगर पंचायत बड़सर में टाउन हॉल की नितांत आवश्यकता है व इसके बनने से टाउन हॉल विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बहुत उपयोगी स्थान होगा व ग्राउंड फलोर पर पार्किंग और अन्य सुविधाएं दी जाएगी और प्रथम मंजिल पर टाउन हॉल बनेगा।

22/01/2026
22/01/2026
16/01/2026

🔥 मिट्टी की खुशबू, पहलवानों का दम 🔥
जहाँ ताकत भी है, परंपरा भी है,और भाईचारे का मान भी 🇮🇳

15/01/2026

जब नीयत साफ़ हो और मेहनत सच्ची,
तो हर फाइल, हर जिम्मेदारी
ईश्वर की पूजा बन जाती है।
काम ही पूजा है,
और ईमानदारी उसका प्रसाद।
Rajesh Banyal

15/01/2026

युवा • एकता • सेवा
यही मेरा संकल्प है।

12/01/2026

बड़सर अपना ढ़टवाल अपना
Rajesh Banyal

01/01/2026

नववर्ष के अवसर पर, मैं बड़सर विधानसभा और समस्त हिमाचल प्रदेश व देशवासियों के लिए सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की शुभकामनाएं देता हूँ। जनसेवा, विकास और जनविश्वास के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए हिमाचल और बड़सर के उज्ज्वल भविष्य के लिए मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लेता हूँ। आप सभी के स्नेह, सहयोग और विश्वास के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूँ।
नववर्ष आप सभी के लिए मंगलमय हो।

Sukhvinder Singh Sukhu
राजेश धर्मानी
Indian National Congress - Himachal Pradesh

01/01/2026

Address

Vill Tukhani Po Bani Teh Barsar
Hamirpur
174304

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tukhani Welfare Committee posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram