28/01/2026
अम्लपित्त (एसिडिटी) : आधुनिक जीवनशैली की आम समस्या आयुर्वेदिक दृष्टिकोण
आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी, अनियमित खान-पान और बढ़ता मानसिक तनाव एसिडिटी को एक आम समस्या बना चुके हैं । आयुर्वेद में इसे अम्लपित्त कहा जाता है । यह केवल पेट की जलन नहीं, बल्कि पित्त दोष के असंतुलन और पाचन अग्नि के विकार का संकेत है। समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह अल्सर, सिरदर्द, त्वचा रोग और कमजोरी जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है ।
अम्लपित्त के आहार संबंधी कारण :* अधिक मिर्च-मसालेदार, तला-भुना भोजन, जंक फूड, अत्यधिक चाय-कॉफी का सेवन और विरुद्ध आहार जैसे दूध के साथ नमक या खट्टा लेना ।
जीवनशैली से जुड़े कारण :* रात में देर तक जागना, नींद की कमी, भोजन का निश्चित समय न होना और लगातार बैठे रहकर काम करना ।
मानसिक कारण :* अत्यधिक क्रोध, चिंता, तनाव और चिड़चिड़ापन पित्त दोष को और बढ़ा देते हैं । अम्लपित्त के प्रमुख लक्षण सीने और गले में तेज़ जलन,खट्टी या कड़वी डकारें पेट में भारीपन, गैस और भूख न लगना, जी मिचलाना या उल्टी जैसा महसूस होना सिरदर्द, चक्कर या त्वचा पर खुजली
आयुर्वेदिक उपचार व औषधियाँ
खानदानी आयुर्वेदिक चिकित्सक वैद्य डॉ. नरेंद्र सेठी के अनुसार अम्लपित्त केवल पेट की बीमारी नहीं है, यह गलत आहार-विहार और तनावपूर्ण जीवनशैली का परिणाम है । जब तक भोजन सादा, समय पर और मन शांत नहीं होगा, तब तक स्थायी राहत संभव नहीं है । अम्लपित के लिए ली जानी वाली प्रमुख औषधियां वैद्य की सलाह से
अविपत्तिकर चूर्ण :* जलन, गैस और कब्ज में लाभकारी
कामदुधा रस :* (मुक्तायुक्त) – पित्त की तीव्रता और हार्टबर्न में उपयोगी
मुलेठी चूर्ण :* पेट की अंदरूनी परत को शीतलता देता है
गिलोय सत्व :* पित्त शमन कर पाचन शक्ति बढ़ाता है ।
अम्ल पित्त हर काढ़ा :* पित्त की तीव्रता में उपयोगी
सरल घरेलू उपाय और आहार :* नारियल पानी, आंवले का मुरब्बा या ठंडे दूध में मिश्री मिलाकर सेवन करें, भोजन के बाद सौंफ और छोटी इलायची चबाएँ
लौकी, परवल, कद्दू, तोरई और मूंग की दाल को भोजन में शामिल करें । शीतली प्राणायाम और भोजन के बाद वज्रासन का नियमित अभ्यास करें।
सावधानी :* मिर्च-मसाले, खट्टी चीजें, फास्ट फूड और देर रात जागने से परहेज करें अम्लपित्त को हल्के में न लें । सही आहार, संतुलित दिनचर्या और आयुर्वेदिक मार्गदर्शन से इसे जड़ से नियंत्रित किया जा सकता है। स्वस्थ रहें, प्राकृतिक तरीके से ।
Please like and follow for more information
Sethi Rasayan Shala
#आयुर्वेद #एसिडिटी #स्वस्थजीवन