rajeevvojha

rajeevvojha Life time membership of Rashtriya Jyotish Evam Rudraksh Sansthan (membership No. RJ-RAS/LT-698/22)
L

ASTROLOGER, PALMISTRY, FACE READING, MYSTIC READER, VASTU SHASTRA, GEMSTONE, RUDRAKSH, VEDIC ASTROLOGY, PUJAN VIDHI

आज आपको एक अचूक उपाय बताता हूँ। महामृत्युंजय मंत्र तो सबने सुना होगा, पढ़ा होगा।किन्तु क्या आप जानते हैं यदि इसका शुद्ध स...
06/09/2023

आज आपको एक अचूक उपाय बताता हूँ।
महामृत्युंजय मंत्र तो सबने सुना होगा, पढ़ा होगा।
किन्तु क्या आप जानते हैं यदि इसका शुद्ध सटीक उपाय किया जाए तो काल का प्रभाव भी हटाया जा सकता है। यदि बीमारी बहुत विकट हो, चिकित्सक आपकी समस्या समझ नही पा रहे, शनि राहु का प्रभाव पूरी तरह फैल गया है, जीवन मे अंधकार हो गया है, कर्ज आर्थिक स्थिति मारक हो गयी है, ना मान सम्मान बचा है ना जीवन जीने की आशा, हर ओर कठिनाई निराशा तनाव ही सिर्फ जीवन मे बचा है।
तब नीचे जो लिख रहा हूँ उस मंत्र का शुद्ध तरीके से आसन लगाकर, शिव जी का पूजन करके, शांत रूप होकर जप करना है। प्रतिदिन 5 माला जप और कुल 108 माला जप करना है।

मंत्र-
ॐ जूं सः।।
ॐ वं जूं सः।।
ॐ जूं सः पालय पालय।।
ॐ जूं सः मां पालय पालय।।
ॐ भू: ॐ भुवः ॐ स्व: ॐ त्रयंबकम यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम उर्वारुकमिव बंधनान मृत्योर्मुक्षीय माS मृतात ॐ स्वः ॐ भुवः भू: ॐ।।

ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्रयंबकम यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम उर्वारुकमिव बंधनान मृत्योर्मुक्षीय माS मृतात ॐ स्वः ॐ भुवः भू: ॐ सः जूं हौं ॐ।।

ॐ हौं ॐ जूं ॐ सः ॐ भू: ॐ भुवः ॐ स्वः ॐ त्रयम्बकं ॐ स्वः ॐ भुवः ॐ भू: ॐ सः ॐ जूं ॐ हौं ॐ।।

ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ तत्सवितुर्वरेण्यं त्रयंबकम यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम धियो यो नः प्रचोदयात उर्वारुकमिव बंधनान मृत्योर्मुक्षीय माSमृतात ॐ स्वः भुवः भू: ॐ सः जूं हौं ॐ।।

ॐ त्रयम्बकं यजामहे सुगन्धिम पुष्टिवर्धनम।
उर्वारुकमिव बंधनान मृत्योर्मुक्षीय माsमृतात।।

परेशान व्यक्ति स्वयं करे या उसकी पत्नी या पति या बच्चों के लिए माता पिता करें।

शिवोहम शिवोहम शिवोहम

आज से देवगुरु भी 118 दिन के लिए वक्री चाल चलेंगे।शनि महाराज पहले से वक्री हैं।बुध राजकुमार भी वक्री।अर्थात ज़रा हल्के गाड़...
04/09/2023

आज से देवगुरु भी 118 दिन के लिए वक्री चाल चलेंगे।
शनि महाराज पहले से वक्री हैं।
बुध राजकुमार भी वक्री।
अर्थात ज़रा हल्के गाड़ी हांको, मेरे राम गाड़ी वाले।
झटके वाली रोड है।

दिल की बीमारियां, एक्सीडेंट, व्यापारिक हानियाँ,
महंगाई, प्राकृतिक आपदा, शेयर मार्केट में हानि बढ़ेंगी।

सभी राशियों के लिए सावधानी का समय कुछ दिन।

सावधान रहके चलिए, कोई नया बदलाव तुरंत ना करें।
हरि ॐ तत्सत
#तत्वमसि Rajeev Singham

जय श्री कृष्णरक्षाबंधन कल 30 अगस्त को ही है। इस बार रक्षा बंधन पर पूर्णिमा तिथि की शुरुआत के साथ ही पंचक भी लगेंगे। भद्र...
29/08/2023

जय श्री कृष्ण

रक्षाबंधन कल 30 अगस्त को ही है।
इस बार रक्षा बंधन पर पूर्णिमा तिथि की शुरुआत के साथ ही पंचक भी लगेंगे। भद्रा की स्थिति हर पूर्णिमा रक्षा बंधन पर होती ही है।

इस बार भी भद्रा सुबह 11 बजे से सांयकाल 09:03 pm तक रहेगी।
हालांकि शास्त्रों में रक्षा बंधन के त्योहार को इस तरह के अशुभ मुहूर्तों से जोड़ा तो नही गया है। कारण के रक्षा बंधन सनातन परंपरा में बाद में जुड़ी हुई एक प्रथा है।
फिर भी यदि आप भद्रा मानते है तो रक्षाबंधन कल रात्रि 09:03 से 10:57 तक शुभ और अमृत के चौघड़िया में मनाएं।

मेरी अपनी मान्यता है के इस प्रथा में भद्रा का कोई योग नही होता। तो दिन में शुभ के चौघड़िए में 10:58 से 12:20 तक, शाम के समय लाभ के चौघड़िए में 05:10 से 06:40 तक मानना भी शुभकारक ही है।

शेष जो आपकी मान्यता और विश्वास हो, उसी अनुसार कार्य करिये।

सभी भाई बहनों के इस पावन दिन की आप सबको अग्रिम शुभकामनाएं, शुभाशीष।

शुभमस्तु।

ज्योतिषाचार्य राजीव ओझा
Astrolight ज्योतिष
Visit us at: astrolightjyotish.com
Write us: consult@astrolightjyotish.com

आज एक उपाय पुत्रदा एकादशी पर उन सभी लोगों के लिए जिन्हें संतान प्राप्ति नही हो पा रही। या देरी हो रही है या पुत्र प्राप्...
27/08/2023

आज एक उपाय पुत्रदा एकादशी पर उन सभी लोगों के लिए जिन्हें संतान प्राप्ति नही हो पा रही। या देरी हो रही है या पुत्र प्राप्ति के लिए प्रयासरत हैं।

उन्हें ये उपाय करना चाहिए।

एक संतान गोपाल यंत्र का स्वर्ण या चांदी पर निर्माण करवाइये।
संतान गोपाल यंत्र पर
"क्लीं देवकीसुत गोविंद वासुदेव जगत्पते।
देहि में तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः।
अंकित करवाना है।

तत्पश्चात इस मंत्र का सवा लाख जप करना है। एक कांसे या पीतल के पात्र में सन्तानगोपाल यंत्र रखें। उसे शुद्ध गंगाजल, गुलाब जल तथा सप्त जालों से धोकर, पोंछ लें। अब उस पर केसर गोरोचन का तिलक करें। फिर मंत्र जप प्रारम्भ करें।
इस मंत्र का जप पति पत्नी दोनों करें। पत्नी जिन दिनों में ना कर पाए, उन दिनों में सिर्फ श्रवण करे। जब तक ये जप अनुष्ठान चले, पति पत्नी ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए, भूमि पर शयन करें। बाल नाखून ना कटवाएं। भोजन शाकाहार सात्विक करें। एक समय उपवास कर सके तो और अच्छा। प्रतिदिन खीर का भोग भगवान अर्पित करें। प्रतिदिन मंत्र जप पूरा होने पर खीर का प्रसाद आप दोनों पति पत्नी भी ग्रहण करें। सवा लाख जप पुर होने तक हर दिन यही आचरण नियम रखें। जप पूरा होने पर इसे पत्नी के गले मे धारण करवाएं।

जप पूर्ण होने पर दशांश हवन किसी विद्वान ब्राह्मण से करवाएं। और 5 या 11 ब्राह्मणों को भोजन करवाकर उन्हें उचित दान दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद ग्रहण करें।

श्री हरिवंशपुराण का पाठ इस उपाय से लेकर संतान के जन्म तक नियमित एक एक अध्याय का पाठ करें।

पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए सर्वोत्तम उपाय है।

ये उपाय मेरे अनुभव में शत प्रतिशत रिजल्ट देता है। बस करना पड़ेगा। ये नही के दो दिन करो और विश्वास खत्म।

हालांकि यदि पति पत्नी दोनों की जन्मकुंडली में संतान का योग शून्य हो तो ये उपाय दत्तक पुत्र या surrogacy द्वारा संतान प्रदान करने में भी सक्षम है।

इसलिए पहले दंपति की जन्मकुंडली मुझसे दिखवा लें।

करके देखिए, फल तो गोविंद दे ही देंगे।

हरि ॐ नारायणाय🙏🏻

क्षण भर का हैखेल ये सारा,क्षण भर का है मेला,ना मेरा ना तेरा कुछ है,आते जातों का रेला,कब तक भटकेगायूँ बाहर,भीतर है सब खेल...
17/07/2023

क्षण भर का है
खेल ये सारा,
क्षण भर का है मेला,
ना मेरा ना तेरा
कुछ है,
आते जातों का रेला,
कब तक भटकेगा
यूँ बाहर,
भीतर है सब खेला,
उड़ जा हंस अकेला रे,
ओ साधु भाई,
उड़ जा हंस अकेला🙏🏻


श्रावण मास के द्वितीय सोमवार और हरियाली (सोमवती) अमावस्या के पावन दिन की सबको हार्दिक शुभकामनाएं।इस अमावस्या के दिन दान ...
17/07/2023

श्रावण मास के द्वितीय सोमवार और हरियाली (सोमवती) अमावस्या के पावन दिन की सबको हार्दिक शुभकामनाएं।
इस अमावस्या के दिन दान दक्षिणा के धर्म का फल सैंकडों गुणा मिलता है। आज अवश्य ही अपनी सक्षमता अनुसार दान करें।
ॐ नमः शिवाय हर हर महादेव जय माँ आदिशक्ति ॐ हरिहरेश्वर नमः ॐ महादेवाय नमः ॐ रुद्राय नमः ॐ विष्णवे नमः ॐ ब्रह्माय नमः 🙏

17/07/2023

Address

Jaipur

Opening Hours

Monday 10am - 2pm
5pm - 7pm
Tuesday 10am - 2pm
5pm - 7pm
Wednesday 10am - 2pm
5pm - 7pm
Thursday 10am - 2pm
5pm - 7pm
Friday 10am - 2pm
5pm - 7pm
Saturday 10am - 2pm
5pm - 7pm
Sunday 11am - 2pm

Telephone

+917275478140

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when rajeevvojha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to rajeevvojha:

Share