CARI, Jhansi CCRAS

CARI, Jhansi CCRAS CARI, Jhansi is the premier institute under the autonomous body Central Council for Research in Ayurvedic Sciences

वीर बाल दिवस – 26 दिसंबर 2025 🇮🇳भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा आयुष मंत्रालय के तत्वाधान मे , “वीर बाल द...
26/12/2025

वीर बाल दिवस – 26 दिसंबर 2025 🇮🇳
भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा आयुष मंत्रालय के तत्वाधान मे , “वीर बाल दिवस” पूरे देश में 26 दिसंबर 2025 को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया जा रहा है ।यह दिवस साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक साहिबज़ादों को नमन करने हेतु समर्पित है। इस अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य कार्यक्रम को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी संबोधित करेंगे।
🕰️ लाइव वेबकास्ट:
📅 26 दिसंबर 2025
⏰ दोपहर 12:30 बजे से
🔗 https://pmindiawebcast.nic.in/
आइए, हम सभी मिलकर इस राष्ट्रीय आयोजन में सहभागिता करें और वीर बालकों के अदम्य साहस से प्रेरणा लें।
📢 IEC सामग्री (पोस्टर/क्रिएटिव्स) देखने व साझा करने हेतु:
🔗 https://drive.google.com/drive/folders/1mw0hFgNm3-04xS-bjD6zDTvja3suqSc2
📌 सभी से अनुरोध है कि इस संदेश को अधिक से अधिक साझा करें।




दिनाँक 24.12.2025भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष (25 दिसम्बर 1924 से 25 दिसम्...
25/12/2025

दिनाँक 24.12.2025
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष (25 दिसम्बर 1924 से 25 दिसम्बर 2025) के थीम "सदैव अटल" के तहत केन्द्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई), झाँसी में ‘अटल आयुष महोत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मेँ औषधीय पादपों के वितरण किये गए एवं प्रदर्शनी भी लगायी गयी | डॉ. प्रेमप्रकाश जांगिड, अनु. सहा. (वन.) द्वारा सफलतापूर्वक कार्यक्रम का संयोजन किया गया |

दिनाँक 23.12.2025भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष (25 दिसम्बर 1924 से 25 दिसम्...
23/12/2025

दिनाँक 23.12.2025
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष (25 दिसम्बर 1924 से 25 दिसम्बर 2025) के थीम "सदैव अटल" के तहत केन्द्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई), झाँसी में ‘अटल आयुष महोत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मेँ औषधीय पादपों के वितरण किये गए एवं प्रदर्शनी भी लगायी गयी | डॉ. प्रेमप्रकाश जांगिड, अनु. सहा. (वन.) द्वारा सफलतापूर्वक कार्यक्रम का संयोजन किया गया |

केन्द्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई), झाँसी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शत...
23/12/2025

केन्द्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई), झाँसी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष (25 दिसंबर 1924 से 25 दिसंबर 2025) के थीम "सदैव अटल" के अंतर्गत 23 दिसम्बर 2025 को "जन आरोग्य चेतना अभियान" पर विशेष व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम श्री वाजपेयी जी के "स्वस्थ नागरिक, सशक्त राष्ट्र" दर्शन से प्रेरित था, जिन्होंने 2003 में आयुष विभाग की स्थापना कर पारंपरिक चिकित्सा को मुख्यधारा में स्थापित किया।डॉ. नीति शास्त्री, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका (सेवानिवृत) एवं समाजसेविका ने मुख्य वक्ता के रूप में आयुष आधारित निवारक स्वास्थ्य जागरूकता पर अपना प्रभावशाली भाषण दिया। उन्होंने सर्वप्रथम श्री वाजपेयी जी के कार्यों के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया एवं श्री वाजपेयी जी के "सदैव अटल" विजन को आयुर्वेद, योग, नेचरोपैथी, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी जैसी प्रणालियों से जोड़ते हुए बताया कि ये समग्र स्वास्थ्य को मजबूत बनाकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।डॉ. शास्त्री ने जोर देकर कहा कि आयुष मंत्रालय के सामूहिक जागरूकता अभियान के तहत यह पहल "जन आरोग्य चेतना अभियान" को गति प्रदान करेगी, जो निवारक स्वास्थ्य पर केंद्रित है। कार्यक्रम का समापन डॉ. संजीव कुमार लाले, प्रभारी अनुसंधान अधिकारी द्वारा श्री वाजपेयी जी के योगदान को याद करते हुए किया गया। यह आयोजन अटल जी की जन्म शताब्दी को स्मरण करने का एक सशक्त माध्यम सिद्ध हुआ, जो आयुष अनुसंधान को प्रोत्साहित करता है। कार्यक्रम में सीएआरआई झाँसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. दीपा शर्मा द्वारा इसका सफल संयोजन किया गया।

दिनाँक 20.12.2025भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष (25 दिसम्बर 1924 से 25 दिसम्...
23/12/2025

दिनाँक 20.12.2025
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष (25 दिसम्बर 1924 से 25 दिसम्बर 2025) के थीम "सदैव अटल" के तहत केन्द्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई), झाँसी में ‘अटल आयुष महोत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मेँ औषधीय पादपों के वितरण किया गया एवं प्रदर्शनी भी लगायी गयी | डॉ. प्रेमप्रकाश जांगिड, अनु. सहा. (वन.) द्वारा सफलतापूर्वक कार्यक्रम का संयोजन किया गया |

The Central Ayurveda Research Institute (CARI), Jhansi, CARI, Jhansi CCRAS has successfully completed an NABL Surveillan...
20/12/2025

The Central Ayurveda Research Institute (CARI), Jhansi, CARI, Jhansi CCRAS has successfully completed an NABL Surveillance Audit of its Quality Control Laboratories with zero non-conformities, reaffirming its NABL accreditation under ISO/IEC 17025:2017. This achievement reflects our strong commitment to rigorous quality standards in the testing of Ayurvedic drugs and raw materials, thereby strengthening public trust in safe, effective, and scientifically validated Ayurveda.

Dedication, teamwork and continuous pursuit of excellence in AYUSH research and quality assurance........


@top fansCcras Csmcari ChennaiCentral Council for Research in Ayurvedic SciencesNational Institute of Indian Medical Heritage, under CCRAS, Min. of AYUSHFood Safety and Standards Authority of India

दिनाँक 19.12.2025भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष (25 दिसम्बर 1924 से 25 दिसम्...
19/12/2025

दिनाँक 19.12.2025
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष (25 दिसम्बर 1924 से 25 दिसम्बर 2025) के थीम "सदैव अटल" के तहत केन्द्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई), झाँसी में ‘अटल आयुष महोत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मेँ औषधीय पादपों के वितरण किया गया एवं प्रदर्शनी भी लगायी गयी | डॉ. प्रेमप्रकाश जांगिड, अनु. सहा. (वन.) द्वारा सफलतापूर्वक कार्यक्रम का संयोजन किया गया |

केन्द्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (CARI), झाँसी द्वारा श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष "सदैव अटल" के अ...
18/12/2025

केन्द्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (CARI), झाँसी द्वारा श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष "सदैव अटल" के अंतर्गत ‘अटल आयुष महोत्सव कार्यक्रम’ का आयोजन |
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष (25 दिसम्बर 1924 से 25 दिसम्बर 2025) के थीम "सदैव अटल" के तहत केन्द्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई), झाँसी में ‘अटल आयुष महोत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विजय कुमार, कृते प्रभारी अनुसंधान अधिकारी द्वारा औषधीय पादपों के वितरण से किया गया। इस दौरान औषधीय पादपों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी | डॉ. प्रेमप्रकाश जांगिड, अनु. सहा. (वन.) द्वारा सफलतापूर्वक कार्यक्रम का संयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे संस्थान के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

केन्द्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, झाँसी द्वारा भीमा फाउंडेशन,(NGO) के सहयोग से  कृते संस्थान प्रभारी डॉ.  विजय कुमार,...
15/12/2025

केन्द्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, झाँसी द्वारा भीमा फाउंडेशन,(NGO) के सहयोग से कृते संस्थान प्रभारी डॉ. विजय कुमार, अनुसन्धान अधिकारी (रसायन) के निर्देशन में दिनांक 15 दिसम्बर 2025 को Prevention of sexual harassment of women at workplace 2013 (कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न-रोकथाम, निषेध, एवं निवारण अधिनियम 2013 विषय पर जागरूकता सह कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ भगवान श्री धन्वंतरी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदना के साथ हुआ। डॉ. विजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी को कार्यशाला के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। श्री मुकेश कुमार, अधिवक्ता व अध्यक्ष भीमा फाउंडेशन(NGO) एवं उनके सहयोगी श्रीमती वैष्णवी यादव एवं श्री चंद्रभान द्वारा सभी को PoSH act २०१३, आतंरिक शिकायत समिति की संरचना, , शिकायत एवं निपटान प्रक्रिया से अवगत कराया गया । धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नीलम सिंह , अनुसन्धान अधिकारी (आयु. )द्वारा किया गया I कार्यक्रम का सञ्चालन श्रीमती प्रीती गोर्ला, क्यूरेटर (म्यूजियम) द्वारा किया गया I कार्यक्रम में आतंरिक शिकायत समिति की सदस्य श्रीमती मंजू कदम,सदस्य, भीमा फाउंडेशन(NGO) एवं संस्थान के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

🌿📚 Webinar under Ek Bharat Shreshtha Bharat (EBSB) 📚🌿Central Ayurveda Research Institute, Jhansi is organizing a webinar...
15/12/2025

🌿📚 Webinar under Ek Bharat Shreshtha Bharat (EBSB) 📚🌿

Central Ayurveda Research Institute, Jhansi is organizing a webinar under the Ek Bharat Shreshtha Bharat (EBSB) programme on the theme:

“Arunachal Pradesh: Unveiling Treasures of a Biodiversity Hotspot”

🗓 Date: Tuesday, 16 December 2025
⏰ Time: 11:30 AM
📍 Platform: Google Meet

🔗 Join via Google Meet:
https://meet.google.com/umv-fzcy-upd

The webinar aims to highlight the rich biodiversity, ecological significance, and natural heritage of Arunachal Pradesh, fostering awareness and national integration under the EBSB initiative.

All are cordially invited to join and participate.



🇮🇳

एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण12 नवम्बर 2025 को कृष्ण गोपाल द्विवेदी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के 40 विद्यार्थियों एवं 3 संकाय स...
12/12/2025

एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण
12 नवम्बर 2025 को कृष्ण गोपाल द्विवेदी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के 40 विद्यार्थियों एवं 3 संकाय सदस्यों के दल ने केन्द्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (CARI), झाँसी का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया । भ्रमण का शुभारंभ डॉ. संजीव कुमार लाले, प्रभारी अनुसंधान अधिकारी द्वारा संस्थान की गतिविधियों एवं अनुसंधान कार्यों के संक्षिप्त परिचय से किया गया। डॉ. दीपा शर्मा, अनुसंधान अधिकारी (आयु) ने Ayurveda’s National & International Reach, Higher Education and Job Opportunities & Entrepreneurship in Ayurveda विषय पर व्याख्यान देकर आयुर्वेद में कैरियर अवसरों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
इस सत्र के दौरान विभिन्न अनुभागों में विशेषज्ञों ने प्रायोगिक ज्ञान प्रदान किया। वनस्पति अनुभाग से सुश्री प्राचीका अनुसंधान अधिकारी (वन.) ने हर्बेरियम, संग्रहालय एवं पादप पहचान की जानकारी दी। श्री वीरेंद्र सिंह, अनुसंधान सहायक (उद्यान) ने औषधीय पादप कि जानकारी प्रदान की । फार्माकोग्नोसी अनुभाग में डॉ. राजेश बोलेड्डो, अनुसंधान अधिकारी (फार्माकोग्नोसी) एवं डॉ आकांक्षा ठाकुर, सहायक अनुसंधान अधिकारी (फार्माकोग्नोसी) ने कच्ची औषधियों की सूक्ष्मदर्शीय पहचान एवं प्रमाणीकरण प्रदर्शित किया। केमिस्ट्री में डॉ. सुदीप्तो डी, सहायक अनुसंधान अधिकारी (रसा.) एवं श्री संतोष शाक्य, अनुसंधान सहायक (रसा.) ने विश्लेषणात्मक उपकरणों एवं गुणवत्ता नियंत्रण पर प्रकाश डाला। माइक्रोबायोलॉजी में डॉ हेमंत सोनी, अनुसंधान अधिकारी (माइक्रो) डॉ. स्मृति तण्डन (माइक्रो) ने सूक्ष्मजीवीय विश्लेषण एवं आयुर्वेदिक औषधि विकास की भूमिका समझाई। फार्मेसी में डॉ. वैभव चरडे ने औषध निर्माण एवं मानकीकरण की तकनीकें सिखाईं। डॉ. राहुल कुमार मौर्य द्वारा सफलतापूर्वक कार्यक्रम का संचालन एवं क्रियान्वयन किया गया।

केन्द्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (CARI), झाँसी द्वारा श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष "सदैव अटल" के अ...
12/12/2025

केन्द्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (CARI), झाँसी द्वारा श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष "सदैव अटल" के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
झाँसी, 12 दिसम्बर 2025: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष (25 दिसम्बर 1924 से 25 दिसम्बर 2025) के थीम "सदैव अटल" के तहत केन्द्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई), झाँसी में "जन आरोग्य चेतना अभियान" पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. संजीव कुमार लाले, प्रभारी अनुसंधान अधिकारी द्वारा संस्थान की गतिविधियों एवं अनुसंधान कार्यों के संक्षिप्त परिचय से किया गया। उन्होंने बताया की यह वर्ष राष्ट्रव्यापी पहल श्री वाजपेयी जी की "स्वस्थ नागरिक, सशक्त राष्ट्र" की दर्शन से प्रेरित है, जिन्होंने 2003 में आयुष विभाग की स्थापना कर पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को मुख्यधारा में लाकर आयुष के विकास की नींव रखी।
डॉ. नीलम सिंह, अनुसंधान अधिकारी (आयुर्वेद) ने अपने व्याख्यान में आयुष आधारित निवारक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्री वाजपेयी जी के "सदैव अटल" विजन को जोड़ते हुए बताया कि कैसे आयुर्वेद, योग, नेचरोपैथी, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी जैसी प्रणालियां समग्र स्वास्थ्य को मजबूत बनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकती हैं। यह सत्र आयुष मंत्रालय के सामूहिक जागरूकता एवं जन आरोग्य अभियान के भाग के रूप में "सदैव अटल" शताब्दी समारोह को गति प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ। इस कार्यक्रम मे Krishna Gopal Dwivedi Ayurvedic Medical College के लगभग 40 विद्यार्थियों, 3 संकाय सदस्यों एवं सीएआरआई झाँसी के कर्मचारियों की उपस्थिति रहे। डॉ. दीपा शर्मा द्वारा सफलतापूर्वक कार्यक्रम का संयोजन किया गया।

Address

Gwalior Road
Jhansi
284003

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm
Sunday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CARI, Jhansi CCRAS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to CARI, Jhansi CCRAS:

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram