08/02/2026
आज युवा विकास समिति जींद द्वारा एक स्वैच्छिक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भिवानी रोड, जींद में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राज सैनी (वरिष्ठ भाजपा नेता) ने शिरकत करते हुए कहा कि युवा विकास समिति जींद बधाई की पात्र है, क्योंकि यह संस्था निरंतर रक्तदान शिविरों के माध्यम से युवाओं को सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक कर रही है।
युवा विकास समिति जींद के अध्यक्ष एवं जिला युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप रेढू जी की अध्यक्षता में यह शिविर सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में
डॉ. दिनेश सैनी, गंगा सरोवर हॉस्पिटल भिवानी रोड जींद
नर्सिंग ऑफिसर मनीषा बरसाना, एस आई नेहा यादव जी उपस्थित रहे, जिन्होंने सभी रक्तदाताओं को बैच लगाकर सम्मानित किया।
युवा विकास समिति जींद के महासचिव विनोद शर्मा एवं संयोजक प्रवीण सैनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान अनेकों युवाओं ने रक्तदान किया और पुण्य के भागी बनें
#युवा_विकास_समिति_जींद #रक्तदान_महादान