28/12/2018
कुछ अनकहे और कुछ अनसुने अनुभवों की यात्रा - मेरे साथ -
बीज मंत्र : बीज मंत्र "नाद " ध्वनियो से युक्त ऊर्जा का प्रचंड रूप हे ! बीज मंत्र मंत्रो की अपेक्षा छोटे होते हे , और एक अक्षर से युक्त होते हे । . बीज मंत्रो के माध्यम से कम से कम समय में अभीष्ट इच्छा को प्राप्त किया जा सकता हे । बीज मंत्रो के जाप से शरीर मन और आत्मा में कम्पन होता हे । उस कम्पन से ऊर्जा स्फुटित होती हे ,और यह ऊर्जा शरीर के सातो चक्रो में प्रवेश होकर कुण्डलनी को जगाने का कार्य करती हे। फलस्वरूप हम जो भी इच्छा करते हे इस दोहरान वह हमारी "सात्विक ,राजसिक और तामसिक " इच्छा को पूरा करने में मदद करती हे ।
बीज मंत्र हमारी चेतना को जगाने का कार्य करते हे . वास्तव में हम ऊर्जा के एक पुंज हे । जिसमे अलग -अलग इच्छा को पूरा करने के लिए अलग अलग कोष और चक्र बने हुए हे । इन चक्रो के माध्यम से हम अपनी इच्छाओ को पूरा करते हे । जब इन चक्रो में रूकावट आती हे या ऊर्जा का संतुलन असामान्य हो जाता हे । तब हम अपने आप को "थका हुआ , रुग्ण , बीमार और उत्साह हीन, महसूस करने लगते हे । ऐसे समय में बीज मंत्रो की साधना करके हम एक- एक कर सभी चक्रो और पूर्ण ऊर्जावान बना सकते और अपनी इच्छा और लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हे ।
जैसा की हम जानते हे । हमारे शरीर के अलग -अलग चक्रो का संबध अलग -अलग प्रकार की ऊर्जा और इच्छाओ से होता हे ठीक वैसे ही अलग -अलग इच्छाओ को पूरा करने के लिए अलग -अलग और विशेष "बीज मंत्र " होते हे । जिनका उचित प्रयोग कर हम अपने लक्ष्य को प्राप्त सकते हे ।
बीज मंत्रो का प्रभाव : बीज मंत्र "नाद" ऊर्जा से भरे हुए ऊर्जा पुंज हे । जब हम बीज मंत्र का जाप करते हे, तो उस जाप से शरीर में कम्पन होता हे । और उस कम्पन से ऊर्जा गति करने लगती हे ( सात्विक बीज मंत्र से ऊर्जा राइट से लेफ्ट की और मूव करती हे ) और तामसिक बीज मंत्र से ऊर्जा (लेफ्ट से राइट की और ) इन दोनों का अलग -अलग प्रभाव शरीर ,मन ,आत्मा और इच्छाओ पर पड़ता हे ।
शरीर में बीज मंत्रो के कम्पन से ऊर्जा गतिशील हो जाती हे और चक्रो के हार्मोन को सक्रिय कर इच्छा को पूर्ण करती हे ।
बीज मंत्र विचारो को चेतन से अचेतन में ले जाने का कार्य करते हे और तब एक समय ऐसा आता हे जब साधक स्वयं बीज बन जाता हे । और समग्र ऊर्जा को अपने भीतर समाहित कर लेता हे । उसे बीज मंत्र " सिद्धि " कहा जाता हे ।
अधिक जानकारी और सीखने हेतु इनबॉक्स करे !! ---
धन्यवाद ! धन्यवाद ! धन्यवाद!
- सुधीर -