12/02/2024
राजभंग योग का फल
जातक की कुंडली में कितने ही शुभ एवं प्रबल योग बनते हो। अगर जातक की कुंडली में राजभंग योग बनता है, तो यह योग कुंड़ली में बनने वाले सभी शुभ योगो के प्रभावों को कम कर देता है। और जातक को शुभ योग का कोई भी शुभ फल नही मिलता है। इसी के साथ जातक की जन्म कुंडली में यदि राजभंग योग होता है, तो वह सभी शुभ एवं प्रबल योगों का नाश कर देता है। और व्यक्ति को दरिद्री, कामी, क्रोधी, सौभाग्यहीन वं मलिन बना देता है। साथ ही इस योग के कुंड़ली में बनने से जातक आलसी, विवादी, पाप कामों में जुड़ना, दुष्टात्मा तथा निन्दक हो जाता है। राजभंग योग जातकके जीवन में सघर्ष की मात्रा को बढ़ा देता है। साथ ही जातक को शुभ परिणाम भी नही मिलते है।
उपाय
आपको शनि देव की पूजा करनी चाहिए।
साथ ही आपको शनि या राहू से जुड़ी चीजों का दान करना चाहिए। इससे आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
इसके लिए शानिवार के दिन सरसों का तेल अपने ऊपर से घुमाकर शनिदेव के चरणों में चढा दें।
साथ ही जातक को शानिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक भी जलाना चाहिए।
साथ ही गुरु, शुक्र जो भी ग्रह आपकी कुंड़ली में राजयोग बना रहा है उस ग्रह को मजबूत करना चाहिए।
शुक्र को मजबूत करने के लिए आपको ॐ शुं शुक्राय नम:। मंत्र का जाप करना चाहिए।
वहीं आपको गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए ॐ बृं बृहस्पतये नमः। मंत्र का जाप करना चाहिए।
साथ ही आपको भगवान शिव की अराधना भी करनी चाहिए।
जय श्री श्याम 🙏 जय श्री महाकाल 🙏 एस्ट्रोलॉजर राजपुरोहित राहुल जी