Health is wealth

  • Home
  • Health is wealth

Health is wealth Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Health is wealth, .

10/11/2020
10/11/2020

* ीवर_प्रॉब्लम्स_का_इलाज*

*Liver Problem*

यकृत को अंग्रेजी में लीवर (Liver) कहते हैं और हिंदी में जिगर कहा जाता है। यह हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पेट के दाहिनी ओर नीचे की तरफ होता है। लिवर शरीर की बहुत सी क्रियाओं को नियंत्रित करता है। जिनमें खाना पचाना, शरीर से टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकालना, शरीर को एनर्जी देना, बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करना आदि शामिल हैं। लीवर खराब होने पर शरीर की कार्य करने की क्षमता न के बराबर हो जाती है और लीवर डैमेज का सही समय पर इलाज कराना भी जरूरी होता है नहीं तो यह गंभीर समस्या बन सकती है।

*सबसे पहले लिवर खराब होने के लक्षणों को जानना जरूरी है।*

जिससे समय रहते आपको पता रहे और इलाज सही समय पर हो सके। भारत में दस खतरनाक रोगों में से एक है लिवर की बीमारी। हर साल तकरीब दो लाख लोग लीवर की समस्या से मरते हैं।

*लीवर क्या कार्य करता है।*

भोजन के पाचन में लीवर का कार्य अहम् है। कार्बोहाइड्रेट्स को लिवर ग्लाइकोजन के रूप में शरीर में जमा करके रखता है और आवश्यकता पड़ने पर इसे ग्लूकोज के रूप में छोड़ता है। लिवर शरीर में नुकसान करने वाले पदार्थों को निष्क्रिय करता है और प्रोटीन बनाता है जिस से हम रक्तस्त्राव और इंफेक्शन से बचे रहते है। शारीरिक विकास के लिए लिवर कई प्रकार के पदार्थ बनाने में मदद करता है जैसे ग्लूकोज, खून, प्रोटीन. पित
लीवर के रोग क्या है

लीवर में कैंसर
पीलिया जॉन्डिस
वायरल हैपेटाइटिस
फैटी लीवर
लीवर में सूजन

*लीवर की बीमारी के कारण*

खाने पीने में लापरवाही बरतने पर लीवर से जुड़ी कई बीमारियां हो सकती हैं। गलत आदतों की वजह से लीवर खराब होने की आशंका सबसे ज्यादा होती है। जैसे
शराब का अधिक सेवन करना, धूम्रपान अधिक करना, और अधिक नमक सेवन आदि।

सिगरेट और शराब ज्यादा पीना।

दूषित मांस खाना, गंदा पानी पीना।

मिर्च मसालेदार और चटपटे खाने का अधिक सेवन करना।

खाने में तेल मसाले ज्यादा प्रयोग करना।

जंक फूड का सेवन करना।

लगातार कई दिनों तक कब्ज रहना।

नकली दवाओं और एंटीबायोटिक दवाईयों का अधिक मात्रा में सेवन करना।

*लीवर खराब होने पर दिखाई देने वाले लक्षण*

अगर आपको लीवर से जुड़ी बीमारियों के लक्षण मालूम हों तो उसका इलाज करना और रोकथाम करना बहुत आसान हो जाता है। अगर इनमें से कोई भी लक्षण रोगी में दिखे तो जरा सी भी लापरवाही न करें और तुरंत डॉक्टरी जांच कराएं।

पाचन तंत्र में खराबी।

पेशाब का रंग पीला होना।

पेट में सूजन आना छाती में जलन और भारीपन का होना।

भूख न लगने की समस्या, बदहजमी होना, पेट में गैस बनना।

लिवर वाली जगह पर दबाने से दर्द होना।

आंखों और चेहरे पर पीलापन आना।

आंखों के नीचे डार्क सर्कल बनना।

मुंह का स्वाद खराब होना और मुँह से बदबू आना।

शरीर में आलस और कमजोरी होना।

आजकल जिगर से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं। खाना पचाने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण अंग है। वह लीवर ही है जो कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में बदलता है और टॉक्सिक पदार्थों को नष्ट करके प्रोटीन में तब्दील कर देता है

*लीवर की सूजन दूर करने के उपाय*

लीवर की सूजन दूर करने के लिए नीचे बताए गए तरीकों को कम से कम 1 महीने तक नियमित करने से आपको लाभ प्राप्त होगा।

पानी का सेवन अधिक से अधिक करें।

मीठी चीजों के सेवन से बचें।

रोटी की जगह हरी सब्जियां जैसे लौकी, पालक, करेला, गाजर, टमाटर और फल जैसे पपीता, आंवला, जामुन और लीची का खूब सेवन करें।

सब्जियों में मिर्च मसाला कम से कम खाएं।

लस्सी और छाछ का सेवन बहुत फायदेमंद रहेगा।

घी और तेल में तली हुई चीजों का उपयोग कम से कम करे

https://youtu.be/Q7LDupRRdic
09/11/2020

https://youtu.be/Q7LDupRRdic

#গোলমরিচ_খেলে_কি_হয় #গোলমরিচের_উপকারিতা

Best Winter Fruits: हड्डियां और दांत होंगे मजबूत, वजन करें कम, बढ़ेगा खून और कंट्रोल होगी डायबिटीज, खाएं ये 5 मौसमी फल.....
29/10/2019

Best Winter Fruits: हड्डियां और दांत होंगे मजबूत, वजन करें कम, बढ़ेगा खून और कंट्रोल होगी डायबिटीज, खाएं ये 5 मौसमी फल... - NDTV

Winter Fruits You Must Eat: इस मौसम में आने वाले फलों को खाने से आप अपने शरीर में खून की कमी (Anemia), बालों के झड़ने की समस्या (Hair Fall), हड्डियो...

28/10/2019
27/10/2019

Eye support capsules, Vestige product,
Vestige marketing private 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 limited.

Address


700125

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Health is wealth posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Health is wealth:

  • Want your practice to be the top-listed Clinic?

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram