13/07/2020
रिपोर्ट में मौजूद डेटा के बारे में कुछ ज़रूरी बातें:
आपकी साइट के पेजों को कैननिकल यूआरएल के हिसाब से ग्रुप में बांटा जाता है. इसका मतलब है कि ग्रुप में बांटने से पहले एंकर टैग हटा दिए जाते हैं. इसके अलावा, कुछ पैरामीटर भी हटाए जा सकते हैं.
सभी डुप्लीकेट लिंक एक ही लिंक के तौर पर गिने जाते हैं. डुप्लीकेट लिंक, वे लिंक होते हैं जो एक ही स्रोत यूआरएल पर मौजूद होते हैं और उपयोगकर्ता को एक ही टारगेट यूआरएल पर ले जाते हैं. डुप्लीकेट लिंक तय करने के लिए टारगेट यूआरएल में कुछ ज़रूरी बदलाव किए जाते हैं अाैर उससे सभी पैरामीटर हटा दिए जाते हैं. लिंक टेक्स्ट की रिपोर्ट में डुप्लीकेट लिंक की पहचान लिंक टेक्स्ट से की जाती है, न कि यूआरएल से.
टेबल में ज़्यादा से ज़्यादा 1,000 पंक्तियां हाे सकती हैं. इसलिए, उन साइटाें का डेटा कम किया जा सकता है, जो बड़ी हैं या जिनके कई लिंक दूसरी साइटों पर मौजूद हैं.
लिंक की रिपोर्ट में "साइट" शब्द का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसमें डेटा के ग्रुप, रूट डोमेन के मुताबिक बनाए जाते हैं. इसमें किसी रूट डोमेन के प्रोटोकॉल (http/https), उप डोमेन (m., www), और सब-डायरेक्ट्री को अलग-अलग करके एक ही ग्रुप में जोड़ दिया जाता है. इसलिए, नीचे दिए गए सभी उदाहरणों को example.com के तौर पर गिना जाएगा:
example.com
m.example.com
example.com/pet_store/
https://example.com
http://example.com
ग्रुप में शामिल करने और रिपोर्ट में दिखाने के लिए टीएलडी (डोमेन के आखिरी हिस्सों) को नहीं हटाया जाता है. इसलिए, नीचे दिए गए यूआरएल को एक-दूसरे से अलग मानकर अलग-अलग ग्रुप में दिखाया जाता है:
example.com
example.com.de
"बाहरी साइटें" या लिंक, ऐसी साइटें या लिंक होती हैं जो आपकी मौजूदा प्रॉपर्टी का हिस्सा नहीं हैं.
इस रिपोर्ट और पुराने Search Console वाले लिंक की रिपोर्ट के डेटा में थोड़ा अंतर है.
इस रिपोर्ट में नीचे दी गई जानकारी शामिल होती है:
सबसे ज़्यादा लिंक करने वाले डोमेन (किन साइटाें पर मेरी साइट के सबसे ज़्यादा लिंक मौजूद हैं?)
सबसे ज़्यादा लिंक किए गए पेज (दूसरी साइटाें पर मेरी साइट के किन पेजाें काे सबसे ज़्यादा लिंक किया गया है?)
किसी खास साइट पर मेरी साइट के किन पेजाें काे सबसे ज़्यादा लिंक किया गया है?
सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला लिंक टेक्स्ट (किसी उपयोगकर्ता को मेरी साइट पर ले जाने के लिए किस लिंक टेक्स्ट का इस्तेमाल किया जाता है?)
किसी खास साइट पर मौजूद किन लिंक से मेरे पेज पर पहुंचा जा सकता है?
किन साइटों पर मेरे पेज के सबसे ज़्यादा लिंक मौजूद हैं?
सबसे ज़्यादा लिंक किए गए पेज (मेरी साइट के किन पेजाें काे मेरी ही साइट पर सबसे ज़्यादा बार लिंक किया गया है?)
मेरी साइट के किन पेजों को मेरी साइट के ही किसी दूसरे पेज से लिंक किया गया है?
रिपोर्ट का डेटा एक्सपोर्ट करने का तरीका
कई रिपोर्ट में डेटा को एक्सपोर्ट करने के लिए, एक्सपोर्ट करें बटन होता है. चार्ट और टेबल, दोनों का डेटा एक्सपोर्ट किया जाता है.
आप साइट के लिंक का डेटा CSV फ़ाइल या 'Google शीट' के रूप में एक्सपोर्ट कर सकते हैं.
लैंडिंग पेज
एक्सपोर्ट करें बटन की मदद से 1,00,000 पंक्तियों का डेटा डाउनलोड करें. इस डेटा में ये चीज़ें शामिल होती हैं:
नए लिंक
हाल ही में खोजे गए आपकी साइट के लिंक (ज़्यादा से ज़्यादा 1,00,000 लाइनें), यूआरएल मिलने की तारीख के हिसाब से दिखाए जाते हैं.
लिंक के दूसरे नमूने
जिन लिंक के बारे में Google को जानकारी है उनके पूरे सेट में से निकाले गए आपकी साइट के लिंक का नमूना (ज़्यादा से ज़्यादा 1,00,000 लाइनें). टेबल में लाइनों की तय सीमा की वजह से, एक्सपोर्ट किए गए सबसे नए लिंक का डेटा कम कर दिया जाता है. इन नए लिंक का यह नमूना तब मददगार होता है जब आपकी साइट को लिंक करने वाले 1,00,000 से ज़्यादा पेज हों.
एक टेबल वाले पेज
एक टेबल वाले पेज पर पूरा टेबल (ज़्यादा से ज़्यादा 1,000 लाइनें) एक्सपोर्ट करने के लिए डाउनलोड बटन की सुविधा होती है. पेज पर मौजूद टेबल में शामिल डेटा के क्रम से, एक्सपोर्ट किए गए डेटा पर कोई असर नहीं पड़ता.
This domain is established to be used for illustrative examples in documents. You may use this domain in examples without prior coordination or asking for permission.