28/04/2026
स्पष्ट और दृढ़ प्रतिक्रिया @ कैलाश खैर जी
Event organiser - Dr Pradeep Bhardwaj - CEO- Six Sigma
रियल हीरोज़ का सम्मान सर्वोपरि - सिक्स सिग्मा ने उठाई आवाज़, कैलाश खैर से अपेक्षित संवेदनशीलता पर सवाल
राजधानी के प्रतिष्ठित ताज पैलेस में आयोजित “7वां सिक्स सिग्मा लीडरशिप समिट एवं एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026” एक ऐसा राष्ट्रीय मंच बना, जहाँ सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों, चिकित्सा विशेषज्ञों और समाज के रियल हीरोज़ को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य था - राष्ट्र सेवा करने वाले वास्तविक नायकों को सर्वोच्च सम्मान देना।
इस गरिमामयी आयोजन के दौरान एक घटना ने चर्चा का विषय बना दिया, जब प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने मंच पर एंकर - श्वेता की विनम्र अनुरोध पर गाने से इंकार करते हुए असंतोष व्यक्त किया। एंकर ने भी बहुत पोलाइटली (विनम्रता से) रिक्वेस्ट की थी। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि क्या किसी खिलाड़ी या सैनिक से इस प्रकार प्रदर्शन की अपेक्षा की जा सकती है।
इस पर सिक्स सिग्मा के सीईओ डॉ॰ प्रदीप भारद्वाज ने स्पष्ट और दृढ़ प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह तुलना वास्तविकता से परे है। अगर यह क्रिकेट का मैदान होता, तो सचिन तेंदुलकर छक्के मारते। अगर यह बॉर्डर होता, तो हमारे सैनिक देश की रक्षा करते। उसी तरह, जब मंच कलाकार का होता है, तो दर्शकों की भावनाओं का सम्मान करना भी कलाकार की जिम्मेदारी होती है। कैलाश खैर ने भारत की राजधानी में सैन्य, अर्धसैनिक और युद्ध नायकों को निराश किया है, उनको सैनिकों से माफ़ी माँगनी चाहिय । जबकि कैलाश खैर के आगमन पर सभी सनिको और ऑर्गनाइज़र ने कैलाश खैर जी का भव्य स्वागत किया था । कैलाश खैर जी से ये उम्मीद नहीं थी वो इस प्रकार सैनिकों को निराश करेंगे ।
डॉ॰ भारद्वाज ने आगे कहा कि इस कार्यक्रम में भारतीय सेना, नौसेना, परमवीर, अर्धसैनिक बलों के अधिकारी और “ऑपरेशन सिंदूर” जैसे अभियानों से जुड़े वास्तविक नायक उपस्थित थे, ऐसे नायक जो बिना किसी शर्त के, हर परिस्थिति में राष्ट्र की सेवा करते हैं।
“हमारे जवान कभी यह नहीं कहते कि आज वे देश की सेवा नहीं करेंगे। वे हर पल समर्पित रहते हैं। ऐसे में यदि कलाकारों से मात्र दो पंक्तियाँ गाने का अनुरोध किया जाए, तो उसे विनम्रता और संवेदनशीलता के साथ स्वीकार करना चाहिए।”
सिक्स सिग्मा ने इस घटना को केवल एक व्यक्तिगत प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि मंच की गरिमा और उपस्थित रियल हीरोज़ के सम्मान से जुड़ा विषय बताया। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि जब कलाकारों को एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच, सम्मानित दर्शक और देश के वीरों के बीच प्रस्तुति का अवसर मिलता है, तो यह उनके लिए भी सम्मान और सौभाग्य की बात होती है।
डॉ॰ भारद्वाज ने कहा,
“अगर दो पंक्तियाँ गाने से किसी जवान के चेहरे पर मुस्कान आ सकती है, तो वह सबसे बड़ा पुरस्कार है। सिक्स सिग्मा का मानना है कि मंच पर मौजूद हर व्यक्ति- चाहे वह कलाकार हो या अधिकारी- राष्ट्र सेवा की भावना से जुड़ा होना चाहिए।”
जारीकर्ता:
डॉ॰ प्रदीप भारद्वाज
सीईओ – सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर
प्रेसिडेंट – हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज