26/10/2024
⚜️ धनतेरस 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार ⚜️
🔹त्रयोदर्शी तिथि 29 oct दोपहर 11:0 am से प्रारंभ होकर 30 oct दोपहर 1: 5 pm तक रहेगी
अतः धनतेरस 29 oct को माना जाएगा, किंतु किसी कारणवश 29 को खरीदारी न कर सके तो 30 को दोपहर 1 बजे तक खरीदारी कर सकते है।
🔹खरीदारी करने के लिए शुभ मुर्हूत:-
प्रदोष काल:- 4:50- 6:40 pm
एवं रात्रिपर्यंत (रात तक)
🔹धनिया के बीज, झाड़ू, हल्दी, बर्तन, सोना-चांदी, नए वस्त्र, वाहन, भूमि, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, मशीन खरीदना शुभ माना जाता हैं।
🔹धनतेरस पर शाम के समय एक दीपक यम देवता के नाम पर भी जलाया जाता है। मान्यता है ऐसा करने से यमदेव प्रसन्न होते हैं और परिवार के सदस्यों की अकाल मृत्यु से सुरक्षा करते हैं।
🔹रात में सभी सदस्यों के घर आने के बाद घर के बाहर दक्षिण दिशा की ओर दीपक का मुख कर यम देव के नाम पर दीपक जला कर घर के सभी सदस्यों की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करें।
(दीपक के नीचे पीली सरसों रखें)
🔹इस दिन किसी को उधार न दें।
🔹दिन के समय न सोएं।
🔹कलह से बचें/ बहस न करें।
🔹 सात्विक भोजन करें
🔹नकली मूर्ति की पूजा न करें।
सोने, चांदी, पीतल या मिट्टी की बनी लक्ष्मी-गणेश जी का पूजन करें।
🔹इस दिन घरेलु कार्य (पूजा, रसोई, खाने पीने) के लिए पीतल का बर्तन ले सकते हैं