11/04/2026
*लक्ष्य आधारित कार्य से योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश, जिला कलेक्टर डॉ गोस्वामी ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक*
पाली, 11 अप्रैल 2026।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक शनिवार को स्वास्थ्य भवन में जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में जिला कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी उपखंड अधिकारियों से जुड़कर चिकित्सा विभाग की ब्लॉकवार योजनाओं की समीक्षा की तथा लक्ष्य आधारित कार्य करते हुए समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी योजनाओं में निर्धारित लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए सेक्टरवार समीक्षा की जाए। इसके लिए सेक्टर बैठकों को प्रभावी बनानी होगी तथा चिकित्सा संस्थानों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
जिला कलेक्टर ने कहा कि शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को आमजन का विश्वास जीतना आवश्यक है, ताकि प्रसव नजदीकी चिकित्सा संस्थानों में ही हो सकें। उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए सब सेंटर स्तर तक प्रसव सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सब सेंटर पर प्रसव सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकीय टीम को स्वतंत्र रूप से कार्य करने दिया जाए तथा आवश्यकता होने पर नजदीकी चिकित्सा संस्थानों से वीसी अथवा टेली-कंसल्टेशन के माध्यम से सहयोग लेकर प्रसव सेवाएं दी जाएं।
उन्होंने टीकाकरण कार्य को प्राथमिकता देते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में अच्छे कार्य करने वाले चिकित्सा अधिकारी, एएनएम, नर्सिंग अधिकारी एवं अन्य कार्मिकों को प्रोत्साहित किया जाए तथा कार्य में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में लाडो योजना, मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना, एम्बुलेंस 108 सेवाएं, राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठके समय पर करवाने के भी निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने उपखंड अधिकारियों को माह के अंतिम सप्ताह में लक्ष्य पूर्ति के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
बैठक के प्रारंभ में सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने पाली जिले के चिकित्सा विभाग की योजनाओं की प्रगति के बारे में अवगत कराया गया।
बैठक में प्रशिक्षु आईएएस बिरजू गोपाल, बांगड़ अस्पताल के अधीक्षक डॉ कैलाश परिहार, एडिशनल सीएमएचओ डॉ जीतकुमार गुर्जर, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. वेदांत गर्ग, आरसीएचओ डॉ. विजेन्द्रपाल सिंह चुंडावत, सोजत पीएमओ डॉ राजेश गुप्ता, बाली पीएमओ डॉ भरत टेलर, डीटीओ डॉ. उजमा जबीन, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ अंकित माथुर, डीपीएम भवानीसिंह, जिला लेखा प्रबंधक प्रवीण राणासरिया, डीपीसी रामप्रकाश गढ़वाल, नंदलाल शर्मा सहित जिले के सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीएचसी प्रभारी एवं ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक आदि उपस्थित रहे। --
CMO RajasthanBhajanlal SharmaGajendra Singh KhimsarJoraram KumawatMadan RathorePP ChaudharyDistrict Collector & Magistrate - PaliChief Medical and Health Officer, Pali - Raj.Vikas MarwalNHM RajasthanGovernment of RajasthanDIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan