Health Department Pangi

Health Department Pangi The primary purpose of this page is to disseminate information about various health-related schemes.

10/02/2026

अपने बेहतर स्वास्थ्य और परिवार की खुशी के लिए धूम्रपान छोड़ने का संकल्प लें। यह आसान नहीं होगा, लेकिन मजबूत इरादों से जरूर सफलता मिलेगी। 🚭

31/12/2025

आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

इस नए साल में खुद से एक वादा करें—
सफलता से पहले सेहत,
भागदौड़ से पहले संतुलन,
और बाकी सब चीज़ों से पहले खुद की देखभाल।

एक स्वस्थ शरीर मज़बूत सपने बनाता है
और हमेशा रहने वाली खुशी देता है।

नया साल — स्वस्थ मन, शांत दिल, मज़बूत ज़िंदगी।

स्वास्थ्य विभाग आप सभी से अपील करता है किअपने आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें,ताकि घाटी की खूबसूरती बनी रहेऔर बीमारिय...
29/12/2025

स्वास्थ्य विभाग आप सभी से अपील करता है कि
अपने आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें,
ताकि घाटी की खूबसूरती बनी रहे
और बीमारियाँ पनपने न पाएं।
🧹 कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फैलाएँ
🚯 गंदगी से बचें, बीमारी से बचें
🌿 स्वच्छ पांगी – स्वस्थ पांगी

स्वच्छता अपनाएँ, स्वास्थ्य बचाएँ।
--स्वास्थ्य विभाग--

बदलते मौसम के कारण पांगी क्षेत्र में फ्लू व आंखों के संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है।लक्षण: आंखों में लालिमा/जलन,...
24/12/2025

बदलते मौसम के कारण पांगी क्षेत्र में फ्लू व आंखों के संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है।
लक्षण: आंखों में लालिमा/जलन, पानी आना, खुजली, नाक बहना, छींक, बुखार, गले में खराश।
बचाव:
✔ धूप व धूल से बचें, बाहर जाते समय चश्मा पहनें
✔ आंखों को बार-बार न छुएं
✔ हाथ साबुन से बार-बार धोएं/सेनिटाइज़र का प्रयोग करें
✔ भीड़-भाड़ से बचें, हाथ मिलाने से परहेज करें

⚠ लक्षण होने पर स्वयं दवा न लें — तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।

👉 सावधानी व जागरूकता ही बचाव है।
— स्वास्थ्य विभाग, पांगी
National Health Mission, Himachal Pradesh Pangi Administration Rajesh Guleri Himachal Pradesh Swasthya Bima Yojna Society National Rural Health Mission

आज दिनांक 21.12.2025 को “दो बूंद ज़िंदगी की” पोलियो  अभियान का शुभारंभ डॉ. विशाल शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया...
21/12/2025

आज दिनांक 21.12.2025 को “दो बूंद ज़िंदगी की” पोलियो अभियान का शुभारंभ डॉ. विशाल शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में बच्चों को निर्धारित अनुसार टीकाकरण किया गया। इस दौरान शून्य से पाँच वर्ष आयु वर्ग को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी।
National Health Mission, Himachal Pradesh Pangi Administration CMO Himachal DC Chamba Rajesh Guleri National Rural Health Mission NHM CHO Himachal Pradesh PIB in Himachal Pradesh Iec Kota Himachal Pradesh Swasthya Bima Yojna Society

दो बूंद जिंदगी की अवश्य पिलाए ।
20/12/2025

दो बूंद जिंदगी की अवश्य पिलाए ।

17/12/2025

“हर बार दो बूंदें जरूर पिलाएँ”

सभी माता-पिता एवं अभिभावकों से विनम्र अपील है कि 5 वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को हर पोलियो टीकाकरण दौर में पोलियो ...
17/12/2025

सभी माता-पिता एवं अभिभावकों से विनम्र अपील है कि 5 वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को हर पोलियो टीकाकरण दौर में पोलियो की दो बूंदें अवश्य पिलवाएं, भले ही बच्चे को पहले पोलियो की खुराक दी जा चुकी हो।
आइए, मिलकर अपने बच्चों को सुरक्षित रखें और देश को पोलियो पर जीत बनाए रखने में सहयोग करें।

अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी आशा, एएनएम या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क करें।
National Health Mission, Himachal Pradesh DC Chamba Rajesh Guleri Pangi Administration CMO Himachal

जनहित में जारी

31 दिसंबर तक बनवाएँ अपने परिवार का हिमकेयर कार्डहिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हिमकेयर योजना के तहत श्रेणियों के अनुसार प्री...
05/12/2025

31 दिसंबर तक बनवाएँ अपने परिवार का हिमकेयर कार्ड

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हिमकेयर योजना के तहत श्रेणियों के अनुसार प्रीमियम की नई दरें निर्धारित की गई हैं। अब नया कार्ड पंजीकरण वर्ष में केवल चार माह — मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर में ही किया जाएगा। फिलहाल 31 दिसंबर तक नए कार्डों की पंजीकरण प्रक्रिया जारी रहेगी। कार्ड की वैधता एक वर्ष के लिए होगी।
प्रदेश सरकार की प्रायोजित स्वास्थ्य योजना हिमकेयर के अंतर्गत पंजीकृत सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने पर मरीज को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

Administrative Structure of Health Department National Health Mission, Himachal Pradesh NHM CHO Himachal Pradesh  CMO Hi...
01/12/2025

Administrative Structure of Health Department National Health Mission, Himachal Pradesh NHM CHO Himachal Pradesh CMO Himachal Pangi Administration

सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण स्वा...
25/11/2025

सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाएँ चलाई जा रही हैं। आम जनता इन योजनाओं का लाभ नज़दीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान से ले सकते है तथा आप सभी से अनुरोध है कि इन योजनाओं की जानकारी अपने परिवार, पड़ोस और समुदाय तक पहुँचाएँ ताकि अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकें।

Address

Civil Hospital Killar
Pangi
176323

Telephone

+911897242246

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Health Department Pangi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Health Department Pangi:

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram