25/08/2025
*मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी*
*मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी द्वारा विभिन्न बीमारियों की कराई गई निःशुल्क जांच*
मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी, रोड नंबर 7, राजेन्द्रनगर, पटना द्वारा रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर अध्यक्ष राधेश्याम बंसल ने बताया कि इस शिविर में आँख रोग के अतिरिक्त पेट रोग, हृदय रोग की जांच भी हुई तथा सम्बंधित ब्लड एवं अन्य जांच भी की गई। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान गोयल ने कहा कि आँख जांच शिविर में आंख रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण ने 63 से अधिक मरीजों की जांच की। जांच के दौरान 10 मरीज का मोतियाबिंद बढ़ा हुआ पाया गया जिसकी निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। सभी प्रभावित मरीजों को उचित परामर्श, दवा और आगे के उपचार की सलाह दी गई। गोयल ने बताया कि शिविर में प्रसिद्द पेट रोग विशेषज्ञ डॉ अमित बंका द्वारा करीब 50 से अधिक मरीजो के पेट की बीमारी की जांच की गई जिसमे 38 मरीजों में पेट की विभिन्न बीमारी पाई गई। एक मरीज के गालब्लैडर में स्टोन का भी पता चला। इसके अतिरिक्त हृदय रोग की जांच प्रसिद्द हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विनीत कुमार द्वारा 25 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें सलाह एवं दवा दी गई। मरीजों के खून एवं अन्य जांच सोसायटी के लैब में डॉ सलोनी द्वारा किया गया।
मौके पर सचिव दिनेश अग्रवाल ने बताया कि कल सोमवार 25 अगस्त को संध्या चार बजे से प्रसिद्द पेट रोग विशेषज्ञ डॉ अमित बंका द्वारा फाइब्रोस्कैन जांच शिविर आयोजित होगा।
मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी के सचिव दिनेश अग्रवाल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है। भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा। एम पी जैन ने बताया कि इस शिविर को सफल बनाने में बिजय किशोरपुरिया, राधेश्याम बंसल, हनुमान गोयल, सचिव दिनेश अग्रवाल, फाउंडर अध्यक्ष महावीर अग्रवाल , संयुक्त सचिव बिनोद अग्रवाल, हरिकृष्ण अग्रवाल, सुजीत सिंघानिया, पवन गोयल, राहुल कुमार एवं शशि का विशेष सहयोग रहा। मरीजों और उनके परिजनों ने इस पहल के लिए मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी का आभार प्रकट किया और भविष्य में इस तरह के छोटे आयोजनों की पुनरावृत्ति की अपेक्षा जताई। मौके पर फाउंडर अध्यक्ष महावीर अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी समाजसेवा के क्षेत्र में विगत कई वर्षों से सक्रिय है और स्वास्थ्य, जागरूकता व सामाजिक उत्थान से संबंधित अनेक परियोजनाओं पर कार्य कर रही है।
एमपी जैन