IEC health department Sikar

IEC health department Sikar sikar iec official page medical and health department sikar

उचित पोषण सुनिश्चित कर बढ़ाये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और दें टीबी को मात।अधिक जानकारी के लिए नि-क्षय हेल्पलाइन 1800...
30/03/2026

उचित पोषण सुनिश्चित कर बढ़ाये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और दें टीबी को मात।
अधिक जानकारी के लिए नि-क्षय हेल्पलाइन 1800-11-6666 (टोल फ्री) पर संपर्क करें।

आरजीएचएस: हर जरूरतमंद तक बेहतर इलाज का संकल्पदायरा हुआ विस्तृत, सेवाएं हुई मजबूत, और भुगतान बना तेज व पारदर्शी।पिछले दो ...
30/03/2026

आरजीएचएस: हर जरूरतमंद तक बेहतर इलाज का संकल्प
दायरा हुआ विस्तृत, सेवाएं हुई मजबूत, और भुगतान बना तेज व पारदर्शी।
पिछले दो वर्षों में 7200 करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्ड भुगतान—अस्पतालों और फार्मेसी को मिला सशक्त समर्थन।
लाभार्थियों की संख्या में लगातार वृद्धि, उपचार पैकेजों का विस्तार और अस्पतालों का मजबूत नेटवर्क—अब गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं हर कोने तक पहुंच रही हैं।
तकनीकी सुधारों और पारदर्शी व्यवस्था के साथ योजना का सुचारू संचालन—
पिछले 3 दिनों में ही 1.34 लाख से अधिक TID जनरेट, हजारों मरीजों को मिला त्वरित लाभ।
आरजीएचएस—विश्वास, सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में मजबूत कदम

30/03/2026

बच्चों के टीकाकरण (Vaccination) में हर टीका एक निश्चित समय (Age) और शरीर के विशेष स्थान (Site) पर लगाया जाता है ताकि वह सबसे प्रभावी रहे। नीचे आसान तरीके से पूरी जानकारी दी गई है 👇
🧒 जन्म के समय (At Birth)
BCG
📍 जगह: बाएं हाथ की ऊपरी बांह (Left Upper Arm)
OPV (पोलियो ड्रॉप)
📍 जगह: मुंह से (Oral)
Hepatitis B-0
📍 जगह: जांघ (Right Thigh)
🧒 6 सप्ताह (1.5 महीना)
Pentavalent-1 (DPT + Hep B + Hib)
📍 जगह: बाईं जांघ (Left Thigh)
OPV-1
📍 मुंह से
IPV-1
📍 जगह: बाईं जांघ (Intradermal/Subcutaneous)
Rotavirus-1
📍 मुंह से
PCV-1
📍 जगह: दाईं जांघ (Right Thigh)
🧒 10 सप्ताह (2.5 महीना)
Pentavalent-2
📍 बाईं जांघ
OPV-2
📍 मुंह से
Rotavirus-2
📍 मुंह से
🧒 14 सप्ताह (3.5 महीना)
Pentavalent-3
📍 बाईं जांघ
OPV-3
📍 मुंह से
IPV-2
📍 बाईं जांघ
Rotavirus-3
📍 मुंह से
PCV-2
📍 दाईं जांघ
🧒 9–12 महीने
Measles-Rubella (MR-1)
📍 जगह: दाईं बांह (Right Upper Arm)
PCV Booster
📍 दाईं जांघ
JE (एंडेमिक क्षेत्र में)
📍 दाईं बांह
🧒 16–24 महीने
MR-2
📍 दाईं बांह
DPT Booster-1
📍 बाईं जांघ
OPV Booster
📍 मुंह से
JE-2
📍 दाईं बांह
🧒 5–6 वर्ष
DPT Booster-2
📍 बाईं बांह
🧒 10 और 16 वर्ष
Td (Tetanus + Diphtheria)
📍 बांह (Upper Arm)
⚠️ महत्वपूर्ण बातें
✔️ 1 साल से छोटे बच्चों में टीका जांघ (Thigh) में लगाना सुरक्षित होता है
✔️ बड़े बच्चों में बांह (Arm) में लगाया जाता है
✔️ एक ही दिन में अलग-अलग टीके अलग-अलग जगह पर लगाए जाते हैं
✔️ सभी टीके राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम (UIP) के अनुसार होते हैं

30/03/2026

गर्भावस्था में प्रमुख जांचें एवं समय
🔶 1. पहली तिमाही (0–12 सप्ताह)
👉 पहली जांच (जैसे ही गर्भ का पता चले)
ब्लड ग्रुप & Rh फैक्टर
हीमोग्लोबिन (Hb)
HIV, Hepatitis B, VDRL
शुगर (Blood Sugar)
थायरॉइड (TSH)
यूरिन जांच
👉 सोनोग्राफी (6–9 सप्ताह)
गर्भ की पुष्टि (Viability Scan)
बच्चे की धड़कन देखना
👉 NT Scan (11–13 सप्ताह)
बच्चे में जन्मजात विकार (Down Syndrome आदि) की जांच
🔶 2. दूसरी तिमाही (13–28 सप्ताह)
👉 खून की जांच (14–16 सप्ताह)
डबल मार्कर / क्वाड्रपल टेस्ट
👉 सोनोग्राफी (18–22 सप्ताह)
Anomaly Scan (Level-2)
बच्चे के अंगों का पूरा विकास देखना
👉 OGTT (24–28 सप्ताह)
गर्भावधि मधुमेह (Gestational Diabetes) की जांच
🔶 3. तीसरी तिमाही (29–40 सप्ताह)
👉 रूटीन जांच (28 सप्ताह के बाद)
Hb, BP, Weight
यूरिन जांच
👉 सोनोग्राफी (28–32 सप्ताह)
बच्चे की ग्रोथ (Growth Scan)
👉 सोनोग्राफी (36–38 सप्ताह)
बच्चे की स्थिति (Position)
डिलीवरी की तैयारी का आकलन
⚠️ महत्वपूर्ण बातें
✔ सभी जांचें डॉक्टर की सलाह अनुसार करवाएं
✔ समय पर ANC (Antenatal Checkup) बहुत जरूरी है
✔ किसी भी असामान्य लक्षण पर तुरंत अस्पताल जाएं

29/03/2026

*राजस्थान में डिजिटल नवाचारों से उपचार हो रहा सुगम*

*एबीडीएम एवं आईएचएमएस साॅफ्टवेयर के सफल क्रियान्वयन से मजबूत हुई स्वास्थ्य सेवाएं*

*19 हजार से अधिक सरकारी और 24 हजार से अधिक निजी चिकित्सा संस्थानों का पंजीकरण*

जयपुर, 29 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेश के अस्पतालों में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एवं इंटिग्रेटेड हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम जैसे तकनीकी नवाचारों का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। यह न केवल मरीजों को अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन से लेकर इलाज, फार्मेसी और लैब रिपोर्ट तक की सभी प्रक्रियाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ रहा है। साथ ही उनका डेटा एक यूनिक हेल्थ आभा आईडी के माध्यम से संधारित भी हो रहा है। इससे प्रदेश के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करना आसान हुआ है। लोगों को अपना हेल्थ रिकॉर्ड मोबाइल पर उपलब्ध हो रहा है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में स्वास्थ्य संस्थानों और स्वास्थ्य कार्मिकों का बड़े पैमाने पर डिजिटल पंजीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के 19 हजार से अधिक सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों व 24 हजार सें अधिक निजी स्वास्थ्य संस्थानों का पंजीकरण हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री में किया जा चुका है। साथ ही 85 हजार से अधिक सरकारी क्षेत्र के डॉक्टर, नर्स एवं फार्मासिस्ट का व निजी क्षेत्र के 16 हजार से अधिक स्वास्थ्य कार्मिकों का पंजीकरण हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री में कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य में 24 हजार 546 से अधिक सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थान इस मिशन में कम्प्लायंट हो चुके हैं।

*6 हजार से अधिक सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों का इंसेंटिव स्कीम में पंजीकरण*

श्रीमती राठौड़ ने बताया कि डिजिटल हेल्थ इंसेंटिव स्कीम में पंजीकृत स्वास्थ्य संस्थानों को हेल्थ रिकॉर्ड लिंक करने पर इंसेंटिव दिया जा रहा है। अब तक 5948 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों व 188 निजी अस्पताल, लैब, फार्मेसी का इस इनसेंटिव स्कीम में पंजीकरण किया जा चुका है। इस योजना के अंतर्गत डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए अब तक पंजीकृत सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों द्वारा रुपये 19.5 करोड़ रूपए से अधिक का प्रोत्साहन अर्जित किया जा चुका है।

*5 हजार से अधिक अस्पतालों में आईएचएमएस सॉफ्टवेयर*

श्रीमती राठौड़ ने बताया कि प्रदेश के 5 हजार से अधिक राजकीय चिकित्सा संस्थानों में इंटिग्रेटेड हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर संचालित किया जा रहा है, जिससे मरीजों को पंजीकरण करने एवं दवा स्टॉक संधारण और वितरण में सुविधा मिल रही है। इन अस्पतालों में एडमिशन-डिस्चार्ज मॉड्यूल प्रारंभ भी किया जा रहा है, जिससे अस्पतालों में मरीजों की भर्ती एवं डिस्चार्ज की जानकारी डिजिटल रूप से उपलब्ध हो रही है। आईएचएमएम लैब मॉड्यूल के माध्यम से मरीजों को उनकी जांच रिपोर्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है। इसके माध्यम से राजकीय अस्पतालों में दी जा रही सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाकर मरीजों को अधिक पारदर्शी, त्वरित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है।

*रोगी का पूरा डेटा सुरक्षित, मेडिकल हिस्ट्री जानने में आसानी*

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डाॅ. अमित यादव ने बताया कि एबीडीएम एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां मरीज, डॉक्टर और अस्पताल एक-दूसरे से डिजिटल रूप से जुड़े होते हैं। योजना के तहत पंजीकृत नागरिक की एक 14 अंकों की यूनिक आभा हेल्थ आईडी बनती है, जो रोगी की पहचान और मेडिकल रिकॉर्ड का आधार होती है। सभी लैब रिपोर्ट्, दवाइयों के पर्चे और पुरानी बीमारियों का डेटा इस आईडी में सुरक्षित रहता है, जिससे कागजों को साथ रखने की जरूरत खत्म हो जाती है। रोगी का पूरा डेटा सुरक्षित होता है और उसकी अनुमति के बिना कोई भी डॉक्टर या अस्पताल इसे नहीं देख सकता। इससे डॉक्टरों को मरीज की पुरानी मेडिकल हिस्ट्री समझने में आसानी होती है, जिससे सही समय पर सही इलाज मिल पाता है।

*स्वास्थ्य नीतियां बनाने में मिल रही मदद*

डाॅ. यादव ने बताया कि आईएचएमएस एक एबीडीएएम कम्प्लायंट सॉफ्टवेर है, जिसके द्वारा मरीज की आभा आईडी के साथ इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड लिंक किए जाते हैं, जिससे कागजी कार्रवाई कम होती है। डैशबोर्ड और एनालिटिक्स की मदद से सरकार को बेहतर स्वास्थ्य नीतियां बनाने और संसाधनों का सही प्रबंधन करने में मदद मिलती है। यह सिस्टम पूरे राज्य में एक मजबूत डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम स्थापित कर रहा है।

*एबीडीएम कंप्लायंट सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने की अन्तिम तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ाई*

डॉ. यादव ने बताया कि राजस्थान द्वारा पूर्व में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना एवं आरजीएचएस से संबद्ध सभी अस्पतालों, प्रयोगशालाओं एवं फार्मेसियों के लिए एबीडीएम अनुपालन HMIS/LMIS/फार्मेसी सॉफ्टवेयर का उपयोग 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य किया गया था। विभिन्न हितधारकों से प्राप्त अनुरोधों एवं सॉफ्टवेयर के सुचारू क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार द्वारा उक्त समय-सीमा को बढ़ाकर अब 30 अप्रैल 2026 तक कर दिया गया है।

*अब तक 6 करोड़ 82 लाख से अधिक की आभा आईडी बनाई*

राज्य में अब तक 6 करोड़ 82 लाख से अधिक नागरिकों की आभा (ABHA) आईडी बनाई जा चुकी है, जिससे राज्य देशभर में तीसरे स्थान पर है। इसी प्रकार राज्य में अब तक 5 करोड़ 43 लाख से अधिक आभा से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड (EHR) तैयार किए जा चुके हैं, इसमें राज्य देशभर में चौथे स्थान पर है। इनमें से 3 करोड़ 54 लाख से अधिक रिकॉर्ड HMIS सॉफ्टवेयर के माध्यम से बनाए गए हैं, जो डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली के प्रभावी उपयोग को दर्शाता है।

*पीसीटीएस सॉफ्टवेयर को भी शीघ्र ही एबीडीएम कम्पलायंट किया जा रहा*

पीसीटीएस सॉफ्टवेयर को भी शीघ्र ही एबीडीएम कम्पलायंट किया जा रहा है, जिसके पश्चात आभा (ABHA) युक्त स्वास्थ्य रिकॉर्ड की लिंकिंग प्रारंभ हो जाएगी। इससे गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को उनके स्वास्थ्य रिकॉर्ड सीधे उनके मोबाइल फोन पर उपलब्ध हो सकेंगे। यह पहल राजस्थान के स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटलाइजेशन को और सशक्त बनाएगी। वर्तमान में PCTS के माध्यम से 28 हजार से अधिक महिलाओं की नई आभा आईडी भी बनाई जा चुकी है, जो इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
--------

27/03/2026

HPV टीका लगवाने के बाद अपने अनुभव साझा किये और कहा कि आज से मैं सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित हूँ यदि आपकी बेटी 14 वर्ष की हो तो उसे HPV का टीका लगवाएं...I सर्वाइकल कैंसर से बचाता है एचपीवी वैक्सीन। बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी वैक्सीन जरूरी लगवाए। जिले की एक बेटियां की अपील






27/03/2026

बेटियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा,राजस्थान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता 💉HPV टीकाकरण
सर्वाइकल कैंसर से बचाता है HPV वैक्सीन। बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए HPV वैक्सीन जरूरी लगवाए। जिले की एक बेटियां की अपील

MCHN सत्र और PMSMD @ मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस तथा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं तथा बच्...
27/03/2026

MCHN सत्र और PMSMD @ मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस तथा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों को लगाए गए जीवनरक्षक टीके। हुई स्वास्थ्य जांच।

समय पर जागरूकता और सही निर्णय जीवन बचा सकते हैं। देरी से जोखिम बढ़ता है, जबकि HPV वैक्सीन समय पर सुरक्षा देती है।यह केवल...
27/03/2026

समय पर जागरूकता और सही निर्णय जीवन बचा सकते हैं। देरी से जोखिम बढ़ता है, जबकि HPV वैक्सीन समय पर सुरक्षा देती है।

यह केवल एक टीका नहीं, बल्कि सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। आज ही कदम उठाएँ, क्योंकि रोकथाम सबसे प्रभावी उपाय है।



प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन आज.. #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #निरामयराजस्थान   9th, 18th. & 27th, af Every M...
27/03/2026

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन आज..
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
#निरामयराजस्थान





9th, 18th. & 27th, af Every Month

देशभर में फैला भरोसे का कवचराजस्थानियों को 31 हज़ार अस्पतालों में ₹25 लाख तक कैशलेस इलाज, और इलाज के लिए सबसे ज़्यादा कद...
27/03/2026

देशभर में फैला भरोसे का कवच

राजस्थानियों को 31 हज़ार अस्पतालों में ₹25 लाख तक कैशलेस इलाज, और इलाज के लिए सबसे ज़्यादा कदम बढ़े गुजरात की ओर।

यहां पढ़ें: https://dainik.bhaskar.com/V2tlxqAcO1b

Address

Swasthy Bhawan Sikar
Sikar
332001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IEC health department Sikar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to IEC health department Sikar:

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram