29/05/2025
कोविड-19 इन्फेक्शन के बाद कई लोगों में ‘लॉन्ग कोविड’ की समस्या देखने को मिली। आपको बता दें कि लॉन्ग कोविड एक क्रॉनिक कंडिशन है, जो SARS-CoV-2 इन्फेक्शन के बाद कम से कम 3 महीने बाद तक इसके लक्षण बने रहते हैं (How to Detect Long COVID in Children)। इसका रिस्क उन लोगों में ज्यादा होता है, जिन्हें बहुत गंभीर कोविड इन्फेक्शन हुआ था।
2 साल से कम उम्र के बच्चों में लक्षण:
ठीक से नींद न आना
चिड़चिड़ापन
भूख कम लगना
नाक बहना या बंद होना
खांसी
3 से 5 साल के बच्चों में लक्षण:
सूखी खांसी
दिनभर थकान या कम एनर्जी
सांस लेने में तकलीफ
फोकस में कमी
इन लक्षणों के बारे में जानकारी जरूरी है, क्योंकि वयस्कों और बड़े बच्चों में लॉन्ग कोविड के लक्षण, कम उम्र के बच्चों से अलग हो सकते हैं। हालांकि, टीनेजर्स और व्यस्कों में लॉन्ग कोविड के लक्षण एक जैसे नजर आए। आपको बता दें कि इस स्टडी के लिए 472 शिशुओं और 539 प्री-स्कूलर्स को चुना गया था। इनमें से 278 शिशुओं और 399 प्री-स्कूलर्स को पहले कोविड-19 इन्फेक्शन हुआ था। जिन बच्चों को पहले कोविड-19 इन्फेक्शन हुआ था, उनमें लॉन्ग कोविड का रिस्क ज्यादा था।