28/04/2026
पूरे उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों के लिए भीषण Heat Wave की चेतावनी जारी की गई है।
निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:
1) नियमित अंतराल पर पानी, छांछ, ओ.आर.एस. का घोल या घर में बने पेय जैसे लस्सी, नीबू पानी, आम का पन्ना इत्यादि का सेवन करें।
बाज़ार में बिकने वाले कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन कम से कम करें।
2) चेहरे और शरीर पर सनस्क्रीम लगा कर बाहर निकलें। कई सनस्क्रीम उपलब्ध हैं।
किसी भी अच्छी कंपनी का जिसका SPF 30 से अधिक है वो प्रभावशाली होता है। ये heat stroke से तो बचाव नहीं करता लेकिन आपकी त्वचा को सुरक्षित रखता है ।
3) यथा संभव दोपहर 12 से दोपहर 3 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचें।
4) धूप में निकलते समय अपना सिर ढक कर रखें। कपड़े, टोपी अथवा छतरी का उपयोग करें।
5) धूप में निकलने के पहले तरल पदार्थ का सेवन करें। पानी हमेशा साथ रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें।
6) सूती, ढीले एवं आरामदायक कपड़े पहनें। सिंथेटिक एवं गहरे रंग के वस्त्र पहनने से बचें।
7) जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी दें।
😎 अत्यधिक गर्मी होने की स्थिति में ठंडे पानी से शरीर को पोछे या कई बार स्नान करें। लेकिन धूप तथा गर्म हवाओं के संपर्क के तुरंत बाद काफ़ी ठंडे पानी के स्नान से बचें ।
9) सुपाच्य भोजन करें।
10) वसायुक्त भोजन तथा अल्कोहल, चाय, काफी जैसे पेय पदार्थ का उपयोग कम से कम करें।
11) ये एक मिथक है कि जेब में प्याज़ रखने से लू नहीं लगती या शरीर पर प्याज़ रगड़ने से heat stroke ठीक हो जाता है।
इनका कोई medical evidence नहीं है । आयुर्वेद/लोक मान्यताओं में प्याज़ को “cooling food” माना जाता है एवं इसमें पानी, कुछ antioxidants और sulfur compounds होते हैं। इसलिए इसे खाने से शरीर को हल्की ठंडक और hydration में मदद मिल सकती है लेकिन ये लू से बचाव करता है इसका कोई प्रमाण नहीं है ।
Heat stroke के लक्षण हैं:-
चक्कर आना,
तेज बुखार,
पसीना बंद होना,
confusion या बेहोशी
यह एक Emergency है तथा ऐसी परिस्थिति मे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।