SN Medical College, Agra

SN Medical College, Agra One of the first three Medical schools of India with the motto 'Live to Serve' .

20/04/2026

Dr Surabhi Gupta, Professor, Radiotherapy reciting a poem on the occasion of Nari Shakti Vandan Program.

20/04/2026

Dr Neetu Chauhan, HOD, Blood Transfusion, reciting a poem on the occasion of Nari Shakti Vandan.

प्रेस विज्ञप्तिएस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा में ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का सफल आयोजनआगरा, दिनांक 20 अप्रैल 2026।एस.एन. ...
20/04/2026

प्रेस विज्ञप्ति
एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा में ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का सफल आयोजन
आगरा, दिनांक 20 अप्रैल 2026।
एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा में मिशन शक्ति के अंतर्गत ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का सफल आयोजन सांस्कृतिक समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य महोदय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का कुशल समन्वयन एवं प्रभावी संचालन डॉ. ऋचा गुप्ता, एसोसिएट प्रोफेसर, फॉरेंसिक मेडिसिन एवं सदस्य, सांस्कृतिक समिति द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. नीतू चौहान, विभागाध्यक्ष, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन तथा डॉ. सुरभि गुप्ता, प्रोफेसर, रेडियोथेरेपी द्वारा नारी सशक्तिकरण विषय पर प्रेरणादायक भाषण एवं सुंदर काव्य प्रस्तुति दी गई।
मिशन शक्ति, कमिश्नरेट आगरा से उपस्थित एसआई लवी शुक्ला एवं एलसी सोनम चौधरी ने महिला सुरक्षा, जागरूकता तथा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं नीतियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. दिव्या श्रीवास्तव, अध्यक्ष, सांस्कृतिक समिति द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। सभी अतिथियों एवं वक्ताओं को सम्मान स्वरूप पौधे भेंट किए गए।
इस कार्यक्रम में वर्ष 2025 बैच के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही संकाय सदस्यों में डॉ. कामना, डॉ. अलका, डॉ. गीतू, डॉ. ऋचा श्रीवास्तव, डॉ. निधि, डॉ. शिप्रा सहित अन्य शिक्षकों एवं पीजी विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम का सफल आयोजन सभी प्रतिभागियों के सहयोग एवं उत्साह से संभव हो सका, जिसने नारी सशक्तिकरण के संदेश को सुदृढ़ रूप से प्रसारित किया।

प्रेस विज्ञप्तिएसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में ‘नारी शक्ति वंदन’ विषय पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजनआगरा, 18 अप्रैल 2026।दिना...
19/04/2026

प्रेस विज्ञप्ति
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में ‘नारी शक्ति वंदन’ विषय पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन
आगरा, 18 अप्रैल 2026।
दिनांक 18 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक ‘नारी शक्ति वंदन’ विषय के अंतर्गत नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी), आगरा में विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन, प्राचार्य, डाॅ प्रशांत गुप्ता जी के मार्गदर्शन में संपन्न किया जायगा।
इस अवसर पर आज छात्र-छात्राओं के लिए स्लोगन प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अत्यंत उत्साह एवं रचनात्मकता के साथ भाग लिया तथा महिलाओं के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
स्लोगन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सशक्त संदेशों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया, वहीं भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने “नारी शक्ति वंदन” के विभिन्न आयामों—सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षिक—पर सारगर्भित वक्तव्य प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का कुशल समन्वयन डॉ. ऋचा गुप्ता, सदस्य, सांस्कृतिक समिति द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की सराहना की गई तथा सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह एवं सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया गया।

18/04/2026

*एस.एन. मेडिकल कॉलेज में पहली बार सफल बीटिंग हार्ट बायपास सर्जरी, उन्नत हृदय सर्जरी की सुविधा*

* कम जोखिम वाली सर्जरी।
* आपातकालीन उपचार में सुधार।

18/04/2026

*S.N मेडिकल कॉलेज; मिनी एम्स के रूप में होगा विकसित, उन्नत इलाज की मिलेगी सुविधा।*

* 10 नए ब्लॉक व बहुमंजिला इंफ्रास्ट्रक्चर।
* बेहतर आपातकालीन सेवाएं।
* गंभीर बीमारियों का बेहतर इलाज।

18/04/2026

आगरा में मेडिकल चमत्कार: एसएन मेडिकल कॉलेज में ‘बीटिंग हार्ट बायपास’ सर्जरी सफल, 72 घंटे में मरीज घर | https://dehatnewstoday.blogspot.com/2026/04/72.html

18/04/2026

*SN में हुई बिना मशीन धड़कते दिल की बायपास सर्जरी:* 66 वर्षीय मरीज को 72 घंटे के बाद मिली छुट्टी, 172 साल के इतिहास में यह पहली उपलब्धि
https://dainik.bhaskar.com/s5jjcypCp2b

18/04/2026

आगरालीक्स…देखें वीडियो....आगरा के एसएन में रचा कीर्तिमान. पहली बार हुई सफल ‘बीटिंग हार्ट बायपास सर्जरी’ 66 साल के रतनलाल की 100% ब्लॉक थीं हृदय की दो मुख्य धमनियां..डॉ. सुशील सिंघल और टीम का कमाल
https://agraleaks.com/agra-live-news-a-record-set-at-sn-hospital-in-agra-first-ever-successful-beating-heart-bypass-surgery-performed

Happy to announce a significant milestone at our SN Medical College.The first ever beating heart (off-pump) coronary art...
18/04/2026

Happy to announce a significant milestone at our SN Medical College.

The first ever beating heart (off-pump) coronary artery bypass surgery (CABG) has been successfully performed.

The patient had triple vessel disease (TVD) with 100% blockage of two major coronary arteries and LV dysfunction (EF ~35%), making it a high-risk case.

This achievement was made possible due to the unconditional support of our Principal, Dr. Prashant Gupta, along with the dedicated efforts of Dr Sushil Singhal CTVS Surgeon, resident doctors, CTVS OT team, and ICU staff.
Special thanks to anaesthesia team Dr. Yogita Dwivedi, Dr. Apurva Mittal , and Dr. Atiharsh Mohan for their constant presence and expert management throughout the case.

Thanks to Dr Neetu for arrangement of blood & products.

Also pleased to share that the patient has been successfully discharged on POD 2 + 10 hours.

A heartfelt thank you to everyone involved.
Truly a proud moment for SNMC.

प्रेस विज्ञप्तिएस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा में अम्बेडकर जयंती का आयोजनआगरा, 14 अप्रैल: Dr. B. R. Ambedkar की जयंती के अवसर...
14/04/2026

प्रेस विज्ञप्ति
एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा में अम्बेडकर जयंती का आयोजन
आगरा, 14 अप्रैल: Dr. B. R. Ambedkar की जयंती के अवसर पर Sarojini Naidu Medical College में आज श्रद्धा एवं उत्साह के साथ एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Dr Prashant Gupta, प्राचार्य रहे। मंच पर अन्य गणमान्य अतिथियों में Dr T P Singh, Dr S K Katheria, Dr Brajesh Sharma एवं Dr Divya Srivastava उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन Dr K S Dinkar एवं Dr Ashish Gautam द्वारा सांस्कृतिक समिति के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ, तत्पश्चात डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन एवं योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. एस. के. काथेरिया ने उनके जीवन एवं कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। डॉ. प्रशांत गुप्ता ने उनके सिद्धांतों एवं मूल्यों को अपनाने पर बल दिया।
Dr Snighdha Sen ने स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार में डॉ. अम्बेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला, जबकि Dr Neeraj Yadav ने अनुच्छेद 340 के महत्व को समझाया। Dr Arya ने उनके जीवन पर संक्षिप्त वक्तव्य दिया।
Dr Divya Srivastava ने महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण में डॉ. अम्बेडकर के योगदान को रेखांकित किया। Dr Brajesh Sharma ने उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला, जबकि Dr T P Singh ने कहा कि “कर्म शब्दों से अधिक प्रभावी होते हैं” और सभी को उनके आदर्शों को साकार करने का संदेश दिया।
डॉ. के. एस. दिनकर ने डॉ. अम्बेडकर की पुस्तक Waiting for a Visa से रोचक प्रसंग साझा किए। अंत में डॉ. आशीष गौतम ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एमबीबीएस 2023 बैच के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्षों में Dr Sanger, Dr Kamna सहित अन्य संकाय सदस्य डॉ. उर्वधी, डॉ. सूर्यकमल, डॉ. हरेंद्र, डॉ. रेखा, डॉ. राजीव पुरी एवं अन्य उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम का समापन डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों—समानता, शिक्षा एवं सामाजिक न्याय—को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

Address

MG Road, Moti Katra
Agra
282002

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm
Saturday 9am - 2pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SN Medical College, Agra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to SN Medical College, Agra:

Share