Kailash babu

Kailash babu Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kailash babu, Doctor, Kheda devidas, Agra.

 #विद्या_की_देवी  सामाजिक एकता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाली देवियों का महादेवी एवं भ...
03/01/2026

#विद्या_की_देवी सामाजिक एकता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाली देवियों का महादेवी एवं भारत के पहले बालिका विद्यालय की प्रधानाध्यापिका,पहले किसान स्कूल की संस्थापक #सावित्रीबाई फुले # की जयंती पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं🙏🙏जहां धर्म ग्रंथ में लिखा गया हो:
शुद्र गंवार ढोल पशु नारी ये सब है तारण के अधिकारी

वहां महिलाओं के लिए शिक्षा का अलख जगाने वाली नारी मुक्ति की देवी माता सावित्रीबाई फुले विद्यालय खोलकर क्रांति की मशाल जलाई जिसका क्रमिक विकास आज शिक्षा के बदौलत देश और दुनिया में भारतीय महिलाओं का राजनीतिक, प्रशासनिक, चिकित्सा, शिक्षा व खेल के क्षेत्र में डंका बजता है!
आज उनके जयंती पर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन 🙏 एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं!
देश की पहली महिला शिक्षिका, नारी मुक्ति आंदोलन की प्रेरणा स्रोत एवं देश की करोड़ों महिलाओं के लिए आजीवन संघर्ष करने वाली, क्रांतिज्योति राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले जी की जयंती पर उन्हें हमारा कोटि- कोटि नमन व समस्त देशवासियों को हार्दिक मंगलकामनाएं

26/12/2025

बाह के लाल अजय राज को राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया सम्मानित, मगरमच्छ के हमले से पिता की बचाई जान

बाह तहसील के झरनापुरा गांव निवासी अजय पुत्र बंटू उर्फ वीरभान को अदम्य साहस और वीरता के लिए राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अजय ने अपनी सूझबूझ और साहस से मगरमच्छ के हमले से अपने पिता की जान बचाई थी।
घटना उस समय की है जब अजय के पिता नदी किनारे बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान वे पानी भरने के लिए नदी में उतरे, तभी अचानक एक मगरमच्छ ने उन पर हमला कर उन्हें नदी में खींच लिया। पिता की चीख-पुकार सुनकर अजय तुरंत मौके पर पहुंचा और बिना अपनी जान की परवाह किए डंडा लेकर नदी में कूद गया। अजय ने साहस दिखाते हुए मगरमच्छ पर प्रहार किया, जिससे मगरमच्छ घायल हो गया और उसने अजय के पिता को छोड़ दिया।
इसके बाद अजय ने अपने पिता को नदी से बाहर निकाल लिया। इस बहादुरी और साहसिक कार्य के लिए अजय को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अजय की इस वीरता से क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।

‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भारतीय राजनीति में अपने व्यक्तित्व और विचारों के माध्यम से राष्ट्रनिष्ठा, ...
25/12/2025

‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भारतीय राजनीति में अपने व्यक्तित्व और विचारों के माध्यम से राष्ट्रनिष्ठा, मर्यादा और सुशासन की एक अमिट विरासत स्थापित की।

देश के जनप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को आत्मविश्वास और वैश्विक सम्मान की नई ऊँचाइयाँ दीं। संवाद, सहमति और संवेदनशीलता से प्रेरित उनकी राजनीति भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है।

आज जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर कवि-हृदय अटल जी को शत-शत नमन। उनका विराट जीवन हमें राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा।
Kailash babu PM Narendra Modi Rani Pakshalika Singh Keshav Prasad Maurya Rajkumar Chahar Jyotiraditya M Scindia CM Yogi Adityanath fan

23/12/2025

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चलती बस में आग लगने की घटना में 45 यात्री सवार थे, आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

18/12/2025

क्या सभी व्यक्तियों की राय प्राप्त करना संभव है? 2030 तक सभी लोगों के अमर होने की बात कही गई है
PM Narendra Modi Rani Pakshalika Singh Keshav Prasad Maurya Rajkumar Chahar Jyotiraditya M Scindia CM Yogi Adityanath fan Kailash babu

17/12/2025

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से एक वीडियो वायरल है जिसमें एक युवक जिनका नाम विनय प्रताप सिंह बताया जा रहा है वह भागते-भागते एक होटल में पहुंचते हैं और होटल संचालक से कहते हैं कि भाईसाहब हमें इन गुंडो से बचा लो हम पुलिस में है।

होटल संचालक उस व्यक्ति को गुंडो से बचाने की बजाय उल्टा उसको होटल से बाहर निकाल देता है, जहां गुंडे उसको पीट ही रहे थे कि तभी वहां से निकल रहे एक व्यक्ति जिनका नाम शाहिद खान बताया जा रहा है, वह हिम्मत कर उन गुंडो के पास पहुंचते हैं और मारने की वजह पूछते हैं, वजह पूछने पर वह उनसे भी झगड़ा करने लगता है जिसके बाद शाहिद ने उस दबंग की सारी हेकड़ी निकाल दी और डंडा छीनकर उल्टा उसी को ही वहां से भगा दिया और उस व्यक्ति को बचा लिया

अब सोचने वाली बात है कि जिस होटल में वह व्यक्ति जान बचाने की गुहार लगा रहा था उस होटल में कर्मचारी सहित तकरीबन 8-10 लोग थे, चाहते तो उसको बचा सकते थे, लेकिन सबके सब मौन बने रहे

बिहार पॉलिटिक्स में उपेंद्र कुशवाहा का पूरा परिवार    Kailash babu
16/12/2025

बिहार पॉलिटिक्स में उपेंद्र कुशवाहा का पूरा परिवार
Kailash babu

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय परिषद में पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रमोद गुप...
15/12/2025

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय परिषद में पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता जी पूर्व सांसद श्री प्रभुदयाल कठेरिया जी, एवं पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अशोक राना जी को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद का सदस्य मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Bharatiya Janata Party (BJP)

12/12/2025

Address

Kheda Devidas
Agra
1983

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kailash babu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Kailash babu:

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram

Category