03/08/2025
#मां_अन्नपूर्णा_वृद्धाश्रम में स्वादिष्ट भोजन के साथ-साथ हर सप्ताह बुजुर्गों के मनपसंद मिठाई व अन्य चीज भी खिलाई जाती है । उनका स्वास्थ्य की देखरेख के साथ-साथ उनको स्वादिष्ट भोजन का भी ख्याल रखा जाता है। समस्त बुजुर्गों के इस सप्ताह इच्छा थी की लोहा मंडी की प्रसिद्ध दुकान जहां सिर्फ रबड़ी बनती है पिछले 50 से अधिक वर्षों से रबड़ी के अलावा कुछ और नहीं बनाते हैं रबड़ी के स्पेशलिस्ट है ऐसी रबड़ी आगरा में कहीं नहीं मिलती अन्नपूर्णा आश्रम के सभी बुजुर्गों को एक साथ स्वादिष्ट रबड़ी का सेवन कराया गया।
बुजुर्गों चेहरे की खुशियां देखकर निश्चित है हम अपने सारे गम और सारे हेल्थ की समस्याएं भूल जाते हैं।
उनकी मुस्कुराहट ही हमारी ऑक्सीजन है ।उनका आशीर्वाद ही हमारी जिंदगी है ।
हम अपने समस्त सहयोगी भाइयों बहनों का भी आभार प्रकट करते हैं की इन बेसहारा बुजुर्गों के चेहरे पर हम सब मिलकर खुशियां लौटा पाए ।
उनकी मुस्कुराहट वापस ला पाए हैं
सभी सहयोगियों का धन्यवाद।
ईश्वर का धन्यवाद के उन्होंने इस नेक एवं पुनीत कार्य के लिए हमें माध्यम बनाया है।
सुरेन्द्र कुलश्रेष्ठ
संस्थापक
मां अन्नपूर्णा वृद्ध आश्रम
121 विष्णु कॉलोनी,
शाहगंज,आगरा
7060100999
7055900555