Dr.Himanshu Yadav

Dr.Himanshu Yadav Dr.Himanshu Yadav is Intervention Cardiologist.VN heart care(68 gajanan nagar,kothi meena bazar, Agra Cardiologist ( हृदय रोग विशेशज्ञ)
(1)

27/02/2026

2 बातें हार्ट अटैक या एंजियोप्लास्टी के बाद अपने मरीज़ों को अस्पताल से छुट्टी के समय ज़रूर ज़रूर बताता हूँ ।
1. एक तो अलग से कोई बीमारू उबला खाना नहीं खाना है । घर में जो सबके लिए बनेगा वही खाना है । सभी लोगों के लिए कम घी तेल चिकनाई का पौष्टिक आहार बनेगा और सब वही खाएं ।
ज़्यादा फालतू का परहेज एक तो ज़्यादा दिन चल नहीं पाता , दूसरा मरीज़ पहले ही बीमार है कमज़ोर है , ऊपर से उसे उबला खाना खिला के और कमज़ोर करने की ज़रूरत नहीं की वो बीमारी से उबर ही ना पाए ।
2. दूसरी अहम बात जो में बोलता हूँ की मरीज़ को घर जाके छुई मुई की तरह नहीं रखना है , पलंग पकड़ के नहीं बैठना है ।
जितना ज़्यादा चलेंगे फिरेंगे , टहलेंगे ,अपने काम पर वापस जाएँगे , उतना शरीर में चुस्ती आयेगी और उतनी जल्दी बीमारी भागेगी ।
जो लोग मुझसे इलाज करा चुके हैं वो ज़रूर बताएँगे की मैं ये सलाह लगभग हर मरीज़ को छुट्टी पर देता हूँ। आपको भी दे रहा हूँ ।

23/02/2026

Facebook पर आप जो सवाल पूछते हैं अपनी बीमारी का । और में किसी को जवाब नहीं देता ।
क्युकी बिना मरीज़ देखे सोशल मीडिया पर इलाज करना कानूनी अपराध में आता है । मैं नहीं दूँगा किसी को भी जवाब । इसका मतलब ये नहीं की मुझे आपकी मदद करने से कोई परहेज है । पर मुझे अपने आप को कानूनी रूप से बचाने के लिए करना ही होता है ।
ये सब ज्ञान आम जनमानस के लिए होता है । कभी कभी हर मरीज़ अलग होता है । और वो ज्ञान उस पर लागू नहीं होता ।
नियम क़ाएदे जिसे हम guidelines बोलते हैं वो ज़्यादातर लोगों को ध्यान में रख के बनाई जाती हैं ।पर मेडिकल साइंस में अपवाद भी बहुत होते हैं ।
कृपया अपनी बीमारी से रिलेटेड पर्सनल सवाल ना पूछें । जवाब नहीं मिलेगा ।

22/02/2026

हार्ट की बीमारी से बचने के नियम -

1. पान तंबाकू गुटखा सिगरेट बीड़ी से दूर

2. शुगर , BP , Lipid profile की नियमित जाँच
अगर ठीक है तो हर 2-3 साल में जांच कराते रहें । और कंट्रोल में रखें ।
अगर बढ़ा हुआ है तो डाइट , लाइफस्टाइल में बदलाव और ज़रूरत पड़ने पर दवाओं से ठीक करें ।

3. वज़न कंट्रोल रखना । मोटापे से दूर

4. नियमित व्यायाम करना । अगर मोटे नहीं भी हैं तो भी नियमित व्यायाम करना । कोई भी किसी भी तरह की कसरत । योगा या कोई खेल भी खेल सकते हैं

5. खाने पीने में फलाहार हरी सब्जियों का प्रयोग अधिक करना । चिकनाई , मीठा , bakery की चीज़ें जैसे ब्रेड नमकीन बिस्किट कोल्डड्रिंक डब्बा ज्यूसेस से दूर ।

6. मानसिक तनाव से दूर रहना , ख़ुश रहना । फालतू के डर से दूर रहना ।

-बार बार अपना ECG , ECHO टेस्ट कराना , हेल्थ चेक अप के नाम पर बड़े बड़े फालतू टेस्ट कराना हार्ट की बीमारी से नहीं बचाता ।
जब कोई तकलीफ होती है तभी टेस्ट कराए जाते हैं ।

-खाने में तेल कौनसा इस्तेमाल करें इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ता । आम तेल जैसे sunflower / safflower आयल का इस्तेमाल कर सकते हैं । फालतू के महंगे तेल का कोई मतलब नहीं होता । ये सब मन का वहम है ।

21/02/2026
आगरालीक्स…आगरा के एसएन में दिमाग़ी हैमरेज और गंभीर हाई बीपी से जूझ रहे 17 साल के युवक को मिला नया जीवन. डॉ. हिमांशु यादव...
20/02/2026

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में दिमाग़ी हैमरेज और गंभीर हाई बीपी से जूझ रहे 17 साल के युवक को मिला नया जीवन. डॉ. हिमांशु यादव ने किया क्षेत्र का पहला 'कोआर्कटेशन ऑफ एओर्टा' स्टेंटिंग ऑपरेशन सफल

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में दिगामी हैमरेज और गंभीर हाई बीपी से जूझ रहे 17 साल के युवक को मिला नया जीवन. डॉ. हिमांशु याद...

16/02/2026

मेरी उम्र 40 वर्ष है । मुझे ज़िन्दगी से कुछ भी नहीं चाहिए । सब कुछ दिया है भगवान ने । ज़िन्दगी को जो मुश्किल सबक़ सिखाने थे वो भी सिखाए । जितना अपने आप को prove करना था वो भी कर लिया ।
कोई ऐम नहीं है अब मेरा ।ये बनना है , वो पाना है ।

बस जो काम मिल रहा है , मिलता रहे । काम करने में आनंद आता रहे । खाली ना बैठना पड़े ।
कोई फालतू का बवाल गले ना पड़ जाए । यह ज़िन्दगी से अपेक्षा है ।

बच्चों के लिए कुछ भी इकट्ठा नहीं करना है मुझे । उनकी बेहतरीन परवरिश करना मेरा काम है । लेकिन जो उनकी मेहनत और किस्मत होगी बन जाएँगे । उनको थाली में सजा के देना मेरा काम नहीं ।

बस अब मुझे अपना एक अस्पताल बनाना है । इसलिए नहीं की कमाई बढ़ जाए ।अपने काम के पैसे तो मुझे अब भी मिल ही रहे हैं ।
इसलिए की मेरी अपनी एक जगह हो जहाँ मैं अपने हिसाब से काम कर सकूँ । दुनिया की सबसे बेहतरीन मशीन उसमे लगा सकूँ , बिना मालिकों को जवाब दिए की इससे profit होगा या नहीं।
अगर किसी की मदद करनी हो तो बिना किसी का एहसान लिए कर सकूँ ।
। किसी को जवाबदेही ना हो । रोज़ रोज़ हर बात के लिए अस्पताल के मालिकों का मुँह ना ताकना पड़े ।

16/02/2026

“डॉक्टरसाहब आपको जो ठीक लगे कीजिए , आप पर हमे भरोसा है ।”
इससे ज़्यादा ताक़तवर शब्द कोई हैं ही नहीं डाक्टरी की दुनिया में ।
आप भले ही डॉक्टर के रिश्तेदार हों , दोस्त हों , जानपहचान निकाल के गए हों । ताक़तवर व्यक्ति हों , जुगाड़ वाले व्यक्ति हों , पहुँच वाले हों, VIP हों ।

लेकिन डाक्टर सबसे ज़्यादा अपनी जान लड़ाता है जिसने ये वाक्य कहे हों की डॉक्टर साहब आपको जो ठीक लगे करिए , आप पर भरोसा है।
डाक्टर के मन में डर या दबाव का माहौल नहीं होता !
ऐसे में परिणाम हमेशा बेहतर आता है ।

अब आप लोग ज्ञान देंगे की डॉक्टर को तो सबके लिए बराबर होना चाहिए । पर आप जो एक्स्ट्रा चाहते हैं की मेरे फ़ोन कराने से , जुगाड़ लगाने से या अपनी पॉवर दिखाने से आयेगा । जो ज़्यादातर लोग कोशिश करते ही हैं ।
मैं ये बताना चाहता हूँ की इस सब से बड़ा असर डॉक्टर को ये वाक्य बोलने से आता है की आप पर भरोसा है ।
भिन्न भिन्न तरीक़े से जुगाड़ लगाने वाले तो बहुत हैं । जिसकी आदत पड़ चूकी है डॉक्टरों को । एक कान से सुनो , दूसरे से निकालो ।
पर ये बोलने वाले ना के बराबर । जो दिल को छू जाती है बात ।

TAVR( trans aortic valve replacement ) का प्रोग्राम जयपुर में अटेंड किया और सीखा । बीच में हैं dr. Samin sharma . जो माउ...
14/02/2026

TAVR( trans aortic valve replacement ) का प्रोग्राम जयपुर में अटेंड किया और सीखा ।
बीच में हैं dr. Samin sharma . जो माउंट सेनाई हॉस्पिटल ,न्यूयॉर्क अमेरिका के डायरेक्टर हैं । इन्होंने इस पद्धति की बारीकियाँ सिखाईं ।
पिछले साल सिंगापुर जाकर भी 3 दिन की वर्कशॉप अटेंड की थी इसी पद्धति को सीखने के लिए ।
तब से लगातार इसकी बारीकियां सीखने की कवायद जारी है । medical science में सीखने की प्रक्रिया कभी ख़त्म नहीं होती ।
इस पद्धति में बिना किसी चीरफाड़ के एंजियोप्लास्टी तकनीक द्वारा हार्ट का Aortic वाल्व बदल दिया जाता है
।यह कार्डियोलोजी की दुनिया का सबसे एडवांस प्रोसीजर माना जाता है ।
समय की माँग है और आशा है की जल्दी ही ये procedure आगरा में भी शुरू करने का मौका मिलेगा !

13/02/2026

हर घोड़े को एक ही चाबुक से नहीं हांका जाता है ।

आजकल मैंने देखा है की कई मरीज़ जिनके पास आयुष्मान कार्ड है और उनका इलाज free होना है । वो डाक्टर को बताते हैं कि हम एंजियोप्लास्टी / छल्ला डलाने आए हैं ।
केवल इसलिए क्युकी इलाज मुफ्त होना है ।

भैया छल्ला डालने से पहले हमे बहुत सारी चीज़ें देखनी होती हैं जैसे मरीज़ की उम्र, मरीज़ को कितने दिन पुराना हार्ट अटैक है । अब हार्ट के उस हिस्से में जान बची भी है या नहीं। छल्ला डालने से अब कोई लाभ होगा या नहीं । मरीज़ को और कोई दिक्कत जैसे गुर्दे की बीमारी या अस्थमा की बीमारी भी तो है या नहीं ।
कई सारी बातों को ध्यान में रखते हुए ये आंकलन किया जाता है ।
जिसमे सबसे ज़रूरी होता है की हार्ट अटैक के बाद समय कितना बीत चुका है । कई हार्ट अटैक ऐसे होते हैं जिसमे एक तय समय सीमा बीतने के बाद हार्ट का वो हिस्सा damage हो जाता है , और एंज़ियोप्लास टी के बाद भी वो हिस्सा वापस ठीक नहीं हो सकता । तो फिर हम ऐसे मरीज़ों में एंजियोप्लास्टी नहीं करते क्युकी अब इसका कोई फ़ायदा नहीं होना है । और उसे दवाओं पर छोड़ देते हैं ।
लेकिन मरीज़ और तीमारदार कहीं से सुन के आये होते हैं कि हार्ट अटैक पड़ा है तो छल्ला डलवाना है । तुम नहीं डालोगे तो कोई और डालेगा। हमारा इलाज तो मुफ्त होना है । इस चक्कर में कई लोग फालतू का इलाज करवाने तुले हैं ।इससे मरीज़ का उल्टा नुकसान होता है ।
इस पोस्ट से मैं ये भी बताना चाहता हूँ की इसीलिए हार्ट अटैक में तुरंत इलाज पर इतना ज़ोर दिया जाता है । देरी से इलाज का कई बार कोई मतलब नहीं होता ।

10/02/2026

हमे जीवन सिखाता है की ज़िन्दगी में कई चीज़ों का इलाज उसे नज़रंदाज़ करना होता है ।
कई परिस्थितियों का निवारण उसे नज़रंदाज़ करना होता है ।
हर झगड़े में घुसना नहीं होता , हर बात का उल्टा जवाब नहीं देना होता ।
बाइक चलाते में अगर कुत्ते पीछे भागने लगें तो बाइक से उतर के उनसे लड़ना नहीं होता । पतली गली से निकल जाना होता है ।
ये ज़िंदगी के नियम हम सभी को पता है ।
बस यही बात हमे कभी कभी सीने के दर्द में भी अपनानी होती है ।
आप में से कई लोगों का सवाल होता है की सीने में दर्द होता है , कई डाक्टरों को दिखा लिया , दुनिया भर की जांचें भी करा लीं। पर कुछ निकलता नहीं ।
तो में उन लोगों को समझाता हूँ और मेरा सुझाव है की हर चीज़ के पीछे नहीं पड़ना होता , इसके भी पीछे ना पड़ें । थोड़ा नज़रअंदाज़ करना सीखें इस दर्द को। वो ख़ुद ब ख़ुद ठीक हो जाएगा समय के साथ ।

09/02/2026

ये पोस्ट मैंने पहले भी कई बार किया है । एक बार फिर से बता रहा हूँ ।
जब कभी भी आपके सीने में दर्द होता है । तो ये जानने के लिए की ये दर्द हार्ट का है या नहीं , आप या आपके डॉक्टर (जिस किसी को भी दिखा कर हमारे पास आते हैं) वो अक्सर ब्लड टेस्ट करा के लाते हैं।
मैं बड़ी उत्सुकता से रिपोर्ट खोलता हूँ और ब्लड टेस्ट के नाम पर आपके हाथ में कोलेस्ट्रॉल/ lipid profile की रिपोर्ट होती है । ये देख के मैं अपना सर पकड़ लेता हूँ ।
भगवान के लिए ये समझें और अगर आपके डॉक्टर को नहीं पता तो उन्हें भी समझा दें की सीने में दर्द होने के बाद अगर कोई एक ब्लड टेस्ट करना है पता करने के लिए की हार्ट का दर्द है या नहीं ।
तो TROPONIN टेस्ट कराना है ।
टेस्ट तो कई होते हैं पर यहाँ ब्लड टेस्ट की बात हो रही है।
जैसे की जिस समय कोई डूब रहा हो उस समय डूबते को निकाला जाता है , उस समय तैरना नहीं सिखाया जाता ।
ठीक उसी तरह जिस समय सीने में दर्द हो उस समय तो ये पता करना है की ब्लॉकेज है या नहीं । TROPONIN test के द्वारा ।
कोलेस्ट्रॉल का महत्व तो बाद में आता है की दोबारा ब्लॉकेज ना हो , मतलब इस बार डूबते को बाहर निकाल के ( ब्लॉकेज का इलाज कर के ) आगे दोबारा डूबने ( फिर से ब्लॉकेज ) की नौबत ना आये ।

अगर आपका TG ( Triglyceride) ही बढ़ा है । बाक़ी चीज़ें ठीक हैं अगर lipid profile रिपोर्ट में । तो इसके केवल 3 मतलब हो सकत...
05/02/2026

अगर आपका TG ( Triglyceride) ही बढ़ा है । बाक़ी चीज़ें ठीक हैं अगर lipid profile रिपोर्ट में । तो इसके केवल 3 मतलब हो सकते हैं ।
- डायबिटीज है औरकंट्रोल नहीं
- दारू ज़्यादा पीते हैं
- मोटापा
जैसे की इस रिपोर्ट में है ।
इसका इलाज कोई दवा नहीं , जीवन शैली में बदलाव ही इसका इलाज है ।
जैसे अगर डायबिटीज है तो उसे कंट्रोल करना , मोटापा है तो वज़न कम करना , alcohol लेते हैं तो उसे बंद करना ।
होता ये है की लोगों को दवा चाहिए तुरंत , और जो मूल गड़बड़ है उसे सुधारना नहीं चाहते ।
इससे कोई फ़ायदा नहीं ।
इसलिए कई मरीज़ मुझसे इस बात पर ख़ुश नहीं रहते हैं कि कैसा डॉक्टर है दवा नहीं लिख रहा ।

Address

68 Gajanan Nagar, Kothi Meena Bazar, Near CNG Petrol Pump, Shahganj
Agra
282010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr.Himanshu Yadav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram

Category

Dr. Himanshu Yadav

- Dr. Himanshu Yadav is the chief intervention Cardiologist at VN Heart Care. He has been a meritorious student. He has done his MBBS from SN Medical College, Agra with honors in all the subjects. He has done his M.D. Medicine from KGMU, Lucknow.He was awarded 2 gold medals by the President of India Sri Pranab Mukherjee for being the best M.D. student

He has done senior residency from Safdarjung Hospital, Delhi. He has done his DM Cardiology from KGMU, Lucknow.

He Received gold medal in DM cardiology from Honorable Governor U.P. Shri Ram Naik for being the best student in DM Cardiology.