22/12/2025
आज भी भगवान अपने भक्तों की रक्षा करते हैं, भगवान संभालते हैं। भगवान ना संभाले तो ऐसी प्रचंड माया है कि हम सब ना जाने कहाँ बहकर खड़े हो जाए लेकिन वो कृपा सिद्ध है। वो हमारे अवगुणों को हमारे दोषों को ना देखकर केवल अंदर के भाव को देखते हैं कि ये मेरे से जुड़ा है, ये मेरा अपना है। बस इसी बात से भगवान कल्याण कर देते हैं। यदि चूक हो जाए, गलती हो जाए, अपराध बन जाए तो भगवान उधर नहीं देखते। तो कोई भी विपत्ति, कोई भी शोक हम धैर्यपूर्वक इंतजार करें भगवान की कृपा का। किसी अन्न का आश्रय ना लें। अगर अन्न का आश्रय लेंगे तो धोखा हो जाएगा। केवल भगवान का आश्रय तो आपको चमत्कार दिखाई देगा कि बड़ी से बड़ी समस्या को कैसे भगवान ने ऐसे ही ऊंट में हटा दिया, बड़ी से बड़ी समस्या जो भारी विपत्ति जीवन को नष्ट कर सकती है, भगवान ने ऐसे बचा लिया, तो भगवान का भरोसा दृढ़, भगवान का आश्रय दृढ़, किसी व्यक्ति वस्तु स्थान का आश्रय ना हो, तो इसी जन्म में आप देखेंगे, जैसे भगवान ने प्रह्लाद जी की रक्षा की, मीरा जी की रक्षा की, ऐसे भगवान हम सब की रक्षा करते हैं और करेंगे, यदि दृढ़ विश्वास अन्य आश्रय ना हो, यदि अन्य आश्रय हुआ तो आप पहचान नहीं पाएंगे भगवान की। कृपा को अगर केवल भगवान का भरोसा तो आप देख लेंगे, आपके जीवन में एक नया चमत्कार होगा, आपको दृढ़ विश्वास होगा कि भगवान आपसे कितना प्रेम करते हैं।