Senior Living Organization

Senior Living Organization Senior Living
Senior Care
Senior Club Senior Citizens are a treasure to our society. They possess a vast experience in different walks of life.

They have worked hard all these years for the development of the nation as well as the community. The youth of today can gain from the experience of the senior citizens in taking the nation to greater heights. At this age of their life, they need to be taken care of and made to feel special.

10/12/2021

*_रिटायरमेन्ट_*

*_रिटायर्ड आदमी को,_*
*_सब फालतू समझते हैं।_*
*_वे छोटी छोटी बातों में,_*
*_बार बार बमकते हैं।_*
*_बात करो तो,_*
*_अपनी ही हाँकते हैं।_*
*_मैंने ये किया, वो किया,_*
*_यही फांकते हैं!_*

*_पत्नी कहती है_* --
*_दिन भर कुर्सी तोड़ते हो।_*
*_मोबाइल में आंखे फोड़ते हो,_*
*_जाओ बाजार से,_*
*_कुछ सामान ही ले आओ!_*

*_बहु कहती है --_*
*_मुन्ना रो रहा है,_*
*_उसे घुमाने ले जाओ।_*
*_चाय बनाने में भी,_*
*_वह शर्त लगाती है।_*
*_मुन्ना को घुमा लाऊँ,_*
*_तब चाय पिलाती है!_*

*_रिटायर क्या हुआ,_*
*_जैसे मेरी सरकार ही गिर गई।_*
*_सात जन्मों की साथी पत्नी भी,_*
*_रूलिंग पार्टी से मिल गई!_*

*_टीवी देखता हूँ,_*
*_तो बच्चे रिमोट छीन लेते हैं।_*
*_कार्टून चैनल देख कर,_*
*_आस्था लगा देते है!_*
*_हम आस्था लायक हैं_*,
*_ये कैसे जान लेते हैं?_*
*_एक पैर कब्र में गया,_*
*_ये कैसे मान लेते हैं?_*

*_लेडीज जिमनास्टिक्स देखता हूँ,_*
*_तो लोग मुझे देखते हैं।*_
*_जैसे कहते हों, बूढ़े हो गये,_*
*_मगर अब भी आँखें सेकते हैं!_*

*_एक दिन नाती पूछ रहा था,_*
*_दादाजी, आज पेपर में,_*
*_कितने एड आये हैं?_*
*_मेरी अनभिज्ञता पर बोला --_*
*_मम्मी तो कहती है,_*
*_आप पेपर चाट जाते हैं।_*
*_इतना भी नहीं मालूम,_*
*_तो सिर क्यों खपाते हैं?_*

*_योगा करता हूँ तो कहते हैं_*,
*_मरने से ऐसे डरते हैं।_*
*_जैसे दुनियाँ में कभी,_*
*_किसी के बाप नहीं मरते हैं!_*

*_मैं कहता हूँ अरे भाई,_*
*_अभी रिटायर हुआ हूँ,_*
*_कुछ पेंशन तो खाने दो।_*
*_बेटा कहता है --_*
*_मूलधन तो ले ही लिया,_*
*_अब ब्याज को जाने दो!_*

*_सोचता हूँ,_*
*_रिटायरमेन्ट के बाद,_*
*_ऐसा क्या हो जाता है?_*
*_आफिस का बॉस,_*
*_घर में जगह नहीं पाता है!_*

*_उसकी सलाह मशविरा,_*
*_निरर्थक हो जाती हैं।_*
*_उसके बोलने पर,_*
*_क्यों घर वाले झल्लाते हैं?_*
*_चाहता हूँ कहूँ,_*
*_घर का मुखिया न रहा,न सही,_*
*_एक सम्मानित सदस्य,_*
*_तो बने रहने दो_*

*_न सुनना हो मत सुनो,_*
*_मगर बात तो कहने दो।_*
*_बोलने की आदत है,_*
*_धीेरे धीरे छूटेगी।_*
*_स्वयं को सब कुछ,_*
*_समझने की धारणा,_*
*_धीरे धीरे टूटेगी!_*

*_कुछ समय के बाद मैं भी,_*
*_बालकनी में बैठा चुपचाप,_*
*_सड़क की ओर देखूंगा।_*
*_आती जाती भीड़ में,_*
*_वे कुछ चेहरे खोजूंगा।_*
*_जो मुझे,_*
*_फालतू बैठा देखकर भी,_*
*फालतू न समझें।_*
*_हमेशा टें टें करने वाला,_*
*_पालतू न समझें!_*

*_सेवा निवृत्त आदरणीयों को समर्पित और होने वाले महानुभावों को पूर्व सूचना।।_*
Forwarded

31/03/2021
16/03/2020

छोटे ने कहा भैया, दादी कई बार कह चुकी हैं कभी मुझे भी अपने साथ होटल ले जाया करो गौरव बोला ले तो जायें पर चार लोगों के खाने पर कितना खर्च होगा याद है पिछली बार जब हम तीनों ने डिनर लिया था तब सोलह सौ का बिल आया था हमारे पास अब इतने पैसे कहाँ बचे हैं पिंकी ने बताया मेरे पास पाकेटमनी के कुछ पैसे बचे हुए हैं तीनों ने मिलकर तय किया कि इस बार दादी को भी लेकर चलेंगे पर इस बार मँहगी पनीर की सब्जी की जगह मिक्सवैज मँगवायेंगे और आइसक्रीम भी नहीं खायेंगे
छोटू ,गौरव और पिंकी तीनों दादी के कमरे में गये और बोले दादी इस संडे को लंच बाहर लेंगे चलोगी हमारे साथ दादी ने खुश होकर कहा तुम ले चलोगे अपने साथ हाँ दादी
संडे को दादी सुबह से ही बहुत खुश थी आज उन्होंने अपना सबसे बढिया वाला सूट पहना हल्का सा मेकअप किया बालों को एक नये ढंग से बाँधा आँखों पर सुनहरे फ्रेमवाला नया चश्मा लगाया यह चश्मा उनका मँझला बेटा बनवाकर दे गया था जब वह पिछली बार लंदन से आया था किन्तु वह उसे पहनती नहीं थी कहती थी इतना सुन्दर फ्रेम है पहनूँगी तो पुराना हो जायेगा आज दादी शीशे में खुद को अलग अलग एंगिल से कई बार देख चुकी थी और संतुष्ट थी बच्चे दादी को बुलाने आये तो पिंकी बोली अरे वाह दादी आज तो आप बडी क्यूट लग रही हैं गौरव ने कहा आज तो दादी ने गोल्डन फ्रेम वाला चश्मा पहना है क्या बात है दादी किसी ब्यायफ्रैंड को भी बुला रखा है क्या दादी शर्माकर बोली धत
होटल में सैंटर की टेबल पर चारो बैठ गए थोडी देर बाद वेटर आया बोला आर्डर प्लीज अभी गौरव बोलने ही वाला था कि दादी बोली आज आर्डर मैं करूँगी क्योंकि आज की स्पेशल गैस्ट मैं हूँ दादी ने लिखवाया,,😳 दालमखनी, कढाईपनीर, मलाईकोफ्ता, रायता वैजेटेबिल वाला, सलाद, पापड, नान बटरवाली और मिस्सी रोटी हाँ खाने से पहले चार सूप भी
तीनों बच्चे एकदूसरे का मुँह देख रहे थे थोडी देर बाद खाना टेबल पर लग गया खाना टेस्टी था जब सब खा चुके तो वेटर फिर आया डेजर्ट में कुछ सर दादी ने कहा हाँ चार कप आइसक्रीम तीनों बच्चों की हालत खराब अब क्या होगा दादी को मना भी नहीं कर सकते पहली बार आईं हैं
बिल आया इससे पहले गौरव उसकी तरफ हाथ बढाता बिल दादी ने उठा लिया और कहा आज का पेमेंट मैं करूँगी बच्चों मुझे तुम्हारे पर्स की नहीं, तुम्हारे समय की आवश्यकता है, तुम्हारी कंपनी की आवश्यकता है मैं पूरा दिन अपने कमरे में अकेल

11/03/2020

50 वर्ष से अधिक उम्र वाले इस पोस्ट को सावधानी पूर्वक पढें, क्योंकि यह उनके आने वाले जीवन के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है : अब वो ज़माना नहीं रहा की पिछले जन्म का कर्जा अगले जन्म में चुकाना है आधुनिक युग में सब कुछ हाथों हाथ हैं l
** सु:खमय वृद्धावस्था **
---------------------------------
1:- 🎪 अपने स्वंय के स्थायी आवास पर रहें ताकि स्वतंत्र जीवन जीने का
आनंद ले सकें !
2 :- 💰अपना बैंक बैलेंस और भौतिक संपति अपने पास रखें, अति प्रेम में
पड़कर किसी के नाम करने की ना सोंचे !
3 :- अपने बच्चों 👭👬 के इस वादे पर निर्भर ना रहें कि वो वृद्धावस्था में
आपकी सेवा करेंगे, क्योंकि समय बदलने के साथ उनकी प्राथमिकता
भी बदल जाती है और कभी-कभी न चाहते हुए भी वे कुछ नहीं कर
पाते हैं !
4 :- उन लोगों को अपने मित्र 🗣👤👥 समूह में शामिल करें जो आपके
जीवन को प्रसन्न देखना चाहते हों, यानी सच्चे हितैषी हों ! .. 🙏🙏
5 :- किसी के साथ 🙌 अपनी 🧑🏻 तुलना ना करें और ना ही किसी से कोई
उम्मीद रखें !
6 :- अपनी संतानों 👫👬के जीवन में दखल अन्दाजी ना करे , उन्हें अपने
तरीके से अपना जीवन जीने दें और आप 🤨 अपने तरीके से जीवन
व्यतीत करें !
7 :- आप अपनी वृद्धावस्था 👩‍🏫👨‍🏫 का आधार बनाकर किसी से सेवा
करवाने तथा सम्मान पाने का प्रयास कभी ना करें !
8 :- लोगों की 👩👦🏻👩👵🏻🧓🏿👴🏻 बातें सुनें 👂 लेकिन अपने स्वतंत्र
विचारों के आधार पर निर्णय लें !
9 :- प्रार्थना करें 🙏लेकिन भीख ना मांगें, यहाँ तक कि भगवान से भी
नहीं, अगर भगवान से कुछ मांगे तो सिर्फ माफी एंव हिम्मत !
10 :- अपने स्वास्थ्य 💪👈 का स्वंय ध्यान रखें चिकित्सीय परीक्षण के
अलावा अपने आर्थिक सामर्थ्य अनुसार अच्छा पौष्टीक भोजन खाएं
और यथा सम्भव अपना काम अपने हाथों से करें ! छोटे कष्टों पर
ध्यान ना दें, उम्र के साथ छोटी-मोटी शारीरीक 🤷‍♂ परेशानियां
चलती रहतीं हैं !
11 :- अपने जीवन को उल्हास पूर्वक 🤓🕵‍♀😎😍 जीने का प्रयत्न करें,
खुद प्रसन्न 🤪 रहें तथा दूसरों को भी प्रसन्न रखें !
12 :- प्रति वर्ष भ्रमण / छोटी - छोटी यात्रा पर एक या अधिक बार अवश्य
जाएं, इससे आपके जीने का नज़रिया भी बदलेगा !
13 :- किसी भी तरह के टकराव 🤫🤔 को टालें एंव तनाव रहित जीवन
को जिएं ! 😊
14 :- जीवन में स्थायी कुछ भी नहीं रहता , चिंताएं 💁‍♀🤦🏻‍♂🙅‍♀भी नहीं,
इस बात का विश्वास करें !
15 :- अपने सामाजिक दायित्वों, जिम्मेदारियों को अपने रिटायरमेंट तक
🚗🏡💰👩‍👩‍👦‍👦🙋‍♀🙋‍♂ पूरा कर लें, याद रखें .. !! जब तक आप अपने
लिए जीना शुरू नहीं करते हैं तब तक आप जीवित नहीं हैं .. !!
🙏😊🙏😊🙏😊🙏

दो तस्वीरे बहोत कुछ कहे जाती है..
26/01/2020

दो तस्वीरे बहोत कुछ कहे जाती है..

यादे अनमोल होती है
25/11/2019

यादे अनमोल होती है

Address

Ahmedabad
380009

Telephone

8000580005

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Senior Living Organization posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share