09/03/2026
परमपूज्य श्री प्रखरजी महाराज के पावन सानिध्य में पवित्र नगरी पुष्कर में 8 मार्च 2026 से 19 अप्रैल 2026 तक आयोजित शत पुरश्चरण गायत्री महायज्ञ के शुभ अवसर पर महायज्ञ स्थल पर एक अस्थायी चिकित्सालय का शुभारम्भ किया गया। इस चिकित्सालय का उद्घाटन प्रखर जी महाराज एवं महामंडलेश्वर विशोकानन्द भारती जी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
महायज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं एवं साधु-संतों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस चिकित्सालय में 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उपचार प्रदान किया जा सके।
इस पुण्य एवं सेवा कार्य के अवसर पर मेरे साथ श्री अजय शर्मा जी एवं श्री देवेन्द्र त्रिपाठी जी भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।