Astrology by Pandit Vinod Koushal

Astrology by Pandit Vinod Koushal समस्याओं का समाधान जन्मकुंडली के द्व?

जय हो जय श्री राम
06/07/2024

जय हो जय श्री राम

*☀️2024 का पहला सूर्य ग्रहण☀️*       *08 अप्रैल 2024, सोमवार* यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल...
08/04/2024

*☀️2024 का पहला सूर्य ग्रहण☀️*
*08 अप्रैल 2024, सोमवार* यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा।
🙏🙏🙏

वर्ष 2024 का पहला सूर्यग्रहण 08 अप्रैल, सोमवार को लगने जा रहा है। साल का पहला सूर्यग्रहण पूर्ण सूर्यग्रहण होगा। अब से ठीक 54 साल पहले यानी 1970 में ऐसा सूर्यग्रहण लगा था।

*▪️सूर्यग्रहण का समय-:*

• 08 अप्रैल को सूर्यग्रहण दिल्ली समयानुसार रात में 09 बजकर 12 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा।
• सूर्यग्रहण का खग्रास प्रारंभ 10 बजकर 10 मिनट से होगा।
• सूर्यग्रहण का मध्य रात में 11 बजकर 47 मिनट पर रहेगा।
• खग्रास समाप्त मध्य रात्रि 01 बजकर 25 मिनट पर।
• सूर्य ग्रहण रात में 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।
• ऐसे में साल के पहले सूर्यग्रहण की अवधि 05 घंटे 10 मिनट की होगी।

• 08अप्रैल को लगने वाले इस सूर्यग्रहण के दौरान 07 मिनट 50 सेकंड तक सूर्य पूरी तरह से नहीं देखा जा सकेगा।
यानी इस अवधि तक सूर्य पूरी तरह से ढक जाएगा। ऐसे में अमेरिका के कई हिस्सों में दिन में ही अंधेरा छा जाएगा। हालांकि,

जय श्री राम
01/04/2024

जय श्री राम

जय हो जय श्री राम
22/03/2024

जय हो जय श्री राम

हमारे प्रिय मित्र सुरेंद्र खजुरिया बबलू जी को विवाह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई प्रभु श्री राम और मां भगवती की कृपा ...
06/03/2024

हमारे प्रिय मित्र सुरेंद्र खजुरिया बबलू जी को विवाह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई प्रभु श्री राम और मां भगवती की कृपा इन पर बनी रहे

जय श्री राम हमारे पूजी चाचा जी और चाचा जी को 25th विवाह वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई प्रभु श्री राम और माता ...
18/02/2024

जय श्री राम हमारे पूजी चाचा जी और चाचा जी को 25th विवाह वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई प्रभु श्री राम और माता भगवती इनका प्यार इनका साथ बनाए रखें उनकी आयु की वृद्धि करें और यह खुश रहे स्वस्थ रहें यही भगवान से प्रार्थना करते हैं Happy anniversary chacha ji

*🌷 प्रातः चिन्तन 🌷* जय श्री राम जय दाता रणपत देव जी जय भगवती मां महाकाली जी *पहले लोगों ने सिखाया था कि "वक्त" बदल जाता ...
11/02/2024

*🌷 प्रातः चिन्तन 🌷* जय श्री राम जय दाता रणपत देव जी जय भगवती मां महाकाली जी

*पहले लोगों ने सिखाया था कि "वक्त" बदल जाता है अब "वक्त" ने सिखा दिया कि लोग भी बदल जाते है, रिश्तों की कद्र वक्त रहते कर लीजिए क्योंकि सूखे पेड़ पर पानी डालकर हरियाली की उम्मीद बेकार है। जिंदगी की रेस में जो लोग आपको दौड़ कर नहीं हरा पाते वही लोग आपको तोड़ कर हराने की कोशिश करते हैं।*

*हवा में सुनी हुई बातों पर यकीन कभी ना करें कान के कच्चे लोग अच्छे रिश्ते खो देते हैं। जीवन में सफल होने वाले लोगों की पहली जीत नींद पर होती है क्योंकि जिसके जितने बड़े सपने होते हैं उनको उतनी ही कम नींद आती है, ज़िन्दगी तस्वीर भी है और तक़दीर भी फ़र्क़ सिर्फ़ इतना है तस्वीर में हम अपनी मर्ज़ी से रंग भरते हैं और तक़दीर में ऊपर वाला अपनी मर्ज़ी से रंग भरता है।*

*।। जय श्री राधेकृष्ण ।।*
*🌷🌺 शुभ दिन 🌺🌷*

साध्य बेटा को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
19/01/2024

साध्य बेटा को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

*जय श्री राम🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹⚛️सूर्य उपासना/मकर सक्रांति⚛️*       (15 जनवरी 2024 सोमवार)*पौराणिक शास्त्रों के अनुसार सूर्य दे...
15/01/2024

*जय श्री राम🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹⚛️सूर्य उपासना/मकर सक्रांति⚛️*
(15 जनवरी 2024 सोमवार)

*पौराणिक शास्त्रों के अनुसार सूर्य देव सृष्टि के महत्वपूर्ण आधार हैं। सूर्य की उपासना वैदिक काल से चली आ रही है। सूर्यदेव ज्ञान, आध्यात्म और प्रकाश के प्रतीक माने जाते हैं। और मकर संक्रांति भगवान सूर्य देव का पर्व है। वर्ष 2024 में मकर संक्राति का पर्व 14/15 जनवरी सोमवार को मनाया जा रहा है।*

*इस दिन सूर्यदेव दक्षिण की यात्रा समाप्त करके उत्तर दिशा की तरफ बढ़ते हैं यानि सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश के साथ ही सूर्य उत्तरायन हो जाते हैं।*

*भगवान सूर्यदेव के उदय होते ही पूरी दुनिया का अंधकार नष्ट होकर चारों ओर प्रकाश फैल जाता है। मकर संक्रांति के दिन पूजा- पाठ- स्नान- दान- पुण्य इत्यादि के साथ-साथ सूर्य उपासना का भी विशेष महत्व है, अतः इस दिन आदित्य हृदय स्त्रोतम का पाठ करना/ सूर्य देव को अर्घ्य देना / सूर्य देव के मंत्रों का जाप इत्यादि करना शुभ पुण्य फल-दायक होता है।*

*🔸सूर्य को अर्घ्य देने के नियम-:*

1. प्रात:काल सूर्योदय से पूर्व स्नान करें।

2. तत्पश्चात उदित होते सूर्य के समक्ष कुश का आसन लगाएं।

3. आसन पर खड़े होकर तांबे के पात्र में पवित्र जल लें, इस जल में कुछ बूंदे गंगाजल की डालें।

4. उसी जल में लाल पुष्प जैसे गुलाब की पत्तियां, गुड़हल, कुमकुम, अक्षत, चंदन, गंगाजल आदि जो भी सरलता से उपलब्ध हो, वो डालें।(ध्यान रहें जल में पवित्र व प्राकृतिक वस्तुओं को ही मिलाना चाहिए)

5. जैसे ही पूर्व दिशा में सूर्यागमन से पहले नारंगी किरणें प्रस्फूटित होती दिखाई दें, आप दोनों हाथों से तांबे के पात्र को पकड़ कर इस तरह जल चढ़ाएं कि सूर्य जल चढ़ाती धार से दिखाई दें।

6. सूर्य को जल धीमे-धीमे इस तरह चढ़ाएं कि जलधारा आसन पर ना गिरे।

7.आप नीचे कोई पात्र भी रख सकते हैं जिससे जल उस पात्र में गिर जाए और फिर जल उठा कर आप किसी पेड़ में डाल दें।

8.जल देते समय अर्थात जलधारा के साथ-साथ आप इन मंत्रों में से कोई सा भी मंत्र श्रद्धा भाव से जप सकते हैं। मंत्र-:
''||ऊं आदित्य नम:||"
या
"||ऊं घृणि सूर्याय नमः||''

9. तत्पश्चात सीधे हाथ की अंजूरी में जल लेकर अपने चारों ओर छिड़कें, कुछ जल की बूंदे अपने ऊपर भी छिड़कें हैं।

10. अपने स्थान पर ही 3 बार घूम कर परिक्रमा करें।

11. नीचे गिरे हुए जल को अपने मस्तक व आंखों पर लगाए और आसन उठाकर उस स्थान को भी नमन करें।।

*🔸सूर्य के 12 नामों से करें प्रणाम-:*
जल अर्पित करने के पश्चात आप सूर्य देव को इन मन्त्रों से कर सकते हैं नमस्कार-:

ॐ सूर्याय नम:
ॐ भास्कराय नम:
ॐ रवये नम:
ॐ मित्राय नम:
ॐ भानवे नम:
ॐ खगय नम:
ॐ पुष्णे नम:
ॐ मारिचाये नम:
ॐ आदित्याय नम:
ॐ सावित्रे नम:
ॐ आर्काय नम:
ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।।

*🔸आदित्य हृदय स्तोत्र पाठ-:*
उगते हुए सूर्य के समक्ष आसन पर बैठकर कर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना भी सूर्य कृपा का पात्र बनाता है।
🌳🌳🌳🌳🕉️🌳🌳🌳🌳
🌳🌳🌳🌳🕉️🌳🌳🌳🌳
*यह रचनाएं मेरी नहीं है। मुझे अच्छी लगी तो आपके साथ शेयर करने का मन हुआ।🌷*

जय श्री राम🌹 *मकर (माघ) संक्रांति 14 जनवरी रविवार को,इस दिन दिया गया दान सौ गुना बढ़कर पुण्य प्राप्त होता है *अपनी राश‍ि...
14/01/2024

जय श्री राम🌹

*मकर (माघ) संक्रांति 14 जनवरी रविवार को,इस दिन दिया गया दान सौ गुना बढ़कर पुण्य प्राप्त होता है

*अपनी राश‍ि के हिसाब से करें दान*

मकर संक्रांति हिन्दुओं का प्रमुख पर्व है मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करते है इसी वजह से इस संक्रांति को मकर संक्रांति कहते हैं। इस वर्ष सन् 2024 ई. मकर सक्रांति का पर्व 14 जनवरी रविवार को मनाया जाएगा। रविवार 14 जनवरी को अर्धरात्रि के बाद 02 बजकर 43 मिनट पर (26:43) सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी सोमवार सुबह 09 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।

*अपनी राश‍ि के हिसाब से करें दान :-*
मकर संक्रांति पर सूर्य देव का प्रवेश मकर राश‍ि में होता है और इसका हर राशि पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आपके द्वारा किया जाने वाला दान आपकी राशि से जुड़ा हो। राशि के अनुसार आपके लिए कौन सा दान फलदायी साबित होगा,यहां जानें -

मेष राशि के लोगों को गुड़, मूंगफली, तिल,तांबा की वस्तु, दही का दान देना चाहिए।

वृषभ राशि के लोगों के लिए सफेद कपड़े,
चांदी और तिल का दान करना उपयुक्त रहेगा।

मिथुन राशि के लोग मूंग दाल, चावल,
पीला वस्त्र, गुड़ और कंबल का दान करें।

कर्क राशि के लोगों के लिए चांदी, चावल,
सफेद ऊन, तिल और सफेद वस्त्र का दान देना उचित है।

सिंह राशि के लोगों को तांबा,गुड़, गेंहू,गौमाता का घी, सोने और मोती दान करने चाहिए।

कन्या राशि के लोगों को चावल, हरे मूंग या हरे कपड़े का दान देना चाहिए।

तुला राशि के जातकों को हीरे, चीनी या कंबल,गुड़, सात तरह के अनाज का देना चाहिए।

वृश्चिक राशि के लोगों को मूंगा, लाल कपड़ा,लाल वस्त्र, दही और तिल दान करना चाहिए।

धनु राशि के जातकों को वस्‍त्र, चावल, तिल,पीला वस्त्र और गुड़ का दान करना चाहिए।

मकर राशि के लोगों को गुड़,चावल,कंबल, और तिल दान करने चाहिए।

कुंभ राशि के जातकों के लिए काला कपड़ा, काली उड़द, खिचड़ी,कंबल, घी और तिल का दान चाहिए।

मीन राशि के लोगों को रेशमी कपड़ा, चने की दाल, चावल,और तिल दान देने चाहिए।

जय हो जय श्री राम🌹🌹🌹लोहड़ी हर साल जनवरी माह में हर्षोउल्लास के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व मकर संक्रान्ति क...
13/01/2024

जय हो जय श्री राम🌹🌹🌹
लोहड़ी हर साल जनवरी माह में हर्षोउल्लास के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व मकर संक्रान्ति के एक दिन पहले मनाया जाता है। मकर संक्रान्ति की ही तरह लोहड़ी भी उत्तर भारत का प्रमुख पर्व है।
मकर संक्रान्ति से एक दिन पूर्व लोहड़ी पर्व मनाया जाता है। इस साल संक्रान्ति तो 14 जनवरी को ही है लेकिन सूर्य देव 15 जनवरी 2024 की रात्रि 2 बजकर 43 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं इसका पुण्य काल सुबह 9 बजकर 07 मिनट तक है(16घड़ी अर्थात् 6 घण्टा 24 मिनट साधारण संक्रान्ति पुण्यकाल नियमानुसार ) ; परन्तु मुहूर्त गणपति एवं निर्णय सिन्धु अनुसार 40 घड़ी पुण्यकाल कहा गया है भाव 15 तारीख अपराह्न तक पुण्यकाल रहेगा। ( माघ का पहला प्रविष्ट 14 जनवरी को ही शास्त्रानुसार माना जाएगा । )
इसलिए कुछ लोग 14 जनवरी को और कुछ लोग 15 जनवरी को मकर संक्रांति मना रहे हैं। लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है। ऐसे में इस साल लोहड़ी 13 जनवरी और 14 जनवरी को मना रहे हैं। जिससे लोगों में भ्रांति फैल रही है। यह सब अंग्रेज़ो के कैलेंडर के हिसाब से हो रहा है क्योंकि इनकी तारीख रात्रि 12 बजे बदल जाती है लेकिन हमारे पंचांगों के अनुसार पहले सूर्योदय से लेकर दूसरे सूर्योदय तक एक ही तारीख मानी जाती है। इसलिए हमारे पंचाग वालों ने भी 13 जनवरी को लोहड़ी और 14 को संक्रांति रखी है। केवल पुण्य काल 15 जनवरी को 9 बजकर 07 तक है

Address

Akhnoor
181201

Opening Hours

Tuesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

+917051059991

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Astrology by Pandit Vinod Koushal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram