U.S Health Day

U.S Health Day Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from U.S Health Day, 29/3B/1B SHIVKUTI, Allahabad.

06/05/2018

Jay Shri ram

01/01/2018

आप सभी को अंग्रेजी नववर्ष 2018की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई ।
हम आज भी आजाद नही हुए. अंग्रेजी संस्कृती के गुलाम है जितनी उत्साह से अंग्रेजी नववर्ष मनाया जाता है काश इसी उत्साह से हिन्दी नववर्ष भी मनाया जाता। पर दुःखद और आश्चर्य होता है कि आज की युवा पीढ़ी को ये तक ज्ञात नहीं की हिन्दी नववर्ष नाम से कोई नववर्ष आता भी है। क्योंकि आजकल के बच्चों बस इतना पता है साल में एक ही नववर्ष आता है और उसका मतलब पार्टी जश्न मस्ती ।

हम कलमकारों को अपने मित्रों, अपने रिश्तदारों, अपने परिवारजन और अपने आसपास के लोगों को अपने शब्दों के माध्यम से हिन्दी वर्ष की जानकारी उपलब्ध करवानी चाहिए। जिससे हमारी संस्कृति का अस्तित्व अंग्रेजी त्यौहारों के चक्कर में विलुप्त ना हो।

वर्ष 2017को विदाई देते हुए वर्ष 2018के आगमन पे आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं । ईश्वर से यही मंगलकामना है कि आने वाला वर्ष आप सभी के जीवन में अनेकों प्रकार से खुशियाँ लाएं । भगवान श्री राम का आशीर्वाद का आशीर्वाद आप सभी पे सदैव बना रहे।
पाश्चात्य के दौर में हमने, अपनी संस्कृति को भुला दिया
अंग्रेजी सन् के चक्कर में, विक्रम संवत् को भुला दिया
कौन है “नव वर्ष” ? जिसके आरम्भ में विलासिता और वासना है वह ??? या जिसके आरम्भ में धार्मिकता और उपासना है वह ? इस परिप्रेक्ष्य में मैं आप सब के समक्ष *राष्ट्रकवि श्रद्धेय रामधारी सिंह "दिनकर" जी* की कविता प्रस्तुत कर रहा हूँ ।

ये नव वर्ष हमें स्वीकार नहीं
है अपना ये त्यौहार नहीं
है अपनी ये तो रीत नहीं
है अपना ये व्यवहार नहीं

धरा ठिठुरती है सर्दी से
आकाश में कोहरा गहरा है
बाग़ बाज़ारों की सरहद पर
सर्द हवा का पहरा है
सूना है प्रकृति का आँगन
कुछ रंग नहीं , उमंग नहीं
हर कोई है घर में दुबका हुआ
नव वर्ष का ये कोई ढंग नहीं

चंद मास अभी इंतज़ार करो
निज मन में तनिक विचार करो
नये साल नया कुछ हो तो सही
क्यों नक़ल में सारी अक्ल बही
उल्लास मंद है जन -मन का
आयी है अभी बहार नहीं
ये नव वर्ष हमे स्वीकार नहीं
है अपना ये त्यौहार नहीं

ये धुंध कुहासा छंटने दो
रातों का राज्य सिमटने दो
प्रकृति का रूप निखरने दो
फागुन का रंग बिखरने दो
प्रकृति दुल्हन का रूप धार
जब स्नेह – सुधा बरसायेगी
शस्य – श्यामला धरती माता
घर -घर खुशहाली लायेगी

*तब चैत्र शुक्ल की प्रथम तिथि*
*नव वर्ष मनाया जायेगा*
आर्यावर्त की पुण्य भूमि पर
जय गान सुनाया जायेगा
*युक्ति –प्रमाण से स्वयंसिद्ध*
*नव वर्ष हमारा हो प्रसिद्ध*
आर्यों की कीर्ति सदा -सदा
नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा

अनमोल विरासत के धनिकों को
चाहिये कोई उधार नहीं
ये नव वर्ष हमे स्वीकार नहीं
है अपना ये त्यौहार नहीं
है अपनी ये तो रीत नहीं
है अपना ये त्यौहार नहीं ..
आपका
शिव विनायक शर्मा

Address

29/3B/1B SHIVKUTI
Allahabad

Telephone

09454948637

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when U.S Health Day posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share