28/04/2021
कोरोना महामारी का दूसरा चरण जानलेवा रूप लेकर आया है,शहर,गांव और सभी आयु वर्ग को इसने अपनी गिरफ्त में लिया है,परिवार मरीज को लेकर हॉस्पिटल दर हॉस्पिटल भटक रहे हैं।दिनभर बैड,ऑक्सीजन,वेंटिलेटर व रिमेडीसिविर इंजेक्शन को लेकर सम्पर्क करते हैं।मरीजों और परिजनों की चिंतनीय स्थिति को देखकर एक लिस्ट बनाई है जो बताती है कि हमारे क्षेत्र में किस शहर में कौन से हॉस्पिटल में कोविड के इलाज के लिए क्या क्या सुविधाएं उपलब्ध है।जगह जगह भटकने की बजाए परिवार में कोई भी पढ़ा लिखा व्यक्ति दिए गए संपर्क नंबरों पर कोशिश करके सीधा उसी अस्पताल में मरीज को ले जाये जहां पर आवश्यकतानुसार सुविधाएं उपलब्ध हैं।राजस्थान सरकार प्रतिदिन नए हॉस्पिटल व सुविधाएं जोड़ती जा रही है।