Izee Herbal Healthcare & Trust.

Izee Herbal Healthcare & Trust. All health related information now here

*जामुन एक ऐसा वृक्ष जिसके अंग अंग में औषधि है।*🍇🍇अगर जामुन की मोटी लकड़ी का टुकडा पानी की टंकी में रख दे तो टंकी में शैवा...
23/07/2022

*जामुन एक ऐसा वृक्ष जिसके अंग अंग में औषधि है।*🍇

🍇अगर जामुन की मोटी लकड़ी का टुकडा पानी की टंकी में रख दे तो टंकी में शैवाल, हरी काई नहीं जमेगी और पानी सड़ेगा भी नहीं।

🍇जामुन की इस खुबी के कारण इसका इस्तेमाल नाव बनाने में बड़ा पैमाने पर होता है।

🍇पहले के जमाने में गांवो में जब कुंए की खुदाई होती तो उसके तलहटी में जामून की लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है जिसे जमोट कहते है।

🍇दिल्ली की निजामुद्दीन बावड़ी का हाल ही में हुए जीर्णोद्धार से ज्ञात हुआ 700 सालों के बाद भी गाद या अन्य अवरोधों की वजह से यहाँ जल के स्तोत्र बंद नहीं हुए हैं।

🍇भारतीय पुरातत्व विभाग के प्रमुख के.एन. श्रीवास्तव के अनुसार इस बावड़ी की अनोखी बात यह है कि आज भी यहाँ लकड़ी की वो तख्ती साबुत है जिसके ऊपर यह बावड़ी बनी थी। श्रीवास्तव जी के अनुसार उत्तर भारत के अधिकतर कुँओं व बावड़ियों की तली में जामुन की लकड़ी का इस्तेमाल आधार के रूप में किया जाता था।

🍇स्वास्थ्य की दृष्टि से विटामिन सी और आयरन से भरपूर जामुन शरीर में न केवल हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता। पेट दर्द, डायबिटीज, गठिया, पेचिस, पाचन संबंधी कई अन्य समस्याओं को ठीक करने में अत्यंत उपयोगी है।

🍇एक रिसर्च के मुताबिक, जामुन के पत्तियों में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो रक्त शुगर को नियंत्रित करने करती है। ऐसे में जामुन की पत्तियों से तैयार चाय का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।

🍇सबसे पहले आप एक कप पानी लें। अब इस पानी को तपेली में डालकर अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इसमें जामुन की कुछ पत्तियों को धो कर डाल दें। अगर आपके पास जामुन की पत्तियों का पाउडर है, तो आप इस पाउडर को 1 चम्मच पानी में डालकर उबाल सकते हैं। जब पानी अच्छे से उबल जाए, तो इसे कप में छान लें। अब इसमें आप शहद या फिर नींबू के रस की कुछ बूंदे मिक्स करके पी सकते हैं।

🍇जामुन की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं. इसका सेवन मसूड़ों से निकलने वाले खून को रोकने में और संक्रमण को फैलने से रोकता है। जामुन की पत्तियों को सुखाकर टूथ पाउडर के रूप में प्रयोग कर सकते हैं. इसमें एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं जो मुंह के छालों को ठीक करने में मदद करते हैं। मुंह के छालों में जामुन की छाल के काढ़ा का इस्तेमाल करने से फायदा मिलता है। जामुन में मौजूद आयरन खून को शुद्ध करने में मदद करता है।

🍇जामुन की लकड़ी न केवल एक अच्छी दातुन है अपितु पानी चखने वाले (जलसूंघा) भी पानी सूंघने के लिए जामुन की लकड़ी का इस्तेमाल करते।

*☘️एक कदम आयुर्वेद की ओर☘️*

18/05/2022

केसर के ये चमत्कारिक फायदें जो आपको जानने चाहिए

https://easylifehindi.com/web-stories/saffron-benefits-in-hindi

#इज़ीहर्बल

केसर के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान, इन बीमारियों में होता है मददगार - Saffron Benefits in Hindi - Kesar Ke Fayde in hindi

17/05/2022

स्किन पर दिखने वाले ये 5 बदलाव बताते हैं खराब हो गई है आपकी किडनी! कुछ ही दिनों में पड़ सकती है डायलिसिस की जरूरत

स्किन पर दिखने वाले ये 5 बदलाव बताते हैं खराब हो गई है आपकी किडनी! कुछ ही दिनों में पड़ सकती है डायलिसिस की जरूरत
Damaged Kidney warning signs in hindi : जब आपकी किडनी खराब होना शुरू होती है तो आपकी स्किन पर इन 5 तरह के बदलाव दिखाई देने लगते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे 5 संकेतों के बारे में।

स्किन पर दिखने वाले ये 5 बदलाव बताते हैं खराब हो गई है आपकी किडनी! कुछ ही दिनों में पड़ सकती है डायलिसिस की जरूरत
Damaged Kidney warning signs in hindi : जब आपकी किडनी खराब होना शुरू होती है तो आपकी स्किन पर इन 5 तरह के बदलाव दिखाई देने लगते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे 5 संकेतों के बारे में।

ये 5 बदलाव बताते हैं खराब हो गई है आपकी किडनी!
WHATSAPP FACEBOOK TWITTER1 / 6
ये 5 बदलाव बताते हैं खराब हो गई है आपकी किडनी!
Damaged Kidney warning signs in hindi : क्या आप जानते हैं कि आपकी स्किन समय-समय पर ऐसे संकेत देती रहती है, जिसकी मदद से आपको अपनी शरीर में छिपी बीमारियों का बड़ी आसानी से पता चल जाता है। हालांकि आपको इन पर ध्यान देने की जरूरत होती है क्योंकि जरा सी लापरवाही आपके लिए घातक सिद्ध हो सकती है। हार्ट अटैक से लेकर यूटीआई तक आपकी स्किन पर बीमारियों के दिखाई देने वाले संकेत दिखते हैं। इसी तरह जब आपकी किडनी खराब होना शुरू होती है तो आपकी स्किन पर इन 5 तरह के बदलाव दिखाई देने लगते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे 5 संकेतों के बारे में, जो आपकी स्किन पर किडनी के खराब (Kidney warning signs in hindi ) होने की स्थिति में दिखने लगते हैं।

नेशनल किडनी फाउंडेशन के मुताबिक, ड्राई स्किन के साथ-साथ खुजली होना एडवांस किडनी रोग का एक आम संकेत है। अगर आप इस लक्षण का अनुभव कर रहे हैं तो आपको अपनी स्किन खुरदुरी, परतदार, फटी-फटी और असहज दिखाई दे सकती है, जो कहीं न कहीं किडनी के खराब होने का संकेत हो सकता है।

-रंग में बदलाव ( Skin Color Changes In Hindi)
अगर आप अपनी स्किन के कलर में बदलाव महसूस कर रहे हैं तो भी ये एक क्रॉनिक किडनी रोग का एक अलग लक्षण हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपके शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं, तब-जब आपकी किडनी रक्त को सही तरीके से साफ नहीं कर पाती है। इसलिए आपकी स्किन का कलर बदलना शुरू हो जाता है।

सूजन (Swelling In Hindi)
सूजन भी किडनी रोग का एक अन्य सामान्य लक्षण है। दरअसल हमारी किडनी शरीर से अतिरिक्त तरल पदार्थ और नमक को बाहर निकालने का काम करती है लेकिन जब ये काम सही तरीके से नहीं हो पाता है तो ये तरल पदार्थ शरीर में जमा होने लगता है, जिसकी वजह से पैरों, तलवों, चेहरे और हाथ में सूजन आने लगती है।

रैशेज (Rashes In Hindi)
किडनी के खराब होने पर रैशेज भी स्किन पर दिखाई देने वाला एक आम संकेत है। जब आपकी किडनी शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर नहीं निकाल पाती है तो रैशेज होने लगता है। जब किसी व्यक्ति के शरीर पर इस तरह के रैशेज होते हैं तो उसकी किडनी लगभग पूरी तरह से खराब होने ही वाली होती है। ये रैशेज छोटे और बहुत ही खुजलीदार होते हैं।

कैल्शियम का जमा होना (Calcium Deposit In Hindi)
कभी-कभार किडनी रोगियों की कोहनी, घुटनों और उंगलियों के जोड़ों की स्किन के नीचे एक प्रकार की गांठ बन जाती है, जो कि कैल्शियम से बनी होती है। किडनी शरीर में कुछ मिनरल्स को संतुलिन करने का भी काम करती है जैसे सोडियम और फॉसफेट। जब किडनी हेल्दी संतुलन नहीं बैठा पाती है तो ये लेवल बढ़ने लगता है। कुछ लोगों की स्किन में ही कैल्शियम जमा होने लगता है।

International Nurses Day:Every year May 12, the birth anniversary of Florence Nightingale, is observed as International ...
12/05/2022

International Nurses Day:
Every year May 12, the birth anniversary of Florence Nightingale, is observed as International Nurses Day. A nurse & Doctor who stand with always any pandemic & endemic condition for the huminity.


लू से बचने के उपायवैसे तो गर्मी, धूप और लू से बचने के लिए आप कई तरह से सतर्क रहते हैं और इनसे बचने का पूरा प्रयास भी करत...
28/04/2022

लू से बचने के उपाय

वैसे तो गर्मी, धूप और लू से बचने के लिए आप कई तरह से सतर्क रहते हैं और इनसे बचने का पूरा प्रयास भी करते हैं। लेकिन इन सभी के बावजूद अगर आपको लू लग जाए, या फिर शरीर में गर्मी अधिक बढ़ जाने पर आप बीमार महसूस करें, तो यह उपाय आपको जरूर आजमाने चाहिए

1 खुले शरीर धूप में न निकलें। अगर निकलना ही पड़े तो धूप में निकलने पर सिर अवश्य ढंके। आंखों पर सनग्लासेस लगाएं और हो सके तो सफेद या हल्के रंग के कॉटन के कपड़े ही पहनें।

2 अचानक ठंडी जगह से एकदम गर्म जगह ना जाएं। खासकर एसी में बैठे रहने के बाद तुरंत धूप में ना निकलें। कच्चा प्याज रोज खाएं। धूप में निकलने पर अपने पॉकेट में छोटा सा प्याज रखें, यह लू शरीर को लगने नहीं देता और सारी गर्मी खुद सोख लेता है।

3 ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। जिससे पसीना आकर शरीर का तापमान नियमित निर्धारित हो सके तथा शरीर में जल की कमी न हो सके। अधिक गर्मी में मौसमी फल, फल का रस, दही, मठ्ठा, जीरा छाछ, जलजीरा, लस्सी, आम का पना पिएं या आम की चटनी खाएं।

4 लू लगने पर तत्काल योग्य डॉक्टर को दिखाना चाहिए। डॉक्टर को दिखाने के पूर्व कुछ प्राथमिक उपचार करने पर भी लू के रोगी को राहत महसूस होने लगती है।

5 बुखार तेज होने पर रोगी को ठंडी खुली हवा में आराम करवाना चाहिए। 104 डिग्री से अधिक बुखार होने पर बर्फ की पट्टी सिर पर रखना चाहिए।

6 रोगी को तुरंत प्याज का रस शहद में मिलाकर देना चाहिए। रोगी के शरीर को दिन में चार-पांच बार गीले तौलिए से पोंछना चाहिए। चाय-कॉफी आदि गर्म पेय का सेवन अत्यंत कम कर देना चाहिए।

7 प्यास बुझाने के लिए नींबू के रस में मिट्टी के घड़े अथवा सुराही के पानी का सेवन करवाना चाहिए। बर्फ का पानी नहीं पिलाना चाहिए क्योंकि इससे लाभ के बजाए हानि हो सकती है।

8 कैरी का पना विशेष लाभदायक होता है। कच्चे आम को गरम राख पर मंद आंच वाले अंगारे में भुनें। ठंडा होने पर उसका गूदा (पल्प) निकालकर उसमें पानी मिलाकर मसलना चाहिए। इसमें जीरा, धनिया, शकर, नमक, कालीमिर्च डालकर पना बनाना चाहिए। पने को लू के रोगी को थोड़ी-थोड़ी देर में दिया जाना चाहिए।

9 जौ का आटा व पिसा हुआ प्याज मिलाकर शरीर पर लेप करें तो लू से तुरंत राहत मिलती है। जब रोगी को बाहर ले जाएं, तो उसके कानों में गुलाब जल मिलाकर रूई के फाहे लगाएं। रोगी की नाभि पर खड़ा नमक रखकर उस पर धार बांध कर पानी गिराए। सारी गर्मी झड़ जाएगी।

10 मरीज के तलवे पर कच्ची लौकी घिसें, इससे सारी गर्मी लौकी खींच लेगी और तुरंत राहत मिलेगी। लौकी कुम्हला जाए तो समझें कि लू की गर्मी उतर रही है। यह क्रिया बार-बार दोहराएं।

The environment is where we all meet; where all have a mutual interest; it is the one thing all of us share.” —Lady Bird...
22/04/2022

The environment is where we all meet; where all have a mutual interest; it is the one thing all of us share.” —Lady Bird Johnson

आयुर्वेद अपनाएं😊
19/04/2022

आयुर्वेद अपनाएं😊

*मधुमेह के रोगी के लिए इन चीजों की समझ जरूरी है**इज़ी हर्बल हेल्थकेयर का मधुमेह रोगियों के लिए डाइट चार्ट*इन चीजों में- स...
17/04/2022

*मधुमेह के रोगी के लिए इन चीजों की समझ जरूरी है*

*इज़ी हर्बल हेल्थकेयर का मधुमेह रोगियों के लिए डाइट चार्ट*

इन चीजों में- स्टार्च, शुगर और फाइबर शामिल हैं। इन्हें किस मात्रा में आपको रोजाना लेना है ये जानकारी डाइट चार्ट बनाते वक्त बहुत जरूरी है।

एक दिन में 6 से 7 बार लें आहार
जब भी खाना खाते हैं तो खाना ग्लूकोज में बदल जाता है। उस वक्त इंसुलिन नाम का हॉर्मोन उसे खून में जाने से रोकता है। डायबिटीज पेंशट के शरीर में इंसुलिन की कमी हो जाती है। परिणामस्वरूप ग्लूकोज को खून में मिलने से नहीं रोक पाता। डायबिटीज पेशेंट थोड़ी-थोड़ी गैपिंग के साथ 6 से 7 बार खाना खाएंगे तो बार-बार शरीर में इंसुलिन बनेगा। इससे ग्लूकोज थोड़ा बनेगा और कम इंसुलिन भी उसे कंट्रोल कर लेगी। यानी कि दिन भर में थोड़ी गैंपिंग के बीच खाना शुगर पेशेंट के लिए लाभकारी होगा। साथ ही ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।

*क्या खा सकते हैं*

साबुत अनाज, ओट्स, चने का आटा, मोटा अनाज
टोंड दूध सहित दही और मट्ठा
रेशे वाली सब्जियां जैसे- मटर, फलिया, गोभी, भिंडी, पालक सहित बाकी हरे पत्तेदार सब्जियां
छिलके वाली दालें
ओमेगा 3 फैटी एसिड वाले तेल
फल में पपीता, सेब, संतरा और अमरूद ज्यादा फायदेमंद है

*क्या ना खाएं*

आलू, शकरकंद, आम, अंगूर, खजूर, केला, चुकंदर और गाजर न खाएं,चावल एक वक्त अल्प मात्रे में

*आपका दिनचर्या ऐसी होनी चाहिए*

*3 मुख्य आहार-* ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर
3 से 4 बार स्नैक्स- इसमें आप 2-3 बार फल खा सकते हैं। इसके अलावा कुछ हेल्दी स्नैक्स जैसे कि स्प्राउड्स, सूप और ओट्स भी ले सकते हैं।

लिक्विड- डायबिटीज पेशेंट एक दिन में कम से कम 8 से 10 बार पानी जरूर पिएं। इसके अलावा वो लिक्विड में नींबू पानी, छाछ और टोंड दूध भी ले सकते हैं।

जिस व्यक्ति का शरीर प्रकृति के अनुसार स्वस्थ और सजग रहता है , उस व्यक्ति के शरीर में ही आत्मा का वास होता है। आत्मा से ह...
16/04/2022

जिस व्यक्ति का शरीर प्रकृति के अनुसार स्वस्थ और सजग रहता है , उस व्यक्ति के शरीर में ही आत्मा का वास होता है। आत्मा से हमारा तात्पर्य हर उस सुख और आनंद से है जो प्रकृति ने मनुष्य के अनुकूल तैयार किया है। स्वस्थ शरीर वाला व्यक्ति ही प्रकृति के सभी सुखों का उपयोग व भोग कर सकता है।

इस दुनिया में अगर हमारा सबसे सच्चा साथी कोई है, तो वो हमारा खुद का शरीर है. इसलिए ही कहा जाता है कि 'स्वस्थ शरीर सबसे बड...
14/04/2022

इस दुनिया में अगर हमारा सबसे सच्चा साथी कोई है, तो वो हमारा खुद का शरीर है. इसलिए ही कहा जाता है कि 'स्वस्थ शरीर सबसे बड़ी दौलत है'. हम खुद को हेल्दी और फिट रखने के लिए जिम जाते हैं, महंगे फूड्स खाते हैं, न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लेते हैं. लेकिन कुछ छोटे-छोटे टिप्स भूल जाते हैं. जबकि अगर हम इन टिप्स को रोजाना फॉलो करें, तो हमारा शरीर काफी हद तक स्वस्थ बना रहेगा.

Izee Herbal Healthcare & Trust. द्वारा सुझाया ये 07 टिप्स आप अपने जीवन की शैली से जोड़कर अपने बेहतर सेहत के मालिक हो सकते है

ये 7 टिप्स निम्नलिखित है

1.नीचे बैठकर और हाथों से खाना चाहिए. खाने को अच्छी तरह चबाएं.

2.खाना खाते हुए फोन, टीवी, लैपटॉप आदि सभी गैजेट से दूर रहें.

3.रोजाना डाइट में मुट्ठीभर नट्स जरूर खाएं. सुबह के समय अखरोट या बादाम और दोपहर के समय मूंगफली या काजू का सेवन सही रहता है.

4.मौसमी हरी सब्जियों का सेवन करें.
रागी, ज्वार जैसे मोटे अनाज को डाइट में शामिल करें.
5.घर पर जमा दही खाएं.
ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में एक चम्मच घी जरूर लें.

5.हर दिन कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें और बाकी पूरे दिन भी शारीरिक गतिविधि करें.
6.रोजाना सोने और जागने का टाइम फिक्स करें.

7.गैरजरूरी स्क्रीन टाइम यानी टीवी, लैपटॉप, मोबाइल आदि को घटाएं.

रामनवमी की हार्दिक बधाई💐
10/04/2022

रामनवमी की हार्दिक बधाई💐

08/04/2022

जुड़िए Izee Herbal Healthcare & Trust. के साथ

Address

Baddi
173205

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Izee Herbal Healthcare & Trust. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram