Mahesh Khajanchi Vastu and Jyotish Consultant

Mahesh Khajanchi Vastu and Jyotish Consultant Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mahesh Khajanchi Vastu and Jyotish Consultant, Astrologist & Psychic, Balaghat.

विश्व स्तरीय ज्योतिषीय कार्यक्रमों के साथ सटीक काल गणनायुक्त जन्म कुंडली मिलान कुंडली सटीक उपाय,शुद्धता पवित्रता प्रामाणिकता
"रत्न-उपरत्न-रुद्राक्ष" धर्म ग्रंथ गीता प्रेस,गायत्री परिवार,रामकृष्ण मिशन विवेकानंद साहित्य,तीज त्यौहार व्रत कथाएं

21/04/2026
*एंटवर्प, बेल्जियम*विगत दिनों अपने यू.के. एवं यूरोप प्रवास के क्रम में एंटवर्प (बेल्जियम) में गायत्री परिवार प्रतिनिधि आ...
20/04/2026

*एंटवर्प, बेल्जियम*

विगत दिनों अपने यू.के. एवं यूरोप प्रवास के क्रम में एंटवर्प (बेल्जियम) में गायत्री परिवार प्रतिनिधि आद. डॉ. चिन्मय पंड्या जी की गरिमामयी उपस्थिति में दीपयज्ञ का भव्य एवं भावपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में बेल्जियम के कौंसुल ने भी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ सहभागिता कर भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी साधकों एवं गणमान्यजनों ने दीपयज्ञ के माध्यम से विश्वशांति, सद्भाव एवं मानवीय मूल्यों के संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया। इस प्रवास के दौरान आद. डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने यूरोप के सबसे बड़े जैन मंदिर का भी दर्शन किया, जो भारतीय आध्यात्मिक विरासत की वैश्विक प्रतिष्ठा का एक उज्ज्वल प्रतीक है।



➡️ Follow us on X
For updates, follow the official account of Resp. Dr. Chinmay Pandya Ji.
https://x.com/i/status/2046084395342369118
➖➖➖➖➖➖➖➖
➡️Follow us on Dev Sanskriti Vishwavidyalaya *Facebook*👇🏻
https://www.facebook.com/share/p/18UeVVWQTe/
➖➖➖➖➖➖➖➖
*Instagram*👇🏻
https://www.instagram.com/p/DXVws2rD8bA/?igsh=MWc4dXNrOTcxdG12bg==
➖➖➖➖➖➖➖➖

19/04/2026

हिन्दु संगठनो ने किया लव जेहाद और धर्मांतरण का विरोध, सांकेतिक रूप से जेहाद का जलाया पुतला, विहिप अध्यक्ष बोले लव जेहाद और धर्मांतरण के बाद हो रहा कार्पोरेट जेहाद
बालाघाट। शनिवार को लव जेहाद और धर्मांतरण के खिलाफ, शहर के काली पुतली चौक में हिन्दु संगठन बजरंग दल, विहिप और सनातन धर्मावलंबियों ने सांकेतिक रूप से जेहादी मानसिकता के पुतले का दहन किया।
संगठन ने, महाराष्ट्र के नासिक की एक निजी कंपनी, अमरावती और बालाघाट में लव जेहाद तथा धर्मांतरण के मामले का विरोध दर्ज किया।
विरोध के दौरान काली पुतली चौक पर संगठनो के प्रतिनिधि, सनातन धर्मावलंबियों ने धरना देकर जेहादी मानसिकता को बेटियो, धर्म और देश के लिए खतरा बताते हुए सरकार से ऐसे मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग की।
उन्होंने बताया कि किस प्रकार एक धर्म विशेष के क्षेत्र में निवासरत हिन्दु परिवारों के साथ उत्पीड़न की घटनाएं हो रही है और, उन्हें वहां से पलायन के लिए विवश किया जा रहा है। संगठन ने जेहादी मानसिकता के लोगों को राष्ट्रविरोधी बताते हुए त्वरित और कठोर कार्यवाही की मांग के साथ ही इनके सार्वजनिक और शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जो को हटाने, लव जेहाद, धर्मांतरण को लेकर कानून बनाने, जनजातीय क्षेत्र में हो रहे शोषण को रोकने विशेष सुरक्षा तंत्र विकासित किए जाने की मांग की।
विहिप अध्यक्ष यज्ञेश लालु चावड़ा ने बताया कि नासिक, अमरावती और बालाघाट जिले में लव जेहाद तथा धर्मांतरण की घटनाएं हो रही है, जिसका आज हमने विरोध दर्ज किया है, खासकर नासिक की घटना कार्पोरेट जेहाद है, जिसमें सरकार को गंभीरता से जांच कर, दोषियों पर कठोर कार्यवाही करनी चाहिए।
सिटीलाईव (रिपोर्टर)

*नई दिल्ली* *डायनामाइट न्यूज़ के संस्थापक से भेंट एवं प्रेरणादायी पॉडकास्ट संवाद*देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलप...
17/04/2026

*नई दिल्ली*

*डायनामाइट न्यूज़ के संस्थापक से भेंट एवं प्रेरणादायी पॉडकास्ट संवाद*

देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने नई दिल्ली स्थित डायनामाइट न्यूज़ के कार्यालय में संस्थापक श्री मनोज टिबरेवाल आकाश जी से सौहार्दपूर्ण भेंट की।

इस अवसर पर आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने श्री मनोज टिबरेवाल आकाश जी के साथ एक विशेष पॉडकास्ट संवाद में सहभागिता की, जिसमें आध्यात्मिकता, सामाजिक जागरण, युवा चेतना एवं वर्तमान समय में मूल्यों की आवश्यकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई। संवाद के दौरान आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने वैज्ञानिक अध्यात्म के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करते हुए जीवन में सकारात्मक परिवर्तन एवं राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला।

श्री टिबरेवाल जी ने इस सार्थक एवं प्रेरणादायी संवाद के लिए आभार व्यक्त किया तथा इसे समाज के लिए उपयोगी एवं दिशा प्रदान करने वाला बताया।

यह भेंट एवं संवाद आधुनिक मीडिया माध्यमों के द्वारा सकारात्मक विचारों के प्रसार तथा समाज में नैतिक एवं आध्यात्मिक चेतना के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई।

➡️Follow us on Dev Sanskriti Vishwavidyalaya *Facebook*👇🏻
https://www.facebook.com/share/p/1CYKsUXU9A/?mibextid=wwXIfr
➖➖➖➖➖➖➖➖
➡️Follow us on Dev Sanskriti Vishwavidyalaya's *Instagram*👇🏻
https://www.instagram.com/p/DXOqbejjxM8/?igsh=Zjl5MXNrMmh2bDh3
➖➖➖➖➖➖➖➖
✅"Stay connected with our Respected Dr. Chinmay Pandya Ji for enlightening updates and invaluable wisdom. Follow him on X (formerly Twitter) 👇🏻
https://x.com/drchinmayp/status/2045083609158328470?s=46

*Stay tuned for more updates. 🕉️*

Address

Balaghat
481001

Opening Hours

Monday 9am - 10pm
Tuesday 9am - 10pm
Wednesday 9am - 10pm
Thursday 9am - 10pm
Friday 9am - 10pm
Saturday 9am - 10pm
Sunday 9am - 10pm

Telephone

+919425138861

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mahesh Khajanchi Vastu and Jyotish Consultant posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Mahesh Khajanchi Vastu and Jyotish Consultant:

Share