01/12/2021
,
World AIDS Day (विश्व एड्स दिवस)।
(ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस), एक ऐसा वायरस है जो शरीर में कोशिकाओं पर अटैक करता है, जो शरीर को इंफेक्शनन से लड़ने में मदद करता है, जिससे व्यक्ति अन्य संक्रमणों और बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है. सरल शब्दों में कहें तो यह एक ऐसी स्थिति है जो तब आती है जब इम्यून सिस्टीम पूरी तरह से काम करना बंद कर देता है. वायरस मानव रक्त, यौन तरल पदार्थ और स्तन के दूध में रहता है और जब इसका ट्रीटमेंट नहीं किया जाता है, तो यह #एड्स ( #एक्वायर्ड_इम्यून_डेफिसिएंसी_सिंड्रोम) की ओर जाता है। आमतौर पर यह असुरक्षित यौन संबंध, एचआईवी वाले व्यक्ति के संपर्क में आए इंजेक्शन या उपकरण को साझा करने से हो सकता है. मानव शरीर एचआईवी से छुटकारा नहीं पा सकता है, क्योंकि दुनिया भर में फिलहाल एचआईवी का कोई प्रभावी इलाज मौजूद नहीं है. इसलिए, एक बार एचआईवी हो जाने के बाद, यह जीवन भर आपके साथ रह सकता है।
01 दिसंबर 1988 को शुरू हुए विश्व एड्स दिवस का #उद्देश्य एचआईवी या एड्स से ग्रसित लोगों की मदद करने के लिए धन जुटाना, लोगों में एड्स को रोकने के लिए जागरूकता फैलाना, एड्स या एचआईवी से पीड़ित लोगों के खिलाफ हो रहे है भेदभाव को रोकना और एड्स से जुड़े मिथ को दूर करते हुए लोगों को शिक्षित करना है। विश्व एड्स दिवस 2021 का #थीम 'असमानताओं को समाप्त करें. एड्स खत्म करें' है. WHO का कहना है कि इस साल का मुख्य एजेंडा दुनिया भर में आवश्यक एचआईवी सेवाओं तक पहुंच में बढ़ती असमानताओं को उजागर करना है।