CMHO Balotra

CMHO Balotra CMHO BALOTRA

08/02/2026

●पेलेटिव केयर कार्यक्रम के तहत गंभीर व असाध्य रोगियों को घर पर मिलेगी समग्र देखभाल●

बालोतरा, 8 फरवरी। ज़िले में राष्ट्रीय पैलिएटिव केयर कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण और अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम के तहत अब गंभीर एवं असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों को होम बेस्ड केयर यानी घर पर ही समग्र स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वांकाराम चौधरी ने बताया कि जिले में यह व्यवस्था पहली बार लागू की जा रही है। इसके अंतर्गत चिकित्साकर्मियों की एक प्रशिक्षित टीम ऐसे मरीजों के घर जाकर आवश्यक देखभाल और सहयोग प्रदान करेगी, जो गंभीर बीमारी के कारण अस्पताल आने में असमर्थ हैं। इस पहल से मरीजों को न केवल चिकित्सकीय सहायता मिलेगी, बल्कि उन्हें मानसिक और भावनात्मक संबल भी प्राप्त होगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि पैलिएटिव केयर उन मरीजों के लिए है जो जीवन को सीमित करने वाली या अंतिम चरण की बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, गुर्दा रोग, एड्स, दीर्घकालिक श्वसन रोग आदि से पीड़ित हैं। इस देखभाल का उद्देश्य केवल उपचार तक सीमित न होकर रोग के लक्षणों को नियंत्रित करना तथा मरीज और उसके परिजनों की जीवन गुणवत्ता में सुधार करना है।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षित डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैनात की गई है, जो मरीजों के घर जाकर नियमित स्वास्थ्य निगरानी करेगी, आवश्यक परामर्श देगी और जरूरत के अनुसार देखभाल उपलब्ध कराएगी। इस पहल को जिले में गंभीर रोगियों के लिए एक मानवीय और सहायक कदम माना जा रहा है।

सीएमएचओ डॉ. वी. आर. चौधरी ने 108 एम्बुलेंस का किया आकस्मिक निरीक्षण-बालोतरा, 7 फरवरी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिका...
08/02/2026

सीएमएचओ डॉ. वी. आर. चौधरी ने 108 एम्बुलेंस का किया आकस्मिक निरीक्षण-
बालोतरा, 7 फरवरी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वी. आर. चौधरी द्वारा शनिवार को 108 एम्बुलेंस का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एम्बुलेंस में उपलब्ध ऑक्सीजन, बीपी मॉनिटर सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की गहन जांच की गई।
सीएमएचओ डॉ. चौधरी ने एम्बुलेंस में रखी अति आवश्यक दवाइयों, जांच उपकरणों, रिकॉर्ड रजिस्टर, ऑक्सीजन सिलेंडर तथा फायर सेफ्टी उपकरणों की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पाई गई कुछ कमियों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित कार्मिकों को दिए गए।
उन्होंने ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) से अब तक के सभी केसों की जानकारी ली तथा औसतन रिस्पॉन्स टाइम, केस हैंडलिंग प्रक्रिया और रैफरल मामलों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। सीएमएचओ ने निर्देश दिए कि आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए तथा मरीजों को समय पर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय सिंह भी उपस्थित रहे।

खंड मासिक बैठक पाटोदी में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश-एनसीडी की स्क्रीनिंग शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए – डॉ. वी. आर. चौधरीबा...
08/02/2026

खंड मासिक बैठक पाटोदी में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश-
एनसीडी की स्क्रीनिंग शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए – डॉ. वी. आर. चौधरी
बालोतरा, 7 फरवरी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा खंड मासिक बैठक का आयोजन पाटोदी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वी. आर. चौधरी की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए सीएमएचओ डॉ. चौधरी ने निर्देश दिए कि एनसीडी (गैर संचारी रोग) के अंतर्गत सभी संस्थानों द्वारा सीएचओ, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से शत-प्रतिशत सीबैक फॉर्म भरवाए जाएं तथा एनसीडी स्क्रीनिंग का कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने कम हीमोग्लोबिन वाली गर्भवती महिलाओं को अधिक से अधिक एफसीएम इंजेक्शन लगाने, अति जोखिम समूह की टीबी स्क्रीनिंग शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए। साथ ही समस्त चिकित्सा संस्थानों पर जननी सुरक्षा योजना एवं लाडो प्रोत्साहन योजना के लंबित (ड्यू) प्रकरणों का शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
सीएमएचओ ने सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी संस्थानों को एनक्वास (NQAS) सर्टिफिकेशन हेतु आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। इसके अलावा प्रत्येक सप्ताह सभी एम्बुलेंस का समय-समय पर निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के अंतर्गत पोस्टरों के माध्यम से जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। बैठक में एनीमिया, टीकाकरण, एएनसी तथा मां वाउचर योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
सीएमएचओ डॉ. वी. आर. चौधरी ने अनुपस्थित कार्मिकों एवं कम प्रगति वाले संस्थानों के संबंध में संबंधित बीसीएमओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी पाटोदी डॉ. रोहिताश ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए सब-सेंटर स्तर पर एएनसी रजिस्ट्रेशन बढ़ाने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक संस्थागत प्रसव को और अधिक प्रोत्साहित करने, सभी शिशुओं को नियमित टीकाकरण का लाभ दिलाने तथा परिवार कल्याण कार्यक्रम के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में समस्त पीएचसी एवं सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, सीएचओ, एएनएम, सुपरवाइजर एवं डीईओ उपस्थित रहे।

NQAS assessment visit Balotra
02/02/2026

NQAS assessment visit Balotra

कुष्ठ निवारण दिवस- 30 जनवरीस्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक होगा संचालितबालोतरा ,2 फरवरी। चिकित्सा ए...
02/02/2026

कुष्ठ निवारण दिवस- 30 जनवरी
स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक होगा संचालित

बालोतरा ,2 फरवरी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले भर में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’ संचालित कर जिला, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर तक कुष्ठ रोग निवारण एवं जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वी आर चौधरी ने बताया कि इस वर्ष की थीम ‘भेदभाव का अन्त एवं गरिमा सुनिश्चित करना’ को सार्थक बनाने के लिए सभी स्तरों पर गतिविधियों आयोजन किया जा रहा है । कुष्ठ दिवस पर ग्राम सभाओं में सरपंचगण द्वारा ग्राम सभा के सदस्यों से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव दूर करने के लिए सार्थक प्रयास करने की अपील की जाएगी। साथ ही सभा में कोई कुष्ठ रोग मुक्त व्यक्ति होने पर उसे ग्राम सभा का विशिष्ट अतिथि बनाया जाएगा। ग्राम सभा में कुष्ठ रोग प्रभावित व्यक्तियों का ग्राम सभा प्रमुख द्वारा अभिनंदन भी किया जाएगा। इस अवसर पर कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता को लेकर स्कूलों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान मीडिया के माध्यम से संदेश प्रसारण एवं मुद्रित सामग्री पोस्टर, पैम्पलेट सहित अन्य प्रचार-प्रसार माध्यमों से कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है । साथ ही स्कूलों में प्रार्थना सभा तथा अन्य राजकीय आयोजनों में कुष्ठ रोग के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी

स्पर्श कुष्ठ जागरुकता पखवाड़ा 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026
01/02/2026

स्पर्श कुष्ठ जागरुकता पखवाड़ा
30 जनवरी से 13 फरवरी 2026

जन-जन का अब सिर्फ एक ही नारा, सड़क सुरक्षा नियमों को है अपनाना 🚦
01/02/2026

जन-जन का अब सिर्फ एक ही नारा, सड़क सुरक्षा नियमों को है अपनाना 🚦

लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक वितरण
20/12/2025

लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक वितरण

विशेष सिलीकोसिस जाँच शिविर अब महीने के हर शुक्रवार को राजकीय नाहटा जिला चिकित्सालय बालोतरा में विशेष सिलीकोसिस जाँच शिवि...
20/12/2025

विशेष सिलीकोसिस जाँच शिविर
अब महीने के हर शुक्रवार को राजकीय नाहटा जिला चिकित्सालय बालोतरा में विशेष सिलीकोसिस जाँच शिविर का आयोजन

नव उत्थान- नई पहचान क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा विस्तार
16/12/2025

नव उत्थान- नई पहचान
क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा विस्तार

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर
16/12/2025

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर

पिंक पखवाड़ा अभियान
06/12/2025

पिंक पखवाड़ा अभियान

Address

CM&HO OFFICE BALOTRA
Balotra
344022

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CMHO Balotra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share