Astro Ram Hari Sharma

Astro Ram Hari Sharma This page is for Lover of true astrology services. Here you will find all about this devine science, learning, Teaching, predicting and other services.

18/08/2023

श्रीमद् वाल्मीकीय रामायण

बालकाण्ड
प्रथम सर्ग .......

प्रजापतिसमश्श्रीमान् धाता रिपुनिषूदनः ।
रक्षिता जीवलोकस्य धर्मस्य परिरक्षिता
।।1.1.13।।

रक्षिता स्वस्य धर्मस्य स्वजनस्य च रक्षिता ।
वेदवेदाङ्गतत्त्वज्ञो धनुर्वेदे च निष्ठितः
।।1.1.14।।

वे ब्रह्मा के समान प्रजा के रक्षण करने वाले, अति शोभावान,सबके पोषक,शत्रु (वेद द्रोही एवं धर्म दोही) का नाश करनेवाले,
धर्मप्रवर्तक,स्वधर्म और ज्ञानी जन के रक्षक हैं।वेद वेदांग के तत्वों को जानने वाले तथा धनुर्विद्या में अति प्रवीण हैं ।

https://youtube.com/shorts/FHl8Vn2F-Bs?feature=share
24/06/2023

https://youtube.com/shorts/FHl8Vn2F-Bs?feature=share

#विष्णुसहस्रनामविष्णु सहस्रनाम का जप आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर सकता है। #सरस्वतीवंदना ...

19/06/2023

‎ #पितृदोष #पितृ #अमावस्याउपाय #अमावस्या #तर्पण ...

27/04/2023

आज का पञ्चाङ्ग
आज का अंग्रेजी दिनांक:---29.04.2023
शुभसंवत् :---2080(राक्षस)
शके:---ग्रीष्म
सौम्ययायन याम्यगोल:
ऋतु:---शिशिर
माह:---वैशाख
पक्ष:---शुक्ल पक्ष
तिथि:---नवमी तिथि
दिन:---शुक्वारर
नक्षत्र:---आश्लेषा नक्षत्र 12:4 तक उपरांत मघा नक्षत्र
योग:---व्रह्म
करण:---तैतिल
सूर्योदय :---प्रातः 05:46
सूर्यास्त : संध्या18:51

💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष
मेष राशि वालों का दिन आज मिश्रित फलकारक है। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारी से अनबन नुकसान दायक रहेगी। कामकाज के समय क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा और सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी।

🐂वृष
आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी का कोप भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है। निवेश की योजना लाभदायक रहेगी।

👫मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए आज दिन के उत्तरार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी व व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे और कामकाज में आसानी हो जाएगी। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझें। सायंकाल का समय मित्रों और परिजनों में हास परिहास में व्यतीत होगा।

🦀कर्क
कर्क राशि वाले सप्ताह के पहले दिन अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। मित्रों के माध्यम से निवेश संबंधी नई योजना के बारे में जानकारी मिलेगी।

🐅सिंह
सिंह राशि वाले सप्ताह के पहले दिन शत्रुजनित षड़यंत्र और लोकपवाद से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक चिंताओं से मन परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेंगी और आय के नए स्रोत के बारे में जानकारी भी मिलेगी। सामाजिक उत्तरदायित्व बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेन-देन न करें।

🙎🏼‍♀️कन्या
कन्या राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख और पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर-गृहस्थ की आर्थिक समस्या सुलझ जाएगी और राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं।

⚖️तुला
तुला राशि वालों को आज पद और अधिकार की महत्वाकांक्षा अन्तर्विरोध को जन्म देगी। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांति रहेगी। दूर-समीप का यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। व्यवसायिक शैथिल्या गृह प्रपंच से अन्तर्मन क्षुब्ध रहेगा। आयात-निर्यात से जुड़े जातकों को आज अच्छा लाभ होगा।

🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों को आज के दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। नौकरी पेशा जातकों की आज ऑफिस में अधिकारी वर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी, जिससे कामकाज में आसानी हो जाएगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। निराशाजनक विचारों से बचें। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है।

🏹धनु
किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रूका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जाएगा, इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। नये संपर्क से सितारा बुलंद होगा। नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।

🐊मकर
आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से प्रतिकूलता हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर अनबन बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा। सत्कर्म जन्य पुण्यार्जन से अभिष्ट सिद्धि प्राप्त होगी।

🍯कुंभ
आज ग्रोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी और उत्तरार्ध की वृद्धि अस्थिरता को जन्म देगी। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। साझेदारी में काम करने वाले जातकों के लिए लाभ की संभावना बन रही है।

🐟मीन
आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति प्रथम तन लग्न भाव में मीन राशि का होकर तथा चंद्रमा अपनी राशि उच्च पर विराजमान है। आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। किसी कम्पटिशन में छात्रों की जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

आचार्य राम हरी शर्मा
ज्योतिषाचार्य

Address

Bangalore
560097

Opening Hours

Monday 9am - 6pm
Tuesday 9am - 6pm
Wednesday 9am - 6pm
Thursday 9am - 6pm
Friday 9am - 6pm
Saturday 8am - 8pm

Telephone

+919465789779

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Astro Ram Hari Sharma posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Astro Ram Hari Sharma:

Share