CMHO Banswara

CMHO Banswara चिकित्सा विभाग आमजन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है।

मौन नहीं, संवाद अपनाएँ।मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए 24x7 टेलीमानस हेल्पलाइन 14416 / 1800 8914 416 (टोल फ्री) पर कॉल कर...
15/02/2026

मौन नहीं, संवाद अपनाएँ।

मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए 24x7 टेलीमानस हेल्पलाइन 14416 / 1800 8914 416 (टोल फ्री) पर कॉल करें।
टेली MANAS ऐप डाउनलोड करें और मदद पाएँ।

क्या आपको पता है?आयुष्मान कार्ड को हर साल रिन्यू करवाने की कोई ज़रूरत नहीं है।एक बार बनवाने के बाद यह कार्ड जीवनभर के लि...
15/02/2026

क्या आपको पता है?
आयुष्मान कार्ड को हर साल रिन्यू करवाने की कोई ज़रूरत नहीं है।

एक बार बनवाने के बाद यह कार्ड जीवनभर के लिए मान्य रहता है और आपको हर साल ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य कवर देता है, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत।

अब स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बार-बार अप्लाई नहीं, एक बार कार्ड बनवाएं, और जीवनभर निश्चिंत रहें।

14/02/2026
14/02/2026
विश्व एनीमिया जागरूकता दिवससाप्ताहिक आई.एफ. ए अनुपूरण और दैनिक आयरन-युक्त भोजन अपनाएँ।आज की सही आदतें ही बच्चों और किशोर...
13/02/2026

विश्व एनीमिया जागरूकता दिवस
साप्ताहिक आई.एफ. ए अनुपूरण और दैनिक आयरन-युक्त भोजन अपनाएँ।
आज की सही आदतें ही बच्चों और किशोरियों को स्वस्थ, आत्मविश्वासी और उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाती हैं।
अनीमिया से बचाव के लिए हर हफ्ते IFA जरूर लें।

बांसवाड़ा जिले में आंगनवाड़ी स्तर पर एमसीएचएन सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांचबांसवाड़ा।जिले में च...
13/02/2026

बांसवाड़ा जिले में आंगनवाड़ी स्तर पर एमसीएचएन सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

बांसवाड़ा।
जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न ब्लॉकों की आंगनवाड़ी केंद्रों पर एमसीएचएन (मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण) सत्रों का आयोजन किया गया। इन सत्रों में गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किए गए।
डॉ. दिनेश भाबोर एवं लोकेश शर्मा (जपाइगो) द्वारा सामलापाड़ा आंगनवाड़ी केंद्र पर आयोजित एमसीएचएन सत्र में भाग लेकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं की ओजीटीटी (ओरल ग्लूकोज़ टॉलरेंस टेस्ट) जांच की गई, जिससे गर्भावधि मधुमेह (जी.डी.एम.) की समय पर पहचान सुनिश्चित की जा सके।
इसी क्रम में गोरिया आंगनवाड़ी केंद्र में एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं की ओजीटीटी के साथ-साथ एचआईवी (आरएसटी) एवं सिफिलिस जांच भी की गई।
जिले में अब आंगनवाड़ी स्तर पर एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) की पहचान की जा रही है। यह पहल मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक कदम है।

मोबाइल से दिखाई गई ‘गर्भ की पाठशाला’

एमसीएचएन सत्र के दौरान गर्भवती महिलाओं को मोबाइल के माध्यम से ‘गर्भ की पाठशाला’ के शैक्षणिक वीडियो भी दिखाए गए। इन वीडियो के जरिए महिलाओं को गर्भावस्था में पोषण, नियमित जांच, खतरे के लक्षण, सुरक्षित प्रसव एवं नवजात देखभाल की जानकारी सरल भाषा में दी गई। इससे महिलाओं में जागरूकता बढ़ी और उन्होंने उत्साहपूर्वक जानकारी प्राप्त की।

दिल स्वस्थ तो जीवन स्वस्थ।छोटी-छोटी आदतें दिल की बड़ी बीमारियों से बचा सकती हैं।आज से ही अपने दिल का ख़्याल रखें। #निराम...
13/02/2026

दिल स्वस्थ तो जीवन स्वस्थ।
छोटी-छोटी आदतें दिल की बड़ी बीमारियों से बचा सकती हैं।
आज से ही अपने दिल का ख़्याल रखें।

#निरामय_राजस्थान
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

चिकित्सा संस्थानों में बेहतर सुविधा की पहल।100 करोड़ रुपये की लागत से ‘अटल आरोग्य फूड कोर्ट’ स्थापित किए जाएंगे, ताकि मर...
13/02/2026

चिकित्सा संस्थानों में बेहतर सुविधा की पहल।

100 करोड़ रुपये की लागत से ‘अटल आरोग्य फूड कोर्ट’ स्थापित किए जाएंगे, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन की सुविधा मिल सके।

#बजटस्वस्थराजस्थानका

राजस्थान बजट 2026–27 के अंतर्गत ट्रोमा एण्ड इमरजेंसी पॉलिसी लाई जाएगी तथा सड़क दुर्घटना और हार्ट अटैक जैसी आपात स्थितियो...
13/02/2026

राजस्थान बजट 2026–27 के अंतर्गत ट्रोमा एण्ड इमरजेंसी पॉलिसी लाई जाएगी तथा सड़क दुर्घटना और हार्ट अटैक जैसी आपात स्थितियों में जीवन रक्षा हेतु ‘राज सुरक्षा योजना’ लागू की जाएगी, जिससे समय पर उपचार और बेहतर जीवन संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

Address

Banswara
327001

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm

Telephone

+917742120333

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CMHO Banswara posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to CMHO Banswara:

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram