08/02/2025
मास्टर जीशान उम्र 3 वर्ष 6 माह पुत्र किफत उल्लाह
निवासी कोठी उस्मानपुर जिला बाराबंकी को 3-4 दिनो से पेशाब नहीं हो रहा था,पूरे शरीर में सूजन आ रही थी 2 दिनो से सांस लेने में अत्यधिक कठिनाई हो रही थी, शहर के कई हॉस्पिटल में दिखाया लेकिन सभी ने लखनऊ के पीजीआई/केजीएमयू/लोहिया हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी बच्चे को कहीं भी बेड न मिलने की स्थिति में अवध चिल्ड्रेन हॉस्पिटल लेकर आए , बच्चे की सांसे उखड़ रही थी,ऑक्सीजन लेवल मात्र 73% था ,प्राथमिक जांच में संग्यात हुआ की सीरम क्रिएटिनिन 3.5 ,ब्लड यूरिया - 152 (ABG - PH - 6.66 ,Hco3 - 2.2) . बच्चे को रात्रि में 3 बजे सेंट्रल लाइन डाल कर जरूरी दवाए दी गई .आपातकालीन स्थिती को देखते हुए डॉ सैयद मोहम्मद शाकिब (बाल रोग विशेषज्ञ)और डॉ फारुक किदवई (गुर्दा रोग विशेषज्ञ ) के संयुक्त नेतृत्व में एक सप्ताह में 4 बार डायलिसिस की गई , तत्पश्चात बच्चे को पेशाब होने लगा और शरीर की सूजन समाप्त हो गई और 10 दिन बाद खुशी खुशी छुट्टी कर दी गई 😊😊😊