Dr. Vijay Gangwar

Dr. Vijay Gangwar Social service
Director-
Smart City Hospital Bareilly
Mangalam Hospital Meerganj.
(1)

31/05/2026

आज अपनी जन्मभूमि सहौड़ा में बचपन की यादें फिर से ताज़ा हो गईं। गौमाता के लिए चारा काटने वाली मशीन, जिसे बचपन में चलाया करता था, आज वर्षों बाद फिर से चलाने का अवसर मिला। इसे चलाकर मन को अपार आनंद और आत्मिक संतोष की अनुभूति हुई।

गांव, खेती, पशुपालन और गौसेवा से जुड़े ये संस्कार ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी हैं। जीवन में चाहे कितनी भी व्यस्तताएं आ जाएं, अपनी मिट्टी और अपनी जड़ों से जुड़ने का सुख अलग ही होता है।

सहौड़ा की पावन धरती, यहां के लोगों का स्नेह और बुजुर्गों का आशीर्वाद सदैव मुझे समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है। अपनी जन्मभूमि से यह जुड़ाव ही मेरी असली पहचान है।

अपनी जन्मभूमि सहौड़ा, मेरी पहचान, मेरा गौरव और मेरा अभिमान।
Vijay Gangwar

— डॉ. विजय गंगवार

#अपनीमिट्टीअपनापरिवार #सहौड़ा #गौसेवा #गौमाता #जनसेवा #गांवकीयादें

आज स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल बरेली परिसर में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" को अस्पता...
31/05/2026

आज स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल बरेली परिसर में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" को अस्पताल के स्टाफ एवं मरीजों के तीमारदारों के साथ सुना।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित जनों को दी गई तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचार राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास — यही विकसित भारत का मार्ग है।

 महारानी अहिल्याबाई होल्कर (31 मई 1725 - 13 अगस्त 1795) भारत के मराठा मालवा साम्राज्य की महान और दूरदर्शी महारानी थीं l ...
31/05/2026


महारानी अहिल्याबाई होल्कर (31 मई 1725 - 13 अगस्त 1795) भारत के मराठा मालवा साम्राज्य की महान और दूरदर्शी महारानी थीं l उन्हें 'लोकमाता' के रूप में भी जाना जाता है l उनका शासनकाल महिला सशक्तिकरण, न्यायप्रियता और धर्म-संरक्षण का एक अद्भुत उदाहरण है l
कर्तव्य व सेवा की मिसाल पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर शत-शत नमन 🙏

27/05/2026
पद्मिनी एकादशी (जिसे पुरुषोत्तम एकादशी या कमला एकादशी भी कहते हैं) हर तीन साल में एक बार आने वाले 'अधिक मास' (मलमास) के ...
26/05/2026

पद्मिनी एकादशी (जिसे पुरुषोत्तम एकादशी या कमला एकादशी भी कहते हैं) हर तीन साल में एक बार आने वाले 'अधिक मास' (मलमास) के शुक्ल पक्ष में आती है。यह व्रत भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है。इसे सभी एकादशियों में सर्वश्रेष्ठ और मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला माना गया हैl

Today is Ganga Dashahara (गङ्गा दशहरा), the day of avatarana of Maa Ganga.गगनाच्छङ्करशिरस्ततो धरणिमाश्रिता ॥व्यसर्पत जलं...
25/05/2026

Today is Ganga Dashahara (गङ्गा दशहरा), the day of avatarana of Maa Ganga.

गगनाच्छङ्करशिरस्ततो धरणिमाश्रिता ॥
व्यसर्पत जलं तत्र तीव्रशब्दपुरस्कृतम् ।
गंगा दशहरा हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है。 इसी पावन दिन मां गंगा का अवतरण स्वर्ग से पृथ्वी पर हुआ थाl
#हरहरगंगे

#गंगादशहरा

ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल की सभी भक्तजनों को ढेरों शुभकामनाएं।जय श्री राम!  #बड़ा_मंगल
19/05/2026

ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल की सभी भक्तजनों को ढेरों शुभकामनाएं।

जय श्री राम!

#बड़ा_मंगल

17/05/2026

माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के आह्वान पर पेट्रोल-डीजल की बचत और देशहित को ध्यान में रखते हुए, संकट की इस घड़ी में हम सभी को जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

मैं, डॉ. विजय गंगवार, पेट्रोल-डीजल वाहनों के स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में अपना छोटा सा योगदान दे रहा हूँ।

आइए, हम सभी मिलकर ऊर्जा संरक्षण करें और देश को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।
Vijay Gangwar
#प्रशिक्षणमहाअभियान2026

 #जिला_बरेली आज अमृतारा रिसोर्ट डोहरा रोड बरेली मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के निमित्त आयोजित दो ...
16/05/2026

#जिला_बरेली
आज अमृतारा रिसोर्ट डोहरा रोड बरेली मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के निमित्त आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग मे सहभागिता की।
इस अवसर पर सम्मानित जनप्रतिनिधिगण , पूर्व जिला अध्यक्षगण, जिला, मण्डल, क्षेत्र, प्रदेश, मोर्चा जिला अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकल्प प्रकोष्ठ विभाग के संयोजक सहसंयोजकगण पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।।

कार्यक्रम में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं जनसेवा के संकल्प को लेकर कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयो पर संगठनात्मक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं का समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।

इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को विचारधारा से जोड़ने, उनके कौशल को विकसित करने तथा नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम बनते हैं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए, यह अभियान संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगा तथा जनसेवा के कार्यों में नई ऊर्जा का संचार करेगा।


#पंडितदीनदयालउपाध्याय #प्रशिक्षणमहाअभियान2026 #बरेली #संगठन_सशक्तिकरण

Address

Bareilly
243122

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr. Vijay Gangwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Dr. Vijay Gangwar:

Share

Category